पूर्व अधिकारियों ने सीएम योगी के विजन को मिशन के रूप में धरातल पर उतारने का लिया संकल्प

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘टीबी मुक्त भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को बैठक में टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए सेवानिवृत आईएएस-आईपीएस, पूर्व कुलपतियों, शिक्षाविदों व अन्य वरिष्ठ नागरिकों को ‘निक्षय मित्र’ की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। यह वरिष्ठ नागरिक ‘निक्षय मित्र’ के रूप में ‘टीबी उन्मूलन’ के प्रयासों में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए सहयोग करेंगे।

मुख्यमंत्री द्वारा जिम्मेदारी सौंपे जाने पर वरिष्ठ नागरिकों ने आभार व्यक्त किया। साथ ही टीबी के खात्मे के लिए अपने योगदान के बारे में भी बताया।

डॉ. आरएमएल मेडिकल साइंसेज एवं पूर्व डीन केजीएमयू के पूर्व डायरेक्टर डॉ. एके त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा टीबी के खात्मे के लिए मुझे निक्षय मित्र की जिम्मेदारी सौंपी गई। मैं इस पुनीत कार्य के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिल से आभार प्रकट करता हूं। सीएम के टीबी मुक्त उत्तर प्रदेश के विजन को मिशन की तरह धरातल पर उतारने के लिए जागरुकता के साथ अन्य कार्य भी करूंगा। मेरा भी प्रयास होगा कि उत्तर प्रदेश जल्द ही टीबी मुक्त हो।

पूर्व आईएएस रवीश मिश्रा ने कहा, ”निक्षय मित्र की जिम्मेदारी मेरे लिए केवल प्रशासनिक कर्तव्य नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रति नैतिक दायित्व भी है। टीबी (मुख्यतः वंचित और कमजोर वर्गों को प्रभावित करती है) मिटाने के प्रति जागरूकता फैलाना और इसे जड़ से खत्म करने के लिए काम करना हमारी प्राथमिकता है। यह हर अधिकारी के लिए बड़ी चुनौती और अवसर है। मैं अपने अनुभव और प्रशासनिक दक्षता के जरिए इसे खत्म करने के लिए अपना भरसक प्रयास करुंगा।”

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित ने बताया, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ”टीबी हारेगा, देश जीतेगा” जैसे संदेश को पूरा करने के लिए जन-जन तक जागरूकता अभियान के लिए कार्य करूंगा। इस अभियान के जरिए खासतौर पर ग्रामीण और शहरी गरीब इलाकों में टीबी की रोकथाम, निदान और इलाज के महत्व के बारे में लोगों को जानकारी देंगे। स्कूलों, कॉलेजों, सामुदायिक केंद्रों में कार्यशालाएं और जागरूकता सत्र आयोजित कर टीबी के खात्मे के लिए अपनी अहम भूमिका निभाऊंगा।”

पूर्व आईपीएस राजेंद्र पाल सिंह ने कहा, ”टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए मरीजों की निगरानी, दवाओं के वितरण और इलाज की प्रगति को ट्रैक करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म को प्रभावी रूप से लागू करुंगा। इसके जरिए निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को मिलने वाली आर्थिक सहायता को सही तरीके से वितरित करने के लिए पारदर्शी तंत्र पर फोकस करुंगा, जिससे कोई भी मरीज इससे अछूता न रहे।”

–आईएएनएस

सत्ता से बाहर रहते हुए लगातार गलत बयान देते रहेंगे राहुल गांधी : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उप मुख्यमंत्री...

अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा सांसदों की बुलाई गई बैठक, छोटेलाल खरवार बोले- यूपी से भाजपा को हटाना हमारा लक्ष्य

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में पार्टी के सभी सांसदों की एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक का मकसद आने वाले...

विवादित पोस्ट मामले में नेहा सिंह राठौर लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचीं, बोलीं-जांच में सहयोग दूंगी

मुंबई । लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में सोमवार को लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर के सिलसिले में पुलिस के सामने पेश हुईं। सुप्रीम कोर्ट ने...

राहुल गांधी का लक बिल्कुल ठीक चल रहा है : अजय राय

मऊ (उत्तर प्रदेश) । उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस...

सेकुलरिज्म का ठेका चलाने वालों के मुंह पर चिपक गया फेविकोल: सीएम योगी

प्रयागराज । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को माघ मेले में आयोजित जगद्गुरु रामानंदाचार्य जी के 726वें प्राकट्य महोत्सव में शिरकत की और अपने विचार रखे। गोरक्षपीठाधीश्वर और सीएम योगी...

एसआईआर के जरिए वोट से ज्यादा नागरिकता के मामलों में छेड़छाड़ की कोशिश: सपा प्रवक्ता

लखनऊ । समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता सुमैया राणा ने महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा नेताओं की तरफ से 'वोट जिहाद'...

उत्तर प्रदेश में 20 आईपीएस के तबादले, डॉ. संजीव गुप्ता बने एडीजी लखनऊ

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां 20 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में एडीजी, आईजी और डीआईजी स्तर के...

एसआईआर पर अखिलेश यादव का बयान तथ्यहीन : मंत्री जयवीर सिंह

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान को तथ्यहीन...

यूपी : प्रयागराज में जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार के तीन लोगों की हत्या

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। घर के बड़े बेटे मुकेश पटेल ने जमीनी विवाद को लेकर अपने...

शाहरुख खान के खिलाफ टिप्पणी पर सपा प्रवक्ता ने दिया नंद किशोर गुर्जर को करारा जवाब

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने अभिनेता शाहरुख खान के खिलाफ भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर की टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी...

उत्तराखंड: नैनीताल के धारी में तेंदुए ने महिला को मार डाला, क्षेत्र में दहशत

नैनीताल । उत्तराखंड के नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। क्षेत्र में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह एक तेंदुए ने...

वो दिन दूर नहीं, जब यूपी का डिफेंस कॉरिडोर दुनिया भर में जाना जाएगा: पीएम मोदी

लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण समारोह में कहा कि वो दिन दूर नहीं, जब यूपी का डिफेंस कॉरिडोर दुनिया भर में जाना...

admin

Read Previous

पंजाबी बाग फ्लाईओवर को सीएम आतिशी ने किया जनता को समर्पित

Read Next

मनु भाकर, गुकेश सहित 4 खिलाड़ियों को ‘खेल रत्न’, 32 खिलाड़ी बनेंगे ‘अर्जुन’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com