आपातकाल में जेल गए लोगों को पेंशन, लोकतंत्र सेनानी संगठन ने जताया मोहन माझी सरकार का आभार

भुवनेश्वर । ‘लोकतंत्र सेनानी संगठन’ 1975 के आपातकाल के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। अब इस संगठन ने मोहन माझी के नेतृत्व वाली सरकार के उस फैसले की सराहना की है, जिसमें आपातकाल के दौरान प्रभावित लोगों को पेंशन और अन्य लाभ प्रदान करने की घोषणा की गई थी।

संगठन के सदस्य, दिल्ली से लौटने के बाद भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री मोहन माझी का स्वागत करने पहुंचे। उन्होंने कहा, “50 साल बाद, हमारे बलिदानों को आखिरकार मोहन माझी की भाजपा सरकार द्वारा सम्मानित किया जा रहा है।”

संगठन के सदस्यों ने आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी सरकार द्वारा की गई दमनकारी नीतियों को याद किया। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र पर हमला किया गया था। हमें जेल में डाला गया, प्रताड़ित किया गया और अत्याचार सहने पड़े। हम छात्रों के रूप में तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने पर जेल गए थे।”

संगठन ने पिछली बीजू जनता दल सरकार की भी आलोचना की, जो इन मुद्दों को हल करने में विफल रही, और कहा कि भाजपा सरकार के कारण अब उनके योगदान को मान्यता मिल रही है।

संगठन से जुड़े भूपराज त्रिपाठी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “हम लोग आपातकाल के दौरान सत्याग्रह करके जेल गए थे। वह समय इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल का था, जब पूरा देश मुश्किलों का सामना कर रहा था। इस दौरान हम महाराष्ट्र में थे, और लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के नेतृत्व में छात्र संघर्ष में शामिल थे। ओडिशा में भी यह आंदोलन था, जहां हम और हमारे कुछ पुराने नेता भी भाग ले रहे थे।”

उन्होंने कहा कि हमने सत्याग्रह किया और इसके परिणामस्वरूप करीब 1,10,000 लोग इसमें शामिल हुए थे। ओडिशा में लगभग 1,200 लोग जेल गए थे। अब, 50 साल बाद, इस आंदोलन से जुड़े करीब 300 लोग बचें हैं। जो लोग इस संघर्ष में शामिल थे, उन्हें सरकार द्वारा सम्मानित किया जा रहा है और पेंशन भी दी जा रही है। हालांकि, पहले की सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया था, लेकिन अब नई सरकार ने इस मुद्दे पर विचार करते हुए हमें संवर्धन और पेंशन देने का निर्णय लिया है।

संगठन से जुड़े सनाबंदी ने आईएएनएस से बातचीत में आपातकाल के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि जब इंदिरा गांधी ने आपातकाल लागू किया था, तो उस समय छात्र नेता भी टारगेट पर थे। हम सभी को गिरफ्तार किया गया और बहुत तकलीफें दी गईं। वह समय ऐसा था कि हमें सोचने का भी मौका नहीं मिलता था। कोई भी सरकार के खिलाफ बोल नहीं सकता था और किसी भी तरह का विरोध नहीं किया जा सकता था। सरकार के खिलाफ किसी भी आवाज को दबा दिया जाता था और न्यायपालिका भी चुप थी। कोई मदद नहीं मिल रही थी। हम जेल में बहुत सतर्क रहते थे, क्योंकि हमें कभी भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता था।

वहीं, इस संगठन से जुड़े एक अन्य शख्स ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि बहुत सारे लोगों को उस समय की सरकार ने मीसा के तहत गिरफ्तार किया था। उसके बाद आंदोलन शुरू हुआ था और हम सभी ने मिलकर आपातकाल के दौरान सत्याग्रह किया और जेल गए थे। हम जेल में एक साल तक रहे और उस दौरान बहुत सी कठिनाइयां झेलीं। अब, पचास साल बाद, वर्तमान सरकार ने जो निर्णय लिया है, हम उसे मानते हैं और आभार व्यक्त करते हैं। उस समय हमारे दिल में बहुत ही गहरी भावनाएं थीं, क्योंकि लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम संघर्ष कर रहे थे। उस आंदोलन को हम स्वतंत्रता संग्राम के जैसा मान सकते हैं।

–आईएएनएस

हज यात्रा का हवाई किराया बढ़ने पर ओवैसी ने जताई नाराजगी, कहा-यह उचित नहीं

नई दिल्ली । एआईएमआईएम अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हज यात्रा के हवाई किराए के बढ़ने पर नाराजगी जताई है। ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में...

भूमि विवादों के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के निपटारे के लिए अलग...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत में नीतियां स्पष्ट और निरंतर हैं और इससे तेजी से क्रियान्वयन बढ़ा रहा...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

बंगाल चुनाव: फाल्टा में वोटिंग के बीच ईवीएम से छेड़छाड़, भाजपा का आरोप- ब्लॉक किया गया पार्टी का बटन

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि ईवीएम पर पार्टी...

महिला के संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार है मासिक धर्म, जानें नियमित करने के तरीके

नई दिल्ली । मासिक धर्म को हर महीने होने वाली साधारण प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है, लेकिन यह केवल सामान्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि महिला के शरीर के शुद्धिकरण...

‘एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं’, राघव चड्ढा ने ‘आप’ छोड़ने की बताई वजह

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस फैसले के बाद से लगातार उन पर कई सवाल...

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लिखे पत्र का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता होगी समाप्त: संजय सिंह

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उन सभी 7 राज्यसभा सांसदों को बर्खास्त करने की अपील की है, जो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता...

admin

Read Previous

यूपी : मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा ने चंद्रभान पासवान को बनाया उम्मीदवार

Read Next

इजरायल और हमास गाजा में युद्धविराम समझौते के करीब, क्या ट्रंप की धमकी कर गई काम?

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com