मप्र पीएससी की परीक्षा में अजब सवाल, क्या कश्मीर को पाक को देना चाहिए?

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में एक अजब सवाल आया जिस पर बवाल हो गया है। परीक्षार्थियों से पूछा गया था कि क्या भारत को कश्मीर को पाकिस्तान को दे देने का निर्णय कर लेना चाहिए? इस विवादित सवाल के बाद दोनों प्रश्न पत्र बनाने वालों को डिबार (प्रतिबंधित) कर दिया गया है।

एमपीपीएससी द्वारा 19 जून रविवार को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में परीक्षार्थियों से जो सवाल पूछे गए थे, उनमें जवाब के लिए चार विकल्प भी थे। एक प्रश्न था, क्या भारत को कश्मीर को पाकिस्तान को दे देने का निर्णय कर लेना चाहिए? तर्क एक हां, इससे भारत का बहुत सा धन बचेगा, तर्क दो नहीं, ऐसे निर्णय से इसी तरह की और भी मांगे बढ़ जाएंगी। इस सवाल के जवाब के तौर पर चार विकल्प थे। एक तर्क एक प्रबल, दो तर्क दो प्रबल, तीन तर्क एक और दो दोनों प्रबल, चार तर्क एक और दो दोनों प्रबल नहीं।

इस विवादित प्रश्न का मामला सामने आने पर राज्य के गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कहा, एमपीपीएससी में की परीक्षा में कश्मीर से जुड़ा विवादित प्रश्न पूछने का प्रसंग आपत्तिजनक है। विवादास्पद प्रश्न पूछने वाले दोनों पेपर सेटर्स मध्य प्रदेश और महाराष्ट के थे दोनों पर पीएससी ने भविष्य में प्रश्न पत्र तैयार करने पर रोक (डिबार) लगा दी है।

उन्होंने आगे कहा कि दोनों पर कार्रवाई के लिए पीएससी और उच्च शिक्षा विभाग को लिखा जा रहा है, साथ ही इस बात की सूचना दे दी गई है कि पेपर बनाने वाले डिबार कर दिए गए हैं, इनसे कोई भी काम न लिया जाए।

–आईएएनएस

भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता होगी समाप्त: संजय सिंह

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उन सभी 7 राज्यसभा सांसदों को बर्खास्त करने की अपील की है, जो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग को मस्क ने माना ‘सियासी हिंसा का खतरनाक ट्रेंड’

वाशिंगटन । सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई फायरिंग ने अमेरिका में राजनीतिक हिंसा को लेकर बड़े पैमाने पर चिंता पैदा कर दी है। अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने...

पूर्व डिप्लोमैट ने ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग की घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला बताया

नई दिल्ली । व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग की घटना को लेकर भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत की। भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स...

ट्रंप समेत चार अमेरिकी राष्ट्रपति जो जानलेवा हमलों में बाल-बाल बचे

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार बड़े हमले से बाल-बाल बचे। ट्रंप अकेले नहीं बल्कि हमलों से बच कर निकलने वाले ऐसे अमेरिकी राष्ट्राध्यक्षों का इतिहास लंबा...

दिल्ली विधानसभा का अगला सत्र 28 अप्रैल से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगा

नई दिल्ली । हाल ही में मिली बम धमकियों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में पुराने सचिवालय स्थित विधानसभा भवन में आठवीं दिल्ली विधानसभा का पांचवां सत्र मंगलवार को सुबह 11...

भाजपा सीआरपीएफ की मदद से भवानीपुर में मतदान धीमा करने की कोशिश करेगी: ममता बनर्जी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को हुगली जिले के उत्तरपारा में एक चुनावी रैली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण कानून के समर्थन में चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया

चंडीगढ़ । पंजाब भर से सैकड़ों महिलाओं ने, जिनका नेतृत्व राज्य भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा कर रहे थे, शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास की...

75 लाख वंचित छात्रों को 7,900 करोड़ रुपए से अधिक की शैक्षिक सहायता दी गई: वीरेंद्र कुमार

नई दिल्ली । केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वंचित छात्रों के शैक्षिक सशक्तिकरण के तहत, 2025-26 में 75 लाख से अधिक अनुसूचित जाति लाभार्थियों...

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई से अधिक सांसदों का भाजपा में विलय : राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को करारा झटका लगा है। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा समेत पार्टी के सात सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल...

स्वाति मालीवाल ने की आम आदमी पार्टी छोड़ने की घोषणा, बोलीं-सिद्धांतों से भटक गई पार्टी

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के लिए शुक्रवार का दिन किसी सियासी सुनामी से कम नहीं रहा। राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने संयुक्त...

इस बार चुनाव में सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए : टीवीके प्रमुख विजय

चेन्नई । तमिलनाडु की राजनीति में 23 अप्रैल 2026 को एक ऐतिहासिक दिन दर्ज हो गया। पूरे राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ और इस बार मतदाताओं की...

‘भाजपा ने पंजाबियों के साथ धक्का किया’, आप सांसदों के टूटने पर अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत कई सांसदों के साथ पार्टी...

editors

Read Previous

योग नगरी में योग को प्रसिद्धि दिलाने वाले प्रदेश में ही हैं योगाचार्य निराश

Read Next

यादव खानदान में संकट, अखिलेश ने आजमगढ़ में नहीं किया प्रचार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com