जम्मू-कश्मीर में बिहारियों की हत्या के बाद बिहार में सियासत गर्म

पटना: जम्मू-कश्मीर में पिछले एक पखवारे के अंदर आतंकियों द्वारा बिहार के चार लोगों की हत्या के बाद बिहार के लोग जहां गुस्से में हैं, वहीं इसे लेकर सियासत भी खूब तेज हो गई है। विपक्ष इसे लेकर सत्ता पक्ष पर निशाना साध रहा है, वहीं सत्ता पक्ष भी नसीहत दे रही है। बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने जम्मू कश्मीर में बिहार के लोगों की हत्या के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि अगर आपकी सरकार ने पिछले 16 साल से किए जा रहे सुशासन के दावे के अनुरूप सचमुच रोजगार सृजन किया होता तो करोड़ों बिहारवासियों को प्रत्येक वर्ष पलायन नहीं करना पड़ता।

उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए आगे कहा, ‘दावा किया गया था कि धारा 370 हटने से आतंकवाद का घाटी से अंत हो जाएगा। आपकी पार्टी ने बिना सोचे समझे लिए गए इस कदम का देश के लिए ऐतिहासिक दिन बताकर समर्थन किया था। जब सब कुछ इतना सामान्य हो चुका था, तो क्यों आपकी सरकार में बैठे लोग दबी जुबान जम्मू कश्मीर जाकर रोजगार तलाशने के लिए श्रमिकों की ही आलोचना कर रहे हैं?’

मृतक के परिजनों को बिहार सरकार द्वारा 2-2 लाख मुआवजा देने पर भी तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बिहारी की जान की कीमत 2 लाख रुपए लगा कर बिना कोई संवेदना प्रकट किए फिर सुषुप्त अवस्था में चले जाएंगे।

उन्होंने कहा, “सर्पदंश और ठनके से मौत पर बिहार सरकार 4 लाख का मुआवजा देती है लेकिन सरकार की नाकामी के कारण पलायन कर रोजी-रोटी के लिए बाहर गए बिहारी श्रमवीरों को आतंकवादियों द्वारा मारे जाने पर 2 लाख रुपए देती है।”

इधर, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने तो बिहार के लोगों को कश्मीर सौंप देने की बात कर रहे हैं।

मांझी ने सोमवार को अपने अधिाकरिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, “कश्मीर में लगातार हमारे निहत्थे बिहारी भाईयों की हत्या की जा रहीं है, जिससे मन व्यथित है। अगर हालात में बदलाव नहीं हो पा रहें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह जी से आग्रह है, कश्मीर को सुधारने की जिम्मेवारी हम बिहारियों पर छोड दीजिए, 15 दिन में सुधार नहीं दिया तो कहिएगा।”

इधर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी राजनीतिक पत्थरबाज की भूमिका न निभायें और बतायें कि 370 धारा एवं 35ए को खत्म करने के विरोध में बयान देकर किसको खुश करना चाहते हैं? क्या पाकिस्तान, तालिबान और आतंकवादियों को खुश करना चाहते है?

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार और सुरक्षा बल की आतंकवादियों के खात्मे के लिए जो कार्रवाई है और फिर कश्मीर में शांति बहाली के लिए प्रयास है, उसके खिलाफ तेजस्वी यादव बोल रहे हैं।

उन्होंने कहा, “जाहिर तौर पर राजद की घटिया मानसिकता और राष्ट्रविरोधी भावना झलक रही है। ऐसा बयान देकर तेजस्वी जो धार्मिक तुष्टीकरण की राजनीति का संदेश देना चाहते हैं वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।”

निखिल आनंद ने सलाह देते हुए कहा कि तेजस्वी कश्मीर में बिहार व पूर्वांचल के भाइयों की आतंकवादियों द्वारा नृशंस हत्या की घटना पर संवेदनशील प्रतिक्रिया व्यक्त करें।

–आईएएनएस

दिल्ली: सीआईएसएफ ने ड्रग्स की तस्करी को किया नाकाम, 4.411 किलो हशीश जब्त

नई दिल्ली । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया में संदिग्ध साइकोट्रोपिक पदार्थ (नशीला पदार्थ) जब्त किया है। चेक-इन एरिया में सीआईडब्ल्यू...

जे.जे. अस्पताल के विस्तार के लिए 11 एकड़ जमीन सौंपने की मांग, मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे को लिखा पत्र

मुंबई । शिवसेना सांसद और राज्यसभा की अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उन्होंने मुंबई स्थित सर...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

दिल्ली में हीट वेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, राहत उपाय बढ़ाने के निर्देश

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की...

तृणमूल के दो सांसदों और एक विधायक ने बंगाल के सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाग लिया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में पूर्वी मिदनापुर जिले के कोलाघाट में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के दो बागी लोकसभा सदस्यों और एक विधायक ने...

झारखंडः जल जीवन मिशन की निगरानी के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग का निर्देश, जल संरक्षण के लिए बनेगी दीर्घकालिक योजना

रांची । झारखंड सरकार ने जल जीवन मिशन की योजनाओं की निगरानी को और प्रभावी बनाने, भू-जल स्तर सुधारने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के...

यौन हिंसा के मामलों में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, जीरो एफआईआर से पुनर्वास तक के लिए जारी किए 19 निर्देश

रांची । झारखंड हाईकोर्ट ने यौन हिंसा और दुष्कर्म पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और पुनर्वास व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार और पुलिस...

भाजपा की आपत्ति के बाद मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज, सूचना छिपाने का आरोप

भोपाल । मध्य प्रदेश में राज्यसभा के चुनावों के रिटर्निंग ऑफिसर ने मंगलवार को कांग्रेस की एकमात्र उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र खारिज कर दिए। इससे पहले दिन में,...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों में बातचीत, क्षेत्रीय तनाव कम करने पर चर्चा

तेहरान । पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद ने फोन पर बातचीत की।...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

editors

Read Previous

पाक सेना प्रमुख ने एलओसी से लगे अग्रिम इलाकों का किया दौरा

Read Next

यूपी : 35 वर्षो में 400 सुनवाई के बाद किसान बरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com