असम का युवक बांग्लादेश की हिरासत से 56 महीने बाद छूटा, घर लौटा

अगरतला, 14 सितंबर (आईएएनएस)| बांग्लादेशी जेल में साढ़े चार साल से अधिक समय तक रहने के बाद असम का युवक मुकुल हजारिका कई कूटनीतिक और प्रशासनिक प्रयासों के बाद सोमवार को भारत लौट आया। पश्चिमी असम के दारांग जिले के होडापारा गांव का रहने वाले हजारिका को सोमवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बेलोनिया पुलिस को बॉर्डर गार्डस बांग्लादेश (बीजीबी) द्वारा भारत में बांग्लादेश सीमा पर त्रिपुरा के बेलोनिया चेक-पोस्ट के माध्यम से सौंपा गया, जहां से वह अपने घर लौट गया।

पेशे से एक रिक्शा चालक और तीन बच्चों का पिता हजारिका (35) अनजाने में फरवरी 2017 में बांग्लादेश चला गया, जहां उसे सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया। फिर एक स्थानीय अदालत ने उसे फेनी जेल में कैद कर दिया।

हजारिका के पिता फुलेश्वर हजारिका और असम पुलिस के जवान मंगलवार को त्रिपुरा सीमा पर लौटे व्यक्ति को लेने गए थे।

हजारिका ने सीमा पर मीडिया से कहा, “बांग्लादेश जेल पुलिस ने मुझे जेल में प्रताड़ित किया। उन्होंने मुझे नियमित रूप से खाना नहीं दिया। तीन साल की जेल की सजा पूरी करने के बाद, उन्होंने मुझे असम में अपने घर वापस नहीं आने दिया।”

बांग्लादेश में हजारिका की उपस्थिति पहली बार 2019 में ज्ञात हुई, जब बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने असम सरकार को सूचित किया कि वह फेनी जेल में बंद है।

फुलेश्वर हजारिका ने मीडिया को बताया कि वरिष्ठ नौकरशाहों और दरंग जिले के पुलिस अधीक्षक सुशांत बिस्वा सरमा ने हजारिका को रिहा करने और उनके घर वापस लाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

–आईएएनएस

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

बिहार में सरकारी शिक्षकों के कोचिंग एवं निजी ट्यूशन पढ़ाने पर सख्ती, कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार सरकार ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा कोचिंग, निजी ट्यूशन और व्यावसायिक संस्थानों में पढ़ाने की गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने...

दिल्ली: सीआईएसएफ ने ड्रग्स की तस्करी को किया नाकाम, 4.411 किलो हशीश जब्त

नई दिल्ली । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया में संदिग्ध साइकोट्रोपिक पदार्थ (नशीला पदार्थ) जब्त किया है। चेक-इन एरिया में सीआईडब्ल्यू...

जे.जे. अस्पताल के विस्तार के लिए 11 एकड़ जमीन सौंपने की मांग, मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे को लिखा पत्र

मुंबई । शिवसेना सांसद और राज्यसभा की अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उन्होंने मुंबई स्थित सर...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

editors

Read Previous

पूरे विश्व में कोरोना के मामले 20.1 करोड़ से ज्यादा

Read Next

मोदी ने आईएएस में शामिल होने की दृष्टिबाधित छात्र की महत्वाकांक्षा की सराहना की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com