झारखंड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

रांची । संतोष गंगवार ने बुधवार सुबह झारखंड के 12वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। रांची स्थित राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

शपथ ग्रहण के मौके पर झारखंड विधानसभा के स्पीकर रबींद्रनाथ महतो, राज्य सरकार के कई मंत्री, विभिन्न दलों के नेता, वरीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे। राज्यपाल संतोष गंगवार के परिवार के कई सदस्य भी इस गौरवपूर्ण क्षण के गवाह बने।

शपथ लेने के पूर्व संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा स्मृति पार्क-सह-संग्रहालय जाकर धरतीआबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

संतोष कुमार गंगवार उत्तर प्रदेश की बरेली संसदीय सीट से आठ बार सांसद रहे हैं। वह केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्री भी रहे।

भाजपा के कद्दावर नेता गंगवार को इस बार बरेली संसदीय सीट से पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। तभी से यह माना जा रहा था कि केंद्र सरकार उनके लिए कोई बड़ी भूमिका तय करेगी।

जब राज्यपाल के रूप में उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी हुई तो उन्होंने कहा था, “पार्टी ने हमेशा बिना मांगे मुझे सब कुछ दिया। अब राज्यपाल बनाकर मेरे प्रति विश्वास व्यक्त किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभारी हूं। उन्होंने मेरे लिए जो नई जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरूंगा।”

संतोष गंगवार झारखंड के 12वें राज्यपाल हैं। 15 नवंबर 2000 को राज्य गठन के बाद सबसे पहले राज्यपाल के रूप में प्रभात कुमार ने शपथ ली थी। उसके बाद विनोद चंद्र पांडे, एम. रामा जोइस, वेद प्रकाश मारवाह, सैय्यद सिब्ते रजी, शंकर नारायणन, एचओएच फारूख, डॉ. सैयद अहमद, द्रौपदी मुर्मू, रमेश बैस और सीपी राधाकृष्णन इस पद पर रह चुके हैं।

–आईएएनएस

विजय ने टीवीके का घोषणापत्र किया जारी, कल्याणकारी योजनाओं और 1.5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा

चेन्नई । अभिनेता से राजनेता बने विजय ने गुरुवार की शाम तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) का घोषणापत्र जारी किया। इसमें व्यापक कल्याणकारी योजनाओं,...

बिहार: राजद विधायक ओसामा शहाब पर जमीन कब्जाने की कोशिश करने का लगा आरोप, एफआईआर दर्ज

पटना । बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब पर एक जमीन हथियाने और निर्माण कार्य में व्यवधान डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई...

संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किया गया सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान

मुंबई । हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी। इसी...

लोकसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण विधेयक पेश, सांसदों में हुई तीखी बहस

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया, जो संसद के विशेष सत्र के दौरान एक महत्वपूर्ण विधायी कदम है। केंद्रीय विधि व...

झारखंड : गिरिडीह में तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो...

ट्रंप के ‘वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स’ से लाखों अमेरिकियों को राहत, बढ़ी लोगों की आय: व्हाइट हाउस

वॉशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स” ने लाखों अमेरिकियों को बड़ी राहत दी है और रिकॉर्ड स्तर पर टैक्स रिफंड प्रदान किए हैं। व्हाइट हाउस के...

सबरीमाला समीक्षा: करोड़ों लोगों की आस्था को ‘गलत’ ठहराना अदालत के लिए सबसे कठिन काम: सुप्रीम कोर्ट

इस्लामाबाद । हाल ही में इस्लामाबाद में हुई अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता से अपेक्षित परिणाम नहीं निकल सके, लेकिन फारस की खाड़ी में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के...

बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में एनआईए ने 6वें मुख्य आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

नई दिल्‍ली । 2024 के बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मुजफ्फरपुर के रहने वाले कुंदन कुमार उर्फ ​​कुंदन भगत के खिलाफ आरोप...

यूपी: मथुरा पुलिस ने पकड़ा 1.16 करोड़ का ‘डोडा’, हरियाणा के 2 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा । उत्तर प्रदेश के मथुरा में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मांट थाना पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने...

चिराग पासवान ने अस्पताल में भर्ती चाचा पशुपति पारस से की मुलाकात, उन्हें पिता-तुल्य बताया

पटना । केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति कुमार पारस से मिलने अस्पताल पहुंचे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरएलजेपी प्रमुख पशुपति पारस को अचानक तबीयत बिगड़ने और सांस लेने...

बिहार में नई सरकार नीतीश कुमार के रास्ते पर ही चलेगी: विजय चौधरी

पटना । भाजपा के नेता सम्राट चौधरी बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ जदयू के विजय कुमार चौधरी ने...

परिसीमन प्रस्ताव पर भड़के सीएम स्टालिन, कहा-दक्षिण के साथ होगा अन्याय

चेन्नई । तमिलनाडु के प्रमुख राजनीतिक दल डीएमके ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन अभ्यास के विरोध में स्वर मुखर कर रखा है। परिसीमन का उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि के आधार...

admin

Read Previous

सुबह-शाम जाति की बात करने वाले राहुल गांधी जाति पूछने पर सवाल खड़े करते हैं : रिजिजू

Read Next

जाति जनगणना की मांग को लेकर विपक्षी दलों का लोकसभा में हंगामा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com