‘लोकतंत्र के खत्म होने से बचाने की लड़ाई’ : तेजस्वी ने ‘एसआईआर’ मुद्दे पर बिहार चुनाव बॉयकॉट करने का दिया संकेत

पटना । बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले चुनाव आयोग की तरफ से राज्य भर में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराया जा रहा है, इसको लेकर प्रदेश की राजनीति का तापमान बढ़ा हुआ है। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार इस मुद्दे पर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार और चुनाव आयोग को घेर रहे हैं। इसी को लेकर उन्होंने बुधवार को आईएएनएस से बात करते हुए कई सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। तेजस्वी ने एनडीए पर संविधान को खत्म करने और राजशाही लाने का बड़ा आरोप लगाते हुए विधानसभा चुनाव को बॉयकॉट करने का संकेत दिया।

सवाल : क्या बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर आरजेडी विधानसभा चुनाव का बॉयकॉट कर सकती है?

जवाब : इस विषय पर लोगों से बात करेंगे। जब चुनाव ईमानदारी से नहीं होगा, जब भारतीय जनता पार्टी के दिए वोटर लिस्ट पर चुनाव होगा, तो ऐसे चुनाव का क्या मतलब निकलने वाला है? चुनाव आयोग मौजूदा सरकार का कार्यकाल बढ़ा दे। वे खुलकर नंगापन कर रहे हैं, बेईमानी कर रहे हैं, ऐसे में चुनाव कराने का क्या मतलब है? मौजूदा सरकार का ही कार्यकाल बढ़ा दे। ऐसे में लोकतंत्र नहीं बचता है। एक तरफ सत्ताधारी लोग लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हम लोकतंत्र को बचाने में जुटे हुए हैं।

सवाल : क्या बिहार चुनाव को कंप्रोमाइज किया जा सकता है? विपक्ष विधानसभा चुनाव को बॉयकॉट करके प्रत्याशियों को खुद से लड़ने को कह सकता है?

जवाब : इस बात पर भी चर्चा हो सकती है। हम देखेंगे कि इस पर जनता क्या चाहती है और सभी की क्या राय है। अगर सत्ता पक्ष खुलकर बेईमानी पर उतर जाती है, तो उससे बढ़िया चुनाव ही नहीं होगा। हम इस पर सोचेंगे कि क्या होगा।

सवाल : लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने लोकसभा में महाराष्ट्र और कर्नाटक चुनाव में वोट चोरी की बात कही और इसे उजागर करने की बात कही। इस पर आपकी क्या राय है?

जवाब : भाजपा कार्यकर्ता के एक पते पर 70 लोगों का फर्जी वोट बना। यह वोट चोरी का साफ सबूत है। हम और भी वोट चोरी के मामले का पर्दाफाश करेंगे। चंडीगढ़ में वोटों की कैसे चोरी हुई थी, यह सभी ने देखा। अधिकारी फर्जी काम कर रहे थे, और सुप्रीम कोर्ट ने मामले को संज्ञान में लेते हुए फटकार लगाई थी। ऐसे में भाजपा और चुनाव आयोग ऐसे ही काम करते हैं। चार दिन की चांदनी है, जब जनता जागेगी तो उन्हें इसका माकूल जवाब देगी।

सवाल : विशेष गहन पुनरीक्षण पर बिना चर्चा के बिहार विधानसभा का मानसून सत्र नहीं चलने देने पर आप क्या कहेंगे?

जवाब : हम जनप्रतिनिधि हैं, चाहे मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, मंत्री, विधायक या सांसद हों। हमें जनता वोट देती है। जब वोटर्स का ही नाम कट जाएगा, तो हमारा क्या काम रह जाएगा? जब हम उसकी नहीं रक्षा कर पाएंगे जो हमें चुनकर संसद में भेजते हैं, अगर उनके वोट को बचाने में असक्षम रहेंगे, तो हमारा क्या फायदा? लोकतंत्र के मंदिर (विधानसभा) में अगर चर्चा नहीं होगी, तो सदन का क्या मतलब? हमें तो सभी काम छोड़कर इस पर चर्चा करनी चाहिए। वोट का अधिकार ही नहीं खत्म किया जा रहा है, बल्कि अस्तित्व ही खत्म किया जा रहा है। संविधान कहता है कि 18 साल से अधिक आयु के लोग वोट दे सकते हैं। लेकिन, जिनका नाम वोटर लिस्ट से हट जाएगा, वे एक तरह से नागरिक ही नहीं रहेंगे। अगर नागरिक हैं, तो उन्हें वोट देने दें। यह बड़ी लड़ाई है।

सवाल : महागठबंधन में सीटों का बंटवारा कब तक होगा? कांग्रेस खुलकर मुख्यमंत्री के रूप में आपके नाम पर सहमति क्यों नहीं जता रही है?

जवाब : सब कुछ तय हो चुका है। कुछ दिनों में विपक्ष के लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सारी बातों को सामने रख देंगे।

सवाल : सत्तापक्ष बार-बार लालू यादव के शासनकाल को याद दिलाते हुए जंगलराज का उदाहरण देते हैं। इस पर आप क्या कहेंगे?

जवाब  : वर्तमान सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है, इसलिए वे किसी और को दोष दे रहे हैं। अगर उनके पास कोई उपलब्धि होती, तो वे उस पर बात करते। लेकिन उन लोगों के पास कोई उपलब्धि नहीं है। कोई विजन या रोडमैप नहीं है। उन्हें नहीं पता है कि बिहार को कैसे बढ़ाकर आगे की ओर ले जाना है। वे थके लोग हैं और बिहार की तरक्की नहीं बल्कि अपनी कुर्सी बचाना चाहते हैं।

सवाल : जेडीयू में मांग उठ रही है कि निशांत को राजनीति में आना चाहिए, तभी पार्टी बच पाएगी। जेडीयू के विधायक इसकी मांग कर रहे हैं। इस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

जवाब : अगर कोई नया व्यक्ति राजनीति में आता है, तो यह अच्छी बात है। लेकिन यह निर्णय खुद निशांत और उनके पिता को लेना है। अब निशांत राजनीति में आना चाह रहे हैं, नीतीश कुमार भी उन्हें लाना चाह रहे हैं। क्या उन्हें कोई रोक रहा है? इसके पीछे क्या है, यह बात वही बता पाएंगे। लेकिन एक बात तय है कि यह नीतीश कुमार का आखिरी चुनाव है, वो मुख्यमंत्री नहीं बनने जा रहे हैं, और जदयू पार्टी खत्म होने जा रही है।

आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

मस्जिद में अखिलेश यादव की बैठक के खिलाफ जमाल सिद्दीकी पुलिस थाने में कराएंगे शिकायत दर्ज

Read Next

राहुल गांधी बहुत बड़े झूठे हैं, उन्हें जेल में डालना चाहिए: चलवाडी नारायणस्वामी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com