पीएम मोदी की दो दिवसीय अमेरिका यात्रा, नई दिल्ली-वाशिंगटन रिश्तों को नया आयाम देने का अवसर

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 और 13 फरवरी को अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद पीएम मोदी की यह पहली अमेरिका यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस दौरे को भारत-अमेरिका संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के आपसी हितों पर चर्चा के लिए बेहद मूल्यवान होगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी उन पहले विश्व नेताओं में शामिल हैं जिन्हें ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका ने आमंत्रित किया है। यह भारत-अमेरिका साझेदारी की मजबूती को दर्शाता है।

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ एक द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसमें दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। इसके अलावा, पीएम मोदी अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, व्यापारिक नेताओं और भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।

विदेश सचिव मिस्री ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत और अमेरिका के बीच संबंध काफी मजबूत हुए हैं। यह यात्रा भारत-अमेरिका साझेदारी को और आगे बढ़ाने का एक प्रयास है। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2017 और 2019 में [ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान] अमेरिका का दौरा किया था और ट्रंप के दोबारा चुने जाने के बाद उन्हें सबसे पहले बधाई देने वाले नेताओं में शामिल थे। प्रधानमंत्री ने ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद उन्हें फोन कर जल्द मुलाकात की इच्छा जताई थी, जो अब पूरी हो रही है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पिछले महीने वाशिंगटन में राष्ट्रपति ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था और वहां नए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की थी। इसके अलावा, उन्होंने अमेरिका के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज से भी मुलाकात की, जो पहले अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य रह चुके हैं।

गुरुवार शाम को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिका के नए रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के बीच भी पहली फोन वार्ता हुई। इस बातचीत में दोनों देशों ने रक्षा सहयोग को मजबूत करने और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति बनाए रखने पर चर्चा की।

अमेरिकी रक्षा विभाग ने इस वार्ता को लेकर एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि दोनों देशों ने रक्षा तकनीक और औद्योगिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है।

इसके अलावा, अमेरिका और भारत इस साल होने वाले 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद की तैयारियों और अगले 10 वर्षों के लिए रक्षा सहयोग के नए ढांचे को अंतिम रूप देने के लिए काम करेंगे।

–आईएएनएस

‘हां, हम पत्नी के पैर छूते हैं’, लोकसभा में रवि किशन ने विपक्षियों को दी खास सलाह

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा में भाग लेते हुए शुक्रवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा कि 'हां हम पत्नी के पैर...

गौतम अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली । देश के जाने-माने अरबपति उद्योगपति और अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया...

परिसीमन: भारत ने आंतरिक मामलों में दखल देने की पाकिस्तान की कोशिशों को किया खारिज

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को भारत में चल रही परिसीमन प्रक्रिया को लेकर पाकिस्तान की ओर से दिए गए बयान को सख्ती से खारिज कर दिया। इस्लामाबाद...

बिहार: भ्रष्टाचार मामलों में 13 आरोपियों ने अदालत में किया सरेंडर

पटना । भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार की विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस बीच राज्य भर में अलग-अलग भ्रष्टाचार मामलों में फरार चल रहे 13 आरोपियों...

विजय ने टीवीके का घोषणापत्र किया जारी, कल्याणकारी योजनाओं और 1.5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा

चेन्नई । अभिनेता से राजनेता बने विजय ने गुरुवार की शाम तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) का घोषणापत्र जारी किया। इसमें व्यापक कल्याणकारी योजनाओं,...

बिहार: राजद विधायक ओसामा शहाब पर जमीन कब्जाने की कोशिश करने का लगा आरोप, एफआईआर दर्ज

पटना । बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब पर एक जमीन हथियाने और निर्माण कार्य में व्यवधान डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई...

संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किया गया सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान

मुंबई । हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी। इसी...

लोकसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण विधेयक पेश, सांसदों में हुई तीखी बहस

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया, जो संसद के विशेष सत्र के दौरान एक महत्वपूर्ण विधायी कदम है। केंद्रीय विधि व...

झारखंड : गिरिडीह में तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो...

ट्रंप के ‘वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स’ से लाखों अमेरिकियों को राहत, बढ़ी लोगों की आय: व्हाइट हाउस

वॉशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स” ने लाखों अमेरिकियों को बड़ी राहत दी है और रिकॉर्ड स्तर पर टैक्स रिफंड प्रदान किए हैं। व्हाइट हाउस के...

सबरीमाला समीक्षा: करोड़ों लोगों की आस्था को ‘गलत’ ठहराना अदालत के लिए सबसे कठिन काम: सुप्रीम कोर्ट

इस्लामाबाद । हाल ही में इस्लामाबाद में हुई अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता से अपेक्षित परिणाम नहीं निकल सके, लेकिन फारस की खाड़ी में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के...

बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में एनआईए ने 6वें मुख्य आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

नई दिल्‍ली । 2024 के बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मुजफ्फरपुर के रहने वाले कुंदन कुमार उर्फ ​​कुंदन भगत के खिलाफ आरोप...

admin

Read Previous

बिहार : नीतीश कुमार ने जमुई को दी कई बड़ी सौगातें, मंत्री सुमित सिंह ने जताया आभार

Read Next

दिल्ली चुनाव 2025 : रुझानों में भाजपा को बहुमत, ‘आप’ पीछे, एक पर कांग्रेस को बढ़त

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com