बिहार में मतदाता पुनरीक्षण का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, एडीआर ने दी चुनौती

नई दिल्ली । बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। यह याचिका एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स यानि एडीआर ने दाखिल की है।

याचिका में चुनाव आयोग के इस आदेश को ‘मनमाना’ बताते हुए सुप्रीम कोर्ट से दखल देने की मांग की गई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा है कि अगर 24 जून का एसआईआर आदेश रद्द नहीं किया गया तो लाखों मतदाता अपने प्रतिनिधियों को चुनने से वंचित रह सकते हैं।

याचिका में आगे कहा गया है, “एसआईआर लोगों के समानता और जीने के मौलिक अधिकार का उल्लंघन करता है। साथ ही ये जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और निर्वाचक पंजीकरण नियम, 1960 के प्रावधानों खिलाफ है। इसलिए इस आदेश को निरस्त किया जाना चाहिए।”

याचिकाकर्ता ने अनुमान लगाया है कि 3 करोड़ से अधिक मतदाता, विशेष रूप से एससी, एसटी और प्रवासी श्रमिकों जैसे हाशिए के समूहों से, एसआईआर आदेश में निर्धारित सख्त आवश्यकताओं के कारण अपने वोट देने के अधिकार से वंचित रह सकते हैं।

बता दें, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने विशेष प्रक्रिया शुरू की है, जिसे संक्षेप में एसआईआर कहा जा रहा है। दरअसल, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए किसी भी चुनाव से पहले मतदाता सूची को अपडेट किया जाता है जो एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन चुनाव आयोग ने इस बार 1 जुलाई से मतदाता सूची की विशेष गहन समीक्षा शुरू कर दी है।

इसे लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रह है। चुनाव आयोग ने दलील दी थी कि बिहार में मतदाता सूची की गंभीर समीक्षा की ऐसी आखिरी प्रक्रिया साल 2003 में हुई थी। उसके बाद से यह प्रक्रिया फिर से नहीं हो पाई। इसलिए ये मुहिम जरूरी है। इस समीक्षा के लिए चुनाव आयोग ने मतदाताओं के लिए एक फॉर्म तैयार किया है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

‘हिंदी थोपना बर्दाश्त नहीं’, भाषा विवाद पर बोले राज ठाकरे

Read Next

‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ बना अमेरिका में नया कानून, ट्रंप ने विधेयक पर किए हस्ताक्षर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com