बिहार: जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर ‘वोटबैंक’ दुरूस्त करने की बेचैनी!

पटना, 24 अगस्त (आईएएनएस)| बिहार में सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक जाति आधारित जनगणना कराए जाने की मांग कर रहा है। इस मांग को लेकर बिहार का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिल चुका है। अब जाति आधारित जनगणना पूरे देश में होगी या नहीं, यह तो केंद्र सरकार पर निर्भर है, लेकिन बिहार में इस मांग को लेकर बहस तेज हो गई है।

कहा जा रहा है कि सभी राजनीतिक दल इस मांग को लेकर अपने वोटबैंक को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहे हैें। जानकार कहते भी हैं कि जातीय जनगणना की मांग करने वाले दल जनसंख्या के आधार पर सरकारी योजना बनाकर समावेशी और सर्वांगीण विकास की बात तो जरूर कर रहे हैं, लेकिन उनका मुख्य एजेंडा ओबीसी का सबसे बडा हितचिंतक बताकर वोटब्ैांक को मजबूत करने का है।

बिहार के वरिष्ठ पत्रकार फैजान अहमद भी कहते हैं, “कोई भी राजनीति पार्टी हों, वे भले ही जो बातें कर लें, लेकिन उनका मुख्य मकसद वोटबैंक मजबूत करना ही होता है। जातीय जनगणना उससे अलग नहीं है। इस मुद्दे पर भी ओबीसी मतदाताओं पर जिनकी संख्या 52 प्रतिशत बताई जाती है, उस पर है। वे इनके सच्चे हितैषी बनकर इसका क्रेडिट लेने की होड में हैं।”

अहमद कहते भी हैं कि क्षत्रीय दलों का उदय जाति आधारित होता है और वहीं संबंधित पार्टियों का कोर वोट होता है। ऐसे में राजनीतिक दल भले ही किसी खास जाति की राजनीति करते हों, लेकिन उनका निहितार्थ जाति की जनसंख्या जानने का हैं, जिससे वे अपनी चुनावी रणनीति तय कर सकें।

अहमद का कहना है कि जातीय जनगणना में कोई बुराई भी नहीं है। इससे जातियों की संख्या पता चल सकेगा तथा सरकार को भी जाति वर्ग के लिए योजानाएं बनाने में मदद मिलेगी।

बिहार की राजनीति जातीय आधार पर होती है, यह बात किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में राजद जाति आधारित जनगणना को लेकर मुखर है और सत्ता पक्ष जदयू का भी उसे साथ मिल गया है।

बिहार विधानसभा और विधन परिषद में सर्वसम्मति से इस मामले का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा गया है। राजद के नेता तेजस्वी यादव भी कहते हैं कि जातीय जनगणना देश के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1931 में जाति के आधार पर जनगणना हुई थी, जिसके बाद देश में कई परिवर्तन हुए हैं।

वैसे, कहा तो यह भी जा रहा है कि जाति आधारित जनगणना केा लेकर जो भी दल संबंधित जातियों के हितैषी बनने की होड में हैं, उन्हें इस जनगणना के बाद नुकसान भी उठाना पड सकता हैे। संबंधित जातियों की संख्या अगर अधिक हुई तो पार्टी में भी वे जातियां अधिक हिस्सेदारी की मांग करेंगी।

वेसे, भाजपा के नेता और सांसद सुशील कुमार मोदी भी कहते हैं, “भाजपा कभी भी जाति जनगणना के खिलाफ नहीं रही है। साथ ही यह विधान सभा और विधान परिषद में पारित प्रस्ताव का एक हिस्सा था। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले साल 2011 में भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे ने जाति जनगणना के समर्थन में पार्टी का प्रतिनिधित्व किया था।”

मोदी ने कहा, “ब्रिटिश राज के तहत 1931 में पिछली जनगणना के समय बिहार, झारखंड और ओडिशा एक थे। उस समय बिहार में लगभग 1 करोड़ की आबादी में केवल 22 जातियों की जनगणना हुई थी। अब 90 साल बाद आर्थिक, सामाजिक, भौगोलिक और राजनीतिक परिस्थितियों में बड़ा अंतर आया है। जाति जनगणना कराने में कई तकनीकी और व्यावहारिक परेशानियां हैं फिर भी भाजपा इसके समर्थन पर विचार कर रही है।”

वैसे, भाजपा के कई नेता आर्थिक आधार पर जनगणना कराने की बात कर रहे है।

बहरहाल, जाति आधार पर जनगणना को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने फायदे और नुकसान को देखकर अपने मोहरे चल रहे हैं, अब किसे लाभी होता है या किसे नुकसान यह तो आने वाला समय तय करेगा।

–आईएएनएस

मनरेगा: केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 17,744 करोड़ रुपये जारी किए

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महात्मा गांधी नरेगा के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को...

हिसार में दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना की कुलदीप वत्स ने की निंदा, पुलिस पर कार्रवाई की मांग

झज्जर । कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने हिसार में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस पूरे मामले को...

चंडीगढ़: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पशु एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सांसद निधि के तहत पशु एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। यह 'सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स' (पशुओं के प्रति...

विपक्ष की सोच सिर्फ घर की बहन-बेटी तक सीमित, गरीब परिवार की महिलाओं को सांसद नहीं देखना चाहते : सम्राट चौधरी

‎पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पारित नहीं होने पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे नारी...

झारखंड : गिरिडीह में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुराल वाले फरार

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत गुवाखदर गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान रजीना खातून...

‘हां, हम पत्नी के पैर छूते हैं’, लोकसभा में रवि किशन ने विपक्षियों को दी खास सलाह

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा में भाग लेते हुए शुक्रवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा कि 'हां हम पत्नी के पैर...

गौतम अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली । देश के जाने-माने अरबपति उद्योगपति और अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया...

परिसीमन: भारत ने आंतरिक मामलों में दखल देने की पाकिस्तान की कोशिशों को किया खारिज

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को भारत में चल रही परिसीमन प्रक्रिया को लेकर पाकिस्तान की ओर से दिए गए बयान को सख्ती से खारिज कर दिया। इस्लामाबाद...

बिहार: भ्रष्टाचार मामलों में 13 आरोपियों ने अदालत में किया सरेंडर

पटना । भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार की विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस बीच राज्य भर में अलग-अलग भ्रष्टाचार मामलों में फरार चल रहे 13 आरोपियों...

विजय ने टीवीके का घोषणापत्र किया जारी, कल्याणकारी योजनाओं और 1.5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा

चेन्नई । अभिनेता से राजनेता बने विजय ने गुरुवार की शाम तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) का घोषणापत्र जारी किया। इसमें व्यापक कल्याणकारी योजनाओं,...

बिहार: राजद विधायक ओसामा शहाब पर जमीन कब्जाने की कोशिश करने का लगा आरोप, एफआईआर दर्ज

पटना । बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब पर एक जमीन हथियाने और निर्माण कार्य में व्यवधान डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई...

संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किया गया सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान

मुंबई । हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी। इसी...

editors

Read Previous

स्टेबिन बेन ने श्रेया घोषाल के साथ गाया नया गाना ‘प्यार करते हो ना’

Read Next

पेटीएम ने दूसरी तिमाही के परिणाम साझा किए, ओपीएस से राजस्व 64 प्रतिशत बढ़कर 10.9 बिलियन हुआ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com