‘हिमालय को इको सेंसिटिव जोन घोषित करें’

नई दिल्ली : आरएसएस से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच ने संबंधित नागरिकों और विशेषज्ञों के साथ शनिवार को ‘इमीनेट हिमालयन क्राइसिस’ पर एक गोलमेज सम्मेलन का आयोजन किया और हिमालय को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील क्षेत्र घोषित करने के लिए एक मसौदा प्रस्ताव पारित किया। इसमें कहा गया है कि जोशीमठ के डूबने से हमारे इतिहास और समृद्ध संस्कृति और विरासत के हिस्से ढहने के कगार पर हैं। गोलमेज बैठक में कहा गया कि पूरे उत्तराखंड में विकास के नाम पर निर्माण कार्य और प्रकृति से छेड़छाड़ लगातार हो रहा है।

बड़े पैमाने पर वनों की कटाई के कारण पहाड़ों पर शायद ही कोई हरियाली बची है और इस वजह से, इन सबसे नए वलित पहाड़ों में भूस्खलन एक आम विशेषता बन गई है। इसमें कहा गया- यह समझना होगा कि वर्तमान पीढ़ी और सरकार की न केवल हिमालय क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, बल्कि इस भूमि पर रहने वाले उन सभी लोगों के भविष्य की भी जिम्मेदारी है, जो इस क्षेत्र से निकलने वाली नदियों पर निर्भर हैं। केंद्र और राज्य दोनों की वर्तमान सरकारों को अत्यंत संवेदनशीलता का परिचय देना होगा, अन्यथा आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी।

इसमें कहा गया है कि यह पहली बार नहीं है जब हिमालयी क्षेत्र में इस तरह की त्रासदी हुई है। इससे पहले साल 2021 में भी तपोवन बांध के मजदूरों समेत 200 लोगों की चमोली की बाढ़ में मौत हो गई थी। इससे पहले 2013 में भी भारी बारिश के बाद क्षेत्र में गंगा, यमुना और उसकी सहायक नदियों में आई बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में पुल, सड़कें और इमारतें ढह गए थे। हाल के वर्षों में हिमालयी क्षेत्र में इस तरह की आपदाओं की संख्या में वृद्धि हुई है।

चर्चा हुई कि इस तरह के नाजुक इलाके में अनियंत्रित निर्माण कार्य जोशीमठ के ढहने और हाल की आपदाओं का कारण है। सम्भावित समाधानों की चर्चा करते हुए कहा, ”अपेक्षित प्रभाव का आकलन किए बिना विकास के नाम पर विनाशकारी निर्माण आज और पहले की त्रासदियों का कारण बन रहा है। इस अंधाधुंध निर्माण पर रोक लगाकर ही इस संकट से बचा जा सकता है। लेकिन अलग-अलग जगहों पर बिना कानून बनाए निर्माण कार्य नहीं रोका जा सकता है।

–आईएएनएस

चंडीगढ़: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पशु एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सांसद निधि के तहत पशु एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। यह 'सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स' (पशुओं के प्रति...

विपक्ष की सोच सिर्फ घर की बहन-बेटी तक सीमित, गरीब परिवार की महिलाओं को सांसद नहीं देखना चाहते : सम्राट चौधरी

‎पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पारित नहीं होने पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे नारी...

झारखंड : गिरिडीह में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुराल वाले फरार

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत गुवाखदर गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान रजीना खातून...

‘हां, हम पत्नी के पैर छूते हैं’, लोकसभा में रवि किशन ने विपक्षियों को दी खास सलाह

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा में भाग लेते हुए शुक्रवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा कि 'हां हम पत्नी के पैर...

गौतम अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली । देश के जाने-माने अरबपति उद्योगपति और अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया...

परिसीमन: भारत ने आंतरिक मामलों में दखल देने की पाकिस्तान की कोशिशों को किया खारिज

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को भारत में चल रही परिसीमन प्रक्रिया को लेकर पाकिस्तान की ओर से दिए गए बयान को सख्ती से खारिज कर दिया। इस्लामाबाद...

बिहार: भ्रष्टाचार मामलों में 13 आरोपियों ने अदालत में किया सरेंडर

पटना । भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार की विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस बीच राज्य भर में अलग-अलग भ्रष्टाचार मामलों में फरार चल रहे 13 आरोपियों...

विजय ने टीवीके का घोषणापत्र किया जारी, कल्याणकारी योजनाओं और 1.5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा

चेन्नई । अभिनेता से राजनेता बने विजय ने गुरुवार की शाम तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) का घोषणापत्र जारी किया। इसमें व्यापक कल्याणकारी योजनाओं,...

बिहार: राजद विधायक ओसामा शहाब पर जमीन कब्जाने की कोशिश करने का लगा आरोप, एफआईआर दर्ज

पटना । बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब पर एक जमीन हथियाने और निर्माण कार्य में व्यवधान डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई...

संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किया गया सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान

मुंबई । हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी। इसी...

लोकसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण विधेयक पेश, सांसदों में हुई तीखी बहस

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया, जो संसद के विशेष सत्र के दौरान एक महत्वपूर्ण विधायी कदम है। केंद्रीय विधि व...

झारखंड : गिरिडीह में तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो...

admin

Read Previous

देश के ग्रोथ इंजन की भूमिका निभाने को तैयार है ‘नया उत्तर प्रदेश’ : योगी

Read Next

सीएम धामी ने किया बड़ा फैसला, उत्तराखंड नकल विरोधी कानून के अध्यादेश को दी मंजूरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com