बांग्लादेश : इजरायल विरोधी प्रदर्शनकारियों ने की तोड़फोड़, 49 लोग गिरफ्तार

ढाका । फिलिस्तीन समर्थक विरोध प्रदर्शन के दौरान सिलहट और देश के कई अन्य शहरों में दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ के सिलसिले में 49 लोगों की गिरफ्तारी किया गया। बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार कार्यालय (सीएओ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, भीड़ ने गाजा पर इजरायली हमलों के विरोध में बोगरा, सिलहट, कॉक्स बाजार और अन्य जिलों में तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों ने बाटा, केएफसी और पिज्जा हट जैसे इजरायली-संबंधित व्यवसायों को निशाना बनाया। उन्होंने कुछ उत्पादों के बहिष्कार की भी मांग की।

अंतरिम सरकार के एक बयान में कहा गया, “पुलिस ने कल रात अपराधियों को निशाना बनाकर छापेमारी की। ​​विरोध प्रदर्शनों के वीडियो फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि हंगामे में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके। ये अभियान तब तक जारी रहेंगे जब तक कि हिंसा और विनाश के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को पकड़ नहीं लिया जाता।”

सोमवार को सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें प्रदर्शनकारियों को ‘इजरायली उत्पादों को स्टॉक करने और बेचने’ के आरोप में दुकानों, रेस्तरां, स्टोर पर हमला करते और तोड़फोड़ करते हुए नजर आए। इसमें कई रेस्तरां और स्टोर शामिल थे।

सोमवार शाम को ढाका के राजनयिक क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई, खास तौर पर अमेरिकी दूतावास के आसपास, क्योंकि इस क्षेत्र में फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शन लगातार जारी है। गुलशन क्षेत्र में अन्य दूतावासों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई।

बांग्लादेश के प्रमुख बंगाली दैनिक ‘प्रथम अलो ने गुलशन क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त अली अहमद मसूद के हवाले से कहा कि गाजा में संघर्ष को समाप्त करने की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बाद राजनयिक क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

एक दिन पहले ढाका में अमेरिकी दूतावास ने सुरक्षा अलर्ट में कहा, “अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहना चाहिए और याद रखना चाहिए कि शांतिपूर्ण तरीके से किए जाने वाले प्रदर्शन टकराव और हिंसा में बदल सकते हैं। आपको प्रदर्शनों से बचना चाहिए और किसी भी बड़ी सभा के आसपास सावधानी बरतनी चाहिए। स्थानीय घटनाओं सहित अपने आस-पास के वातावरण के प्रति सजग रहें; और अपडेट के लिए स्थानीय मीडिया पर नजर रखें।”

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

दिल्ली में हाउस टैक्स के साथ जोड़े गए यूजर चार्ज का विरोध तेज

Read Next

भारत-यूएई साझेदारी में दुबई की भूमिका अहम : क्राउन प्रिंस शेख हमदान से मुलाकात के बाद पीएम मोदी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com