विवाह बंधन में बंधने की बजाए उन्मुक्त जीवन बिताने का चलन बढ़ा

आजकल विवाह बंधन में बंधने की बजाए उन्मुक्त जीवन बिताने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। न्यायपालिका ने भी दो अविवाहित वयस्कों को स्वेच्छा से सह-चर में अपना जीवन व्यतीत करने को कुछ शर्तो के साथ मान्यता दे दी है, लेकिन वह इस तरह के जीवन में रहने वाले ऐसे किसी भी जोड़े को मान्यता देने के पक्ष में नहीं है जिनकी गतिविधि सामाजिक तानेबाने को प्रभावित करने वाली हो।

मतलब साफ है अगर ऐसे जोड़े में एक व्यक्ति पहले से शादीशुदा है तो ऐसे किसी भी रिश्ते को सह-जीवन संबंधी न्यायिक व्यवस्था में प्रतिपादित के नियमों के तहत मान्यता नहीं मिल सकती है।

लेकिन देखा जा रहा है कि इस सह-जीवन अर्थात लिव इन रिलेशनशिप का कई जोड़े अनावश्यक लाभ उठाने का भी प्रयास करते हैं। कुछ मामलों में तो यह भी पता चला कि इस तरह के रिश्ते में रहने वाले जोड़ों में एक साथी पहले से ही विवाहित है। निश्चित है इस तरह के सह-जीवन को भारतीय कानून मान्यता नहीं देते हैं।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने हाल ही लिव इन में जीवन गुजार रहे जोड़े को किसी भी प्रकार का संरक्षण प्रदान करने से इंकार कर दिया क्योंकि इस रिश्ते में शामिल महिला पहले से ही विवाहित थी। इस महिला का आरोप था कि उसका पति उसके शांतिपूर्ण जीवन को खतरा पैदा कर रहा है।

इस मामले में उच्च न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया और कहा कि सह-जीवन को देश का सामाजिक ताना बाना नष्ट नहीं करना चाहिए। न्यायालय ने इस विवाहित महिला की संरक्षण की याचिका खारिज करने के साथ ही उस पर पांच हजार रूपए का जुर्माना भी किया है।

न्यायालय ने यह कहने में भी संकोच नहीं किया कि विवाहित महिला का इस तरह दूसरे पुरुष के साथ सह जीवन में रहना अवैध है और हिन्दू विवाह कानून के तहत विवाहित कोई भी जोड़ा इस तरह के अवैध रिश्ते के लिये अदालत का संरक्षण नहीं मांग सकता।

यह पहला मौका नहीं है जब न्यायपालिका ने इस तरह के सह-जीवन को सिरे से नकारा है। इससे पहले बंबई, इलाहाबाद, राजस्थान और पंजाब तथा हरियाणा उच्च न्यायालय इस तरह के सह-जीवन के मामले में किसी भी प्रकार का संरक्षण देने से इंकार कर चुके हैं लेकिन दिल्ली उच्च न्यायालय का नजिरया इससे भिन्न रहा है।

यह सही है कि न्याययपालिका ने सह-जीवन के रिश्तों को मान्यता प्रदान की है और वह समय समय पर ऐसे रिश्तों पर अपनी मुहर लगाता रहा है। लेकिन ऐसा करते समय न्यायपालिका ने सह-जीवन अर्थात ‘लिव इन रिलेशन’ के पैमाने पर खरा उतरने के लिये कुछ शर्ते निर्धारित की हैं।

इनमें पहली शर्त ऐसे जोड़े को समाज द्वारा एक दूसरे का जीवन साथी स्वीकार करना, दूसरी शर्त कानूनी दृष्टि से दोनों का विवाह योग्य होना, तीसरी शर्त बिन ब्याहे जीवन गुजारने के बावजूद कानूनी तरीके से वैवाहिक जीवन व्यतीत करने की पात्रता होना है और चौथी शर्त है कि वे स्वेच्छा से लंबे समय से पति पत्नी के रूप में रह रहे हों।

करीब डेढ़ दशक पहले इस तरह के रिश्तों के बारे में यदा कदा ही सुनने को मिलता था महिलाओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण कानून लागू होने के बाद सह-जीवन से संबंधित मामले ज्यादा सुर्खियों में आने लगे।

इस कानून की धारा 2 (एफ) लिव इन रिश्ते के मामले में ज्यादा चर्चित हुयी और अंतत: नवबंर 2013 में उच्चतम न्यायालय ने इस प्रावधान की व्याख्या की। न्यायालय ने कहा कि घरेलू हिंसा से सरंक्षण कानून की धारा 2 (एफ) में ‘किसी भी समय’ शब्दों का इस्तेमाल किया गया है और इसका इसका मतलब इस तरह के रिश्ते की अवधि से है जो ‘उचित अवधि और संबंध बरकरार’ रखने के बारे में है।

इस कानून के तहत राहत प्राप्त करने के मामले में न्यायालय की व्यवस्था है कि अगर कोई महिला यह जानते हुये कि उसका साथी पुरुष पहले से विवाहित है, उसके साथ सह-जीवन अपनाती है तो उसे इस कानून के तहत कोई राहत नहीं मिल सकतीं। ऐसे मामले में महिला की स्थिति वैवाहिक रिश्ते में जीवन साथी जैसी नहीं हो सकती क्योंकि लिव इन के सभी मामले वैवाहिक रिश्ते जैसे नहीं हो सकते।

अब सवाल यह है कि अगर ऐसे जोड़ों में एक पक्ष पहले से विवाहित है तो यह रिश्ता क्या कहलायेगा? अगर इस तरह का लिव इन रिलेशन मान्य नहीं है और इस रिश्ते की वजह से पहले से ही विवाहित पक्ष के परिवार के साथ ही इसमें रहने वाले दूसरे पक्ष का भी जीवन भी बुरी तरह प्रभावित होता है। ऐसी स्थिति में इसका समाधान क्या है? इसका समाधान खोजने की जरूरत है। पहली नजर में तो इसका सरल समाधान विवाह-विच्छेद ही नजर आता है। निश्चित ही यह उपाय सहज लगता है लेकिन लिव इन रिलेशन में रहने वाले विवाहित व्यक्ति के आचरण उसके साथ रहने वाले की जिंदगी के भविष्य के बारे में भी सोचने की आवश्यकता है।

इस समय तेजी से नष्ट हो रही वैवाहिक संस्था की रक्षा के लिए जरूरी है कि किसी भी वैवाहिक जीवन को बचाने और इसके साथ ही आधुनिकता की दौड़ में लिव इन रिलेशन की आड़ में सामाजिक ताने बाने को नष्ट करने के प्रयासों पर अंकुश पाने के प्रयास किये जाएं।

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

बिहार में सरकारी शिक्षकों के कोचिंग एवं निजी ट्यूशन पढ़ाने पर सख्ती, कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार सरकार ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा कोचिंग, निजी ट्यूशन और व्यावसायिक संस्थानों में पढ़ाने की गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने...

दिल्ली: सीआईएसएफ ने ड्रग्स की तस्करी को किया नाकाम, 4.411 किलो हशीश जब्त

नई दिल्ली । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया में संदिग्ध साइकोट्रोपिक पदार्थ (नशीला पदार्थ) जब्त किया है। चेक-इन एरिया में सीआईडब्ल्यू...

जे.जे. अस्पताल के विस्तार के लिए 11 एकड़ जमीन सौंपने की मांग, मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे को लिखा पत्र

मुंबई । शिवसेना सांसद और राज्यसभा की अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उन्होंने मुंबई स्थित सर...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

editors

Read Previous

5वें दिन भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

Read Next

कर्नाटक में छेड़खानी पीड़ितों पर हमला, दलित संगठनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com