रामायण सर्किट पर भारत और नेपाल को जोड़ने वाली पहली पर्यटक ट्रेन

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)| दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से मंगलवार को भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को शुरू की गई। यह कदम पहली बार भारत और नेपाल को एक पर्यटक ट्रेन से जोड़ेगा। यह भारत और नेपाल को जोड़ने वाली पहली पर्यटक ट्रेन है। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन मंगलवार से 18 दिनों के लिए अपनी पहली श्री रामायण यात्रा शुरू कर रही है, रामायण सर्किट पर चलने वाली ट्रेन की पहली यात्रा अन्य लोकप्रिय स्थानों के अलावा पहली बार जनकपुर (नेपाल में) के धार्मिक स्थल को भी कवर करेगी। इसके अलावा यह अयोध्या, नंदीग्राम, सीतामढ़ी, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, पंचवटी (नासिक), हम्पी, रामेश्वरम और भद्राचलम जैसे गंतव्य पर भी जाएगी। केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ मंगलवार को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि पर्यटन मंत्रालय ने आईआरसीटीसी और रेल मंत्रालय के साथ मिलकर कृष्णा सर्किटट, बौद्ध सर्किट और कई अन्य सर्किटों के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेनों का प्रस्ताव रखा है। भारत गौरव ट्रेनें भारत के लोगों को देश की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत दिखाने का एक प्रयास है।

उन्होने की कि रेल मंत्रालय द्वारा परिकल्पित भारत गौरव ट्रेनों की अनूठी अवधारणा, देश भर में बड़े पैमाने पर पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक होगी और देश के सभी हिस्सों के लोगों को देश के स्थापत्य, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक चमत्कारों का पता लगाने का अवसर प्रदान करेगी। रेड्डी ने यह भी बताया कि ट्रेनों के डिब्बों के बाहरी हिस्से को भारत गौरव या भारत के गौरव के बहुरूपदर्शक के रूप में डिजाइन किया गया है, जिसमें भारत के विभिन्न पहलुओं जैसे स्मारकों, नृत्यों, योग, लोक कला आदि पर प्रकाश डाला गया है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से अपने नागरिकों के लिए एक तोहफा है, और प्रधानमंत्री का एक सपना अब साकार हो गया है। अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा कि भारत गौरव ट्रेन का मुख्य उद्देश्य भारत की विविध संस्कृति और समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करना है। भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों के रूप में ब्रांडेड, आईआरसीटीसी थीम आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इन विशेष आराम श्रेणी की पर्यटक ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ट्रेन के डिब्बों का हाल ही में नवीनीकरण किया गया है और सुविधाओं और सेवाओं को उन्नत किया गया है।

–आईएएनएस

दिल्ली में हीट वेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, राहत उपाय बढ़ाने के निर्देश

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की...

तृणमूल के दो सांसदों और एक विधायक ने बंगाल के सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाग लिया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में पूर्वी मिदनापुर जिले के कोलाघाट में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के दो बागी लोकसभा सदस्यों और एक विधायक ने...

झारखंडः जल जीवन मिशन की निगरानी के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग का निर्देश, जल संरक्षण के लिए बनेगी दीर्घकालिक योजना

रांची । झारखंड सरकार ने जल जीवन मिशन की योजनाओं की निगरानी को और प्रभावी बनाने, भू-जल स्तर सुधारने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के...

यौन हिंसा के मामलों में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, जीरो एफआईआर से पुनर्वास तक के लिए जारी किए 19 निर्देश

रांची । झारखंड हाईकोर्ट ने यौन हिंसा और दुष्कर्म पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और पुनर्वास व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार और पुलिस...

भाजपा की आपत्ति के बाद मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज, सूचना छिपाने का आरोप

भोपाल । मध्य प्रदेश में राज्यसभा के चुनावों के रिटर्निंग ऑफिसर ने मंगलवार को कांग्रेस की एकमात्र उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र खारिज कर दिए। इससे पहले दिन में,...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों में बातचीत, क्षेत्रीय तनाव कम करने पर चर्चा

तेहरान । पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद ने फोन पर बातचीत की।...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

कैबिनेट ने दिल्ली-एनसीआर में पुराने ट्रक और बसों को बदलने के लिए 9,585 करोड़ रुपए की ग्रीन योजना को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए दो...

कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

बेंगलुरु । कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बुधवार को राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। बेंगलुरु स्थित लोक भवन परिसर के ग्लास हाउस में आयोजित...

दिल्ली के एलजी ने रिज मैनेजमेंट बोर्ड के पुनर्गठन को दी मंजूरी, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उपराज्यपाल टीएस संधू ने दिल्ली रिज मैनेजमेंट बोर्ड (डीआरएमबी) के पुनर्गठन को मंजूरी...

editors

Read Previous

असम के सीएम की पत्नी ने मनीष सिसोदिया पर 100 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा किया

Read Next

दिलजीत दोसांझ ने लाइव कॉन्सर्ट में मूसेवाला को दी श्रद्धांजलि

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com