बिहार: कचरा बीनने वाली बेटियों के हाथ में आई किताबें तो सपनों को लगे पंख

पटना, 20 फरवरी (आईएएनएस)| झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली, कचरा चुनने वाली और अनाथ बच्चियों ने कभी सोचा भी नहीं था कि उनके हाथ में किताब और कॉपी होगी, लेकिन आज ऐसे कई बच्चियों के हाथ में न कॉपी कलम हैं बल्कि पेंटिंग और नृत्य सहित अपनी छिपी प्रतिभाओं को भी निखार रही हैें। आज ये लड़कियां अपने दम पर सपने देख रही है और बुलंद हौसलों के साथ दुनियां में छाना चाहती हैं।

पटना के मनेर प्रखंड के सराय स्थित स्वयंसेवी संस्था ‘नयी धरती ‘ द्वारा चलाये जा रहे सिस्टर निवेदिता बालिका स्कूल में ऐसी एक नहीं बल्कि करीब 100 ऐसी बच्चियां पढ़ाई कर रही हैं, जिनके माता-पिता नहीं है या उनके अभिभावकों के पास इतनी क्षमता नहीं कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेज सके।

कई बच्चियां पहले कचरा चुनने का काम करती थी लेकिन अब वे मैट्रिक पास कर 12 वीं में पढाई कर रही हैं। इन बच्चियों को यहां मुफ्त में रहने की सुविधा भी है।

संस्था की सचिव नंदिता बनर्जी बैंक में चीफ मैनेजर थीं। उन्होंने बताया कि ऑफिस से घर आते-जाते अक्सर छोटी लड़कियों को कचरा चुनते देखती थीं। ये सब देख उन्हें दुख होता था। वह इनके लिए कुछ करना चाहती थीं लेकिन रास्ता नहीं सूझ रहा था।

आईएएनएस को वे बताती हैं, “बैंक में नौकरी करते हुए भी सामाजिक कार्य करने में दिलचस्पी के कारण ऐसे कार्य करती रहती थी, लेकिन इस दौरान एहसास हुआ कि बडों की मदद कर उन्हें बदलना आसान नहीं है। इन गरीब, अनाथ परिवारों के नन्हें बच्चों के लिए कुछ किया जाए।”

नंदिता ने नौकरी छोड़ दी और बेघर बच्चों के लिए काम करने लगीं। इसके बाद इन्होंने गरीब, असहाय बच्चियों के लिए स्कूल खोलने निर्णय लिया और करीब 2013 से सराय स्थित संस्था नई धरती गरीब बच्चियों की जिंदगी बदल रही है।

नंदिता आईएएनएस को बताती हैं कि ऐसी पांच बच्चियां 2009 में हमारे पास आई थीं। 2011 में दानापुर के सराय में स्कूल खोला। 2013 में इस स्कूल की आठवीं तक मान्यता मिल गई।

उन्होंने बताया कि पहली बार 2020 में इस स्कूल की पांच बच्चियों ने बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन के द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा पास की। इस स्कूल से 79 प्रतिशत अंकों के साथ मैट्रिक परीक्षा पास कर चुकी तनु कुमारी आज 12 वीं की छात्रा है। डॉक्टर बनने का सपना देख रही है तनु यहीं छात्रावास में रहती हैं। तनु के पिता की अत्यधिक शराब पीने से मौत हो गई है जबकि उसकी मां शराब बेचने के आरोप में पिछले दो साल से जेल में बंद है।

यह कहानी सिर्फ एक तनु की नहीं हैं। ऐसी कई बच्चियों हैं, जो गरीबी के कारण स्कूल का मुंह नहीं देखा था, लेकिन आज मैट्रिक की परीक्षा दे चुकी है। मैट्रिक की परीक्षा दे चुकी निभा कुमारी बताती हैं कि अगर आज यहां यह सुविधा नहीं मिलती तो वे कचरा चुनती या भीख मांग रही होती। लेकिन आज यह डॉक्टर बनकर समाजसेवा करने का सपना देख रही हैं।

यहां की बच्चियां सुबह साढ़े पांच बजे उठती हैं। प्रार्थना, योग, नाश्ते के बाद सभी क्लास में पहुंच जाती हैं। वार्डेन और काउंसेलर इन बच्चियों की दिनचर्या को मेंटेन करती है। आज इन बच्चियों को देखकर यह लगता है कि परिवर्तन कितनी सकारात्मक प्रक्रिया होती है। आज सभी बच्चियां न केवल पढ़ने में तेज हैं बल्कि वह कराटे, गीत-संगीत में भी निपुण हो चुकी हैं।

यहां की दो बच्चियां पेंटिंग में पुरस्कार पा चुकी हैं। आज इन बच्चियों ने अपनी कमजोरी को ही ताकत बना लिया है।

नयी धरती संस्था की संस्थापक सचिव नंदिता बनर्जी कहती हैं कि आज स्कूल में सौ के आसपास बच्चियां पढ़ रही हैं। सभी बच्चियां गरीब घरों से हैं। कई बच्चियों के माता, पिता नहीं हैं। यहीं छात्रावास में रहती हैं और पढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल में कंप्यूटर लैब, साइंस लैब है। उन्होंने कहा कि में जो अच्छी नहीं उनकी प्रतिभा को भी निखारने की कोशिश की जाती है।

नंदिता बनर्जी बताती हैं कि वह सरकार से कोई मदद नहीं लेती हैं। उन्होंने कहा कि कई संस्था ऐसी है जो चंदा देती है और उसी से खर्च निकलता है। बनर्जी कहती हैं कि इस कार्य में पति रतीन्द्र कुमार बनर्जी का भी साथ मिलता है। उन्होंने पहलं तो काफी आर्थिक परेशानी थी, लेकिन अब लोगों का सहयोग मिल रहा है।

–आईएएनएस

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लिखे पत्र का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता होगी समाप्त: संजय सिंह

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उन सभी 7 राज्यसभा सांसदों को बर्खास्त करने की अपील की है, जो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग को मस्क ने माना ‘सियासी हिंसा का खतरनाक ट्रेंड’

वाशिंगटन । सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई फायरिंग ने अमेरिका में राजनीतिक हिंसा को लेकर बड़े पैमाने पर चिंता पैदा कर दी है। अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने...

पूर्व डिप्लोमैट ने ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग की घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला बताया

नई दिल्ली । व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग की घटना को लेकर भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत की। भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स...

ट्रंप समेत चार अमेरिकी राष्ट्रपति जो जानलेवा हमलों में बाल-बाल बचे

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार बड़े हमले से बाल-बाल बचे। ट्रंप अकेले नहीं बल्कि हमलों से बच कर निकलने वाले ऐसे अमेरिकी राष्ट्राध्यक्षों का इतिहास लंबा...

दिल्ली विधानसभा का अगला सत्र 28 अप्रैल से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगा

नई दिल्ली । हाल ही में मिली बम धमकियों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में पुराने सचिवालय स्थित विधानसभा भवन में आठवीं दिल्ली विधानसभा का पांचवां सत्र मंगलवार को सुबह 11...

भाजपा सीआरपीएफ की मदद से भवानीपुर में मतदान धीमा करने की कोशिश करेगी: ममता बनर्जी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को हुगली जिले के उत्तरपारा में एक चुनावी रैली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण कानून के समर्थन में चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया

चंडीगढ़ । पंजाब भर से सैकड़ों महिलाओं ने, जिनका नेतृत्व राज्य भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा कर रहे थे, शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास की...

75 लाख वंचित छात्रों को 7,900 करोड़ रुपए से अधिक की शैक्षिक सहायता दी गई: वीरेंद्र कुमार

नई दिल्ली । केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वंचित छात्रों के शैक्षिक सशक्तिकरण के तहत, 2025-26 में 75 लाख से अधिक अनुसूचित जाति लाभार्थियों...

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई से अधिक सांसदों का भाजपा में विलय : राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को करारा झटका लगा है। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा समेत पार्टी के सात सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल...

editors

Read Previous

एनईपी बनानी है प्रभावी, लेकिन केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6481 पद हैं खाली

Read Next

झारखंड में अल्लाह के बंदे ने 40 लाख खर्च कर बनाया ईश्वर का मंदिर, अब जायेगा हज के सफर पर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com