तमिलनाडु की राजनीति में ‘समावेशिता’ का अंत?

चेन्नई, 25 जुलाई (आईएएनएस)| सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने 22 जुलाई को जब अन्नाद्रमुक नेता और तमिलनाडु के पूर्व परिवहन मंत्री एमआर विजयभास्कर के आवास सहित 21 परिसरों पर छापेमारी की, तो इसने एक स्पष्ट संदेश दिया – प्रतिशोध की राजनीति, जो राज्य की द्रविड़ राजनीति में एक सामान्य घटना है, वो एक धमाके के साथ वापस आ गई है।

अन्नाद्रमुक नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्रियों ओ. पन्नीरसेल्वम और के. पलानीस्वामी ने कहा कि विजयभास्कर पर छापेमारी प्रतिशोध की कार्रवाई है और पार्टी उन्हें अदालत में चुनौती देगी। दोनों नेताओं ने कहा कि एआईएडीएमके छापेमारी से नहीं डरेगी।

जब एम.के. स्टालिन ने 7 मई को मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया, तो स्टालिन ने कहा कि उनकी सरकार समावेश की राजनीति करेगी। कोविड -19 से लड़ने के लिए उनके द्वारा गठित 13 सदस्यीय समिति में, मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अन्नाद्रमुक के सी. विजयभास्कर को शामिल किया था।

राजनीतिक विश्लेषकों और पर्यवेक्षकों ने इसे द्रविड़ राजनीति में एक अच्छे संकेत के रूप में देखा था।

गुरुवार को विजयभास्कर के घर पर किए गए विजिलेंस छापे ने डीएमके के लंबे दावों पर प्रश्नचिह्न् खड़ा कर दिया कि वह समावेश की राजनीति कर रही है।

25 मार्च, 1989 को, तमिलनाडु विधानसभा के तत्कालीन विपक्षी नेता और अन्नाद्रमुक नेता जे. जयललिता पर सदन में हमला किया गया था। नाराज जयललिता विधानसभा से बाहर आ गईं थीं और उन्होंने शपथ ली कि वह मुख्यमंत्री के रूप में सदन में वापसी करेंगी।

बारह साल बाद बदला लेने की बारी जयललिता की थी। 30 जून, 2001 की तड़के, तमिलनाडु पुलिस करुणानिधि के घर में घुस गई, वह अब मुख्यमंत्री नहीं थे, और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। विभिन्न टेलीविजन चैनलों के ²श्यों में तत्कालीन 78 वर्षीय नेता को थाने ले जाने से पहले धक्का-मुक्की, पिटाई करते दिखाया गया। गिरफ्तारी का विरोध करने की कोशिश करने वाले केंद्रीय मंत्री मुरासोली मारन को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य केंद्रीय मंत्री टी.आर. बालू और स्टालिन सहित द्रमुक के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। यह प्रतिशोध की राजनीति की पराकाष्ठा थी।

राजनीतिक टिप्पणीकार एस शिवशंकरन ने कहा, “जो लोग तमिलनाडु की राजनीति का बारीकी से अनुसरण कर रहे थे, वे इस बात से खुश थे कि स्टालिन ने समावेशी राजनीति के एक अच्छे नोट पर शुरूआत की थी। पूर्व अन्नाद्रमुक सरकार में मंत्री रह चुके सी. विजयभास्कर को कोविड से निपटने के लिए 13 सदस्यीय समिति में शामिल करने को कई लोगों ने अच्छी शुरूआत के रूप में देखा था।

उन्होंने कहा, “हालांकि, एम.आर. विजयभास्कर पर डीवीएसी के छापे स्पष्ट रूप से उन अच्छे कामों को खत्म कर देते हैं जो मुख्यमंत्री ने सत्ता में आने के बाद किए थे। अब यह स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में जुझारूपन की राजनीति देखने को मिलेगी।”

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

editors

Read Previous

राम मंदिर 2023 के अंत तक भक्तों के लिए खुलेगा

Read Next

शिक्षा मित्रों के मानदेय बढ़ाए जाने की बात पर माया बोली, भाजपा में भी कांग्रेसी कल्चर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com