मार्च तक कोलकाता, पुणे, विजयवाड़ा और हैदराबाद हवाईअड्डों पर डिजी यात्रा लागू होगी

नई दिल्ली : मार्च 2023 तक कोलकाता, पुणे, विजयवाड़ा और हैदराबाद हवाईअड्डों पर डिजी यात्रा लागू की जाएगी। पहले चरण में, डिजी यात्रा 1 दिसंबर, 2022 को दिल्ली, बेंगलुरु और वाराणसी हवाईअड्डों पर यात्रियों को संपर्क रहित, पेपरलेस चेक-इन और चेहरे की बायोमेट्रिक्स के आधार पर बोर्डिग प्रक्रिया प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी।

डिजी यात्रा नीति नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा चेहरे की पहचान तकनीक (एफआरटी) का उपयोग करके बायोमेट्रिक बोर्डिग प्रणाली के लिए शुरू की गई एक पहल है। इसका उद्देश्य हवाईअड्डों पर यात्रियों को सहज और परेशानी मुक्त अनुभव प्रदान करना है। इसका मुख्य उद्देश्य कई स्पर्श बिंदुओं पर टिकट और आईडी के सत्यापन की आवश्यकता को समाप्त करके और डिजिटल ढांचे का उपयोग करके मौजूदा बुनियादी ढांचे के माध्यम से बेहतर थ्रूपुट प्राप्त करके यात्री अनुभव को बढ़ाना है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को लोकसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि यह परियोजना कार्यान्वयन के चरण में है।

डिजी यात्रा के क्रियान्वयन का खर्च एयरपोर्ट संचालकों पर होता है।

जवाब में कहा गया, नागरिक उड्डयन मंत्रालय इसके कार्यान्वयन के लिए कोई बजटीय सहायता प्रदान नहीं करता है। डिजी यात्रा का व्यापक प्रचार करने के लिए हवाईअड्डे के संचालक और एयरलाइन संचालक उड़ान के दौरान घोषणाएं कर रहे हैं, हेल्प-डेस्क सहायता प्रदान कर रहे हैं और बैनर और फिल्मों आदि का प्रदर्शन कर रहे हैं। सोशल मीडिया का उपयोग करके प्रचार भी किया जा रहा है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने कोलकाता, पुणे, विजयवाड़ा और वाराणसी हवाईअड्डों पर बायोमेट्रिक बोर्डिग सिस्टम लगाने का काम शुरू कर दिया है।”

जवाब में कहा गया कि इसका चयन नीति आयोग द्वारा अटल इनोवेशन मिशन के तहत चलाए जा रहे नेशनल स्टार्टअप चैलेंज के जरिए किया गया है।

डिजी यात्रा हवाईअड्डों पर यात्रियों को सहज और परेशानी मुक्त अनुभव प्रदान करने के लिए एक स्वैच्छिक सुविधा है। डिजी यात्रा प्रक्रिया में यात्रियों की व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य जानकारी (पीआईआई) का कोई केंद्रीय भंडारण नहीं होता।

यात्री के सभी डेटा को एन्क्रिप्ट किया जाता है और यात्री के स्मार्टफोन के वॉलेट में संग्रहीत किया जाता है और केवल सीमित समय अवधि के लिए यात्रा के मूल हवाईअड्डे के साथ साझा किया जाता है जहां यात्री की डिजी यात्रा आईडी को मान्य करने की जरूरत होती है।

मंत्रालय ने कहा कि उड़ान के 24 घंटे के भीतर डेटा को सिस्टम से हटा दिया जाता है। डिजी यात्रा के कार्यान्वयन के साथ सुविधाएं एफआरटी के माध्यम से स्पर्श रहित यात्री सत्यापन प्रदान करती हैं, जिसके परिणामस्वरूप हवाईअड्डे पर प्रवेश, सेक्युरिटी होल्ड एरिया (एसएचए) और बिना सीआईएसएफ हस्तक्षेप के बोर्डिग क्षेत्र जैसे विभिन्न स्पर्श बिंदुओं पर समय की बचत होती है।

–आईएएनएस

एनडीए ने बिहार बजट से लोगों को धोखा दिया: अख्तरुल ईमान

पटना । बिहार विधानसभा में वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। बिहार की डबल इंजन सरकार का दावा है कि इस...

बजट सत्र : विपक्ष ने भाजपा पर कसा तंज, राजद और सपा ने उठाए सवाल

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर जनता की समस्याओं को अनदेखा करने का आरोप लगा रहा है। राजद सासंद मीसा भारती ने निशाना साधते हुए...

जोगी रमेश पर सीएम चंद्रबाबू नायडू और लोकेश के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए मामला दर्ज

अमरावती । आंध्र प्रदेश पुलिस ने पूर्व मंत्री और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआर) के नेता जोगी रमेश के खिलाफ मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और आईटी एवं एचआरडी मंत्री...

आय से अधिक संपत्ति मामले में बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

नई दिल्ली । आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली...

केंद्रीय बजट समावेशी विकास और सर्वस्पर्शी सशक्तीकरण की निरंतरता वाला है : मुख्तार अब्बास नकवी

रामपुर । केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्र की मोदी सरकार की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी विकास और सर्वस्पर्शी...

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से बड़ा हादसा टल गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में माध्यमिक परीक्षा के पहले दिन छात्र एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस घटना से कूच...

पुणे पोर्श एक्सीडेंट मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी आदित्य सूद सहित तीन को मिली नियमित जमानत

नई दिल्ली । उच्चतम न्यायालय ने पुणे के बहुचर्चित पोर्श कार दुर्घटना मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मुख्य आरोपी आदित्य अविनाश सूद को नियमित जमानत दे दी...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू होगा

जम्मू । जम्मू-कश्मीर विधानसभा का 27 दिन लंबा बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इस बार सत्र के हंगामेदार रहने की उम्मीद है, क्योंकि विपक्ष मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...

पश्चिम बंगाल: पार्क स्ट्रीट स्थित रेस्तरां ने यूट्यूबर को बीफ परोसने पर माफी मांगी

कोलकाता । पार्क स्ट्रीट स्थित लोकप्रिय बार-कम-रेस्तरां ओलीपब ने यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती को गलती से मटन के बजाय बीफ परोसने के बाद औपचारिक माफी जारी की है। इस घटना के...

आम बजट युवाओं और स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा देने वाला : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद भवन में बजट पेश किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आम बजट 2026-27 को एक लोक-कल्याणकारी और...

एमएसएमई के लिए भारत सरकार का बजट बहुत अच्छा: जीतन राम मांझी

नई दिल्ली । केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा है कि एमएसएमई के माध्यम से भारत की आर्थिक...

admin

Read Previous

काग्रेस को अपने शासन काल के स्कैम का जवाब देना चाहिए : सीएम बोम्मई

Read Next

बिहार में जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कुत्ता ‘टॉमी’ ने दिया ऑनलाइन आवेदन!

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com