रामायण प्रतियोगिता के विजेता करेंगे हवाई जहाज से अयोध्या की सैर

इंदौर: मध्य प्रदेश में रामायण पर केंद्रित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को हवाई जहाज से अयोध्या की यात्रा कराई जाएगी। यह प्रतियोगिता राज्य के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित की जाएगी। यह ऐलान राज्य की पर्यटन,संस्कृति और आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने किया है। इंदौर के महू स्थित डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय में प्रस्फुटन कार्यक्रम के अंतर्गत श्री रामचरित्र मानस के अयोध्याकांड से मूल्य निर्माण के प्रसंगों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए मंत्री ठाकुर ने कहा कि रामायण पर अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता होगी और इस प्रतियोगिता के विजेताओं को हवाई जहाज से अयोध्या की यात्रा कराई जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा रामायण के अयोध्या कांड पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता प्रदेश, राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हर जिले से आठ लोगों का चयन किया जाएगा। इनमें चार विद्यार्थी और चार सामान्य लोग शामिल रहेंगे। रामायण के अयोध्या कांड पर आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता के विजेताओं को हवाई जहाज से अयोध्या की यात्रा कराई जाएगी।

संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय में आयोजित किये गये लीला उत्सव के तहत भक्ति मति शबरी लीला और चित्र प्रदर्शनी का भी शुभारंभ कर अवलोकन किया।

–आईएएनएस

दिल्ली: सीआईएसएफ ने ड्रग्स की तस्करी को किया नाकाम, 4.411 किलो हशीश जब्त

नई दिल्ली । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया में संदिग्ध साइकोट्रोपिक पदार्थ (नशीला पदार्थ) जब्त किया है। चेक-इन एरिया में सीआईडब्ल्यू...

जे.जे. अस्पताल के विस्तार के लिए 11 एकड़ जमीन सौंपने की मांग, मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे को लिखा पत्र

मुंबई । शिवसेना सांसद और राज्यसभा की अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उन्होंने मुंबई स्थित सर...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

दिल्ली में हीट वेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, राहत उपाय बढ़ाने के निर्देश

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की...

तृणमूल के दो सांसदों और एक विधायक ने बंगाल के सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाग लिया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में पूर्वी मिदनापुर जिले के कोलाघाट में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के दो बागी लोकसभा सदस्यों और एक विधायक ने...

झारखंडः जल जीवन मिशन की निगरानी के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग का निर्देश, जल संरक्षण के लिए बनेगी दीर्घकालिक योजना

रांची । झारखंड सरकार ने जल जीवन मिशन की योजनाओं की निगरानी को और प्रभावी बनाने, भू-जल स्तर सुधारने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के...

यौन हिंसा के मामलों में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, जीरो एफआईआर से पुनर्वास तक के लिए जारी किए 19 निर्देश

रांची । झारखंड हाईकोर्ट ने यौन हिंसा और दुष्कर्म पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और पुनर्वास व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार और पुलिस...

भाजपा की आपत्ति के बाद मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज, सूचना छिपाने का आरोप

भोपाल । मध्य प्रदेश में राज्यसभा के चुनावों के रिटर्निंग ऑफिसर ने मंगलवार को कांग्रेस की एकमात्र उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र खारिज कर दिए। इससे पहले दिन में,...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों में बातचीत, क्षेत्रीय तनाव कम करने पर चर्चा

तेहरान । पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद ने फोन पर बातचीत की।...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

editors

Read Previous

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला बनी पहली भारतीय जिसे सिंबल ऑफ़ आर्मर के प्रतिक से किया सम्मानित

Read Next

तमिलनाडु में कॉलेज छात्रा की हत्या के आरोप में 6 पुरुष, तीन नाबालिग लड़कियां शिकंजे में

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com