अब ड्रैगन फ्रूट रखेगा आपकी सेहत और जेब का ख्याल

लखनऊ, 9 सितम्बर (आईएएनएस)| जरा सोचिये एक ऐसे फल के बारे में, जो न सिर्फ अपकी सेहत का ध्यान रखे बल्कि आपकी जेब का भी ख्याल रखे। तो ऐसा कमाल कोई सुपर फ्रूट ही कर सकता है। ऐसा ही कमाल कर रहे हैं उत्तर प्रदेश की राजधानी से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित बाराबंकी जिले के निवासी हरिश्चन्द्र। उन्होंने ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू की है, जो सेहत और जेब दोनों का ख्याल रखती है। बीती 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कर्यक्रम में बाराबंकी की धरती पर चीन और अमेरिका में सुपर फ्रूट मानी जानी वाली चिया सीड को उगाने वाले किसान हरिश्चन्द्र की तारीफ की थी। एक विदेशी फसल को बिना किसी सरकारी मदद के अपने संसाधनों के जरिये उगाए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हरिश्चन्द्र की मेहनत की सराहा था। पीएम और सीएम की तारीफ से उत्साहित हरिश्चन्द्र ने बाराबंकी के अमसेरुवा गांव में ड्रैगन फ्रूट उगाकर सूबे के किसानों को एक नई राह दिखाई है।

ड्रैगन फ्रूट की खेती करने वाले बाराबंकी के किसान हरिश्चंद्र सेना से आर्टिलरी कर्नल के पद से वर्ष 2015 में रिटायर हुए थे। वह बताते हैं कि उन्होंने तीन एकड़ जमीन बाराबंकी की हैदरगढ़ तहसील के सिद्धौर ब्लाक के अमसेरुवा गांव में खरीदी। इस भूमि पर चिया सीड, ग्रीन एप्पल, रेड एप्पल बेर, ड्रैगनफूड, काला गेंहू और कई प्रजाति के आलू की खेती करना शुरू किया। बीते साल नवंबर में पहली बार आधा एकड़ भूमि में चिया सीडी की खेती की। चिया सीड की खेती चीन में अधिक होती है। यह मूल रूप से मैक्सिको की फसल है। अमेरिका में इसे खाने के लिए खूब उगाया जाता है। इससे लड्डू, चावल, हलवा, खीर, जैसे व्यंजन बनते हैं, जो वीआईपी भोजन में प्रयुक्त होता है। बहुत छोटे से दिखने वाले ये बीज सफेद, भूरे और काले रंग के होते हैं और शरीर को एनर्जी देने के लिए काफी अच्छा एनर्जी स्रोत माना जाता है।

हरिश्चंद्र का कहना है कि ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए एक एकड़ में उन्होंने 500 पिलर पर 2000 प्लांट (पौधे) लगाए। इन्हें लगाने में 5-6 लाख रुपए खर्च तीन वर्ष पूर्व लगाए गए ड्रैगन फ्रूट के पौधों अब फल निकले है और इस फल को लोग खेत से आकर ही लोग खरीदने आ रहे है। उन्होंने बताया कि एक एकड़ में लगाए गए ड्रैगन फ्रूट अगले तीस वर्षों तक फल देंगे और हर साल इन्हें 15 लाख रुपए प्राप्त होंगे। अब इस साल ज्यादा क्षेत्र में इसे उगाने की उनकी योजना है। नए प्रयोग कर करते हुए खेती -किसानी को नाम कमाने वाले हरिश्चंद्र कहते हैं कि ड्रैगन फ्रूट की खेती किसानों की आय बढ़ाने में करारगर साबित होगी। इसकी खेती में रखरखाव पर ज्यादा खर्च नहीं आता है क्योंकि रसायनिक खाद आदि का उपयोग नहीं होता। गोबर और जैविक खाद का इस्तेमाल होता है। एक बार लगाए पौधे से तीस साल तक फल मिलता है। किसान के लिए यह खेती बैंक में जमा कराए गए धन पर मिलने वाले ब्याज की तरह है। राज्य की जलवायु इस खेती के लिए मुफीद है।

एक किलो ड्रैगन फ्रूट 350 रुपए में बिक रहा हैं। सूबे के किसान इसकी खेती कर अपनी आय में इजाफा करें, इसके लिए मुख्यमंत्री की पहल पर उद्यान विभाग ने ड्रैगन फ्रूट की खेती करने वाले किसान को 30,000 रुपए प्रति एकड़ अनुदान देने का फैसला किया है। सरकार को उम्मीद है कि इस सुपर फूड की खेती करने में सूबे के किसान अब रूचि लेंगे।

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, दक्षिण पूर्व एशिया में, संयुक्त राज्य अमेरिका, कैरिबियन,ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में ड्रैगन फ्रूट की खेती होती है। गुजरात सरकार ने इस फल को कमलम नाम दिया है। ये फल के साथ दवा भी है। एंटीऑक्सीडेंट, वसा रहित, फाइबर से भरपूर ड्रैगन फ्रूट में कैल्शियम, मैग्नेशियम और आयरन के अलावा प्रचुर मात्रा में विटामिन सी एवं ए भी पाया जाता है। अपनी इन्ही खूबियों के नाते इसे सुपर फ्रूट भी कहा जाता है। ड्रैगन फ्रूट को पिताया फल के नाम से भी जानते हैं, इसे ज्यादातर मेक्सिको और सेंट्रल एशिया में खाया जाता है। इस फल सेहत को सलामत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

editors

Read Previous

यूपी गेट पर बीजेपी कार्यकर्तार्ओं-किसानों के बीच जमकर मारपीट, गाड़ियों में भी तोड़फोड़

Read Next

अगले 33 माह तक जारी रहेगा किसान आंदोलन- टिकैत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com