राजस्थान : सरकारी स्कूलों को खोलने के फ़ैसलें से उपजा विवाद, गहलोत ने गठित की पांच मंत्रियों की समिति

नई दिल्ली। संसद में कोविड -19 की दूसरी लहर में ओक्सीजन की कमी से किसी की भी मृत्यु नहीं होने के केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्री मनसुख भाई मंड़ाविया के सरकारी बयान से उपजा विवाद अभी शान्त भी नहीं हुआ था कि राजस्थान सरकार द्वारा दो अगस्त से सरकारी स्कूलों को खोलने के फ़ैसलें से एक नया ज़बर्दस्त विवाद खड़ा हो गया है।

प्रदेश में प्रतिपक्ष की भूमिका अदा कर रही भाजपा के साथ-साथ बच्चों के पेरेंट्स ने भी इस फ़ैसले को अव्यवहारिक बताते हुए इसके विरोध में आवाज़ उठाना शुरु कर दिया है।

सभी ओर से उठे असंतोष के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में शिक्षण संस्थाओं को खोलने की तिथि और एसओपी के संबंध में निर्णय लेने के लिए पांच मंत्रियों की एक समिति गठित कर दी है।

सीएम गहलोत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई बैठक में कहा कि इस समिति में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी तथा चिकित्सा एवं तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग शामिल होंगे। यह समिति शिक्षण संस्थाओं को खोलने की तारीख एवं इसके लिए विस्तृत एसओपी तैयार करने पर निर्णय करेगी।

सीएम गहलोत ने कहा कि कोविड-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत शिक्षण संस्थाओं को खोलने की एसओपी के संबंध में गहन विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाना चाहिए। इसके लिए मंत्रियों की समिति भारत सरकार के स्वास्थ्य तथा मानव संसाधन मंत्रालयों, आईसीएमआर एवं अन्य राज्य जहां शैक्षणिक संस्थान प्रारम्भ किए गए हैं, उनके साथ संपर्क कर उनके अनुभव और फीडबैक पर चर्चा करेगी। साथ ही, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी लेकर शिक्षण संस्थाओं को खोलने की तारीख एवं एसओपी के संबंध में निर्णय करेगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में गुरूवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में शिक्षण संस्थाओं को पुनः प्रारम्भ करने के लिए हुए सैद्धांतिक निर्णय लिया गया । इसके के बाद सूबे में असन्तोष के स्वर उठ खड़े हुए थे और कोरोना काल में बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सवाल किए जा रहे थे।

चिराग पासवान ने अस्पताल में भर्ती चाचा पशुपति पारस से की मुलाकात, उन्हें पिता-तुल्य बताया

पटना । केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति कुमार पारस से मिलने अस्पताल पहुंचे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरएलजेपी प्रमुख पशुपति पारस को अचानक तबीयत बिगड़ने और सांस लेने...

बिहार में नई सरकार नीतीश कुमार के रास्ते पर ही चलेगी: विजय चौधरी

पटना । भाजपा के नेता सम्राट चौधरी बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ जदयू के विजय कुमार चौधरी ने...

परिसीमन प्रस्ताव पर भड़के सीएम स्टालिन, कहा-दक्षिण के साथ होगा अन्याय

चेन्नई । तमिलनाडु के प्रमुख राजनीतिक दल डीएमके ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन अभ्यास के विरोध में स्वर मुखर कर रखा है। परिसीमन का उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि के आधार...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन न्यायिक अधिकारियों को कर्नाटक हाई कोर्ट के जज बनाने की सिफारिश की

नई दिल्ली । भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने मंगलवार को कर्नाटक हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में तीन न्यायिक अधिकारियों...

बदनाम करने की नीयत से मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ लगाए जा रहे बेबुनियाद और झूठे आरोप : रुपाली निलेश चाकणकर

मुंबई । अशोक खरात (ढोंगी बाबा) प्रकरण में विवादों में आईं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की नेता रुपाली निलेश चाकणकर ने अब कहा है कि आज 28 दिन हो चुके...

मौसम विभाग की भविष्यवाणी: तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी के साथ चलेगी लू

चेन्नई । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि तमिलनाडु के आंतरिक भागों में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा, और अधिकतम तापमान...

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के फैसले से जनता दुखी: रामकृपाल यादव

पटना । बिहार के नए मुख्यमंत्री का ऐलान जल्द हो सकता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को इस पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इस पूरे मामले...

फारूकी साहब ने ही मीर अहमियत बताई यह जमाना मीर का और मुस्तकबिल भी –प्रोफेसर अनीसुर्रहमान

उर्दू के महान शायर मीर तकी मीर मिर्ज़ा ग़ालिब से कम बड़े शायर नहीं थे।ग़ालिब ने तो खुद लिखा है - रेख्ता के तुम ही नहीं थे उस्ताद ग़ालिब,कहते हैं...

पाकिस्तान में विफल वार्ता के बाद यूएस ने ईरान पर कसा शिकंजा, ईरानी पोर्ट से आने-जाने वाले जहाजों को करेगा ब्लॉक

वाशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर प्रोग्राम समेत अन्य जरूरी मुद्दों पर बात नहीं बनी, जिसकी वजह से तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में ईरान पर दबाव...

राहुल गांधी और कांग्रेस को डॉ. अंबेडकर की जयंती पर कुछ कहने का नैतिक अधिकार नहींः नरेंद्र कश्यप

लखनऊ । पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने महिला आरक्षण बिल, पश्चिम बंगाल चुनाव और रायबरेली में अंबेडकर प्रतिमा की स्थापना को...

बिहार: जदयू विधायक पप्पू पांडेय की तलाश में पुलिस की छापेमारी, जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप

गोपालगंज । बिहार में एक ओर भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार के गठन को लेकर सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं , वहीं सत्ताधारी जदयू के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ...

आशा भोसले के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दिग्गजों ने व्यक्त की संवेदना

नई दिल्ली । सुरों की मल्लिका आशा भोसले के निधन ने पूरे देश को शोक में डाल दिया है। उनका 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। राजनीति के...

editors

Read Previous

मुंबई में भारी बारिश, लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित

Read Next

कोविड से जुड़े वेरिएंट पर इम्युन रिस्पांस की जांच में जुटे शोधकर्ता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com