नेपाल हिंसक प्रदर्शन : इंडिगो एयरलाइंस की नई ट्रेवल एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली । इंडिगो एयरलाइंस ने काठमांडू हवाई अड्डे के बंद होने की अवधि बढ़ाए जाने के बाद नई ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है।

एडवाइजरी के अनुसार, काठमांडू से आने-जाने वाली सभी उड़ानें 10 सितंबर को शाम 6 बजे तक रद्द रहेंगी। यह फैसला नेपाल में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों और हवाई अड्डे की सुरक्षा स्थिति को देखते हुए लिया गया है।

इंडिगो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया, ”इस अनिश्चितता से यात्रियों को होने वाली असुविधा का अहसास है। कंपनी ने यात्रियों को आश्वासन दिया है कि उनके लिए फ्लेक्सिबल ऑप्शन्स उपलब्ध रहेंगे। इसके तहत, काठमांडू से आने-जाने वाली उड़ानों के लिए री-शिड्यूल और कैंसिलेशन पर छूट 12 सितंबर तक जारी रहेगी। यह सुविधा उन यात्रियों के लिए लागू होगी, जिन्होंने 9 सितंबर या उससे पहले अपनी बुकिंग कराई थी। प्रभावित यात्री अपनी यात्रा का विकल्प चुनने या रिफंड के लिए एयरलाइन की वेबसाइट पर जा सकते हैं।”

हालांकि, उड़ानें अभी रुकी हुई हैं, लेकिन इंडिगो की टीमें स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति पर नजर रख रही हैं। कंपनी का कहना है कि जैसे ही अनुमति मिलेगी, उड़ान सेवाएं फिर से शुरू की जाएंगी। इसके लिए नियमित अपडेट्स एयरलाइन के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से साझा किए जाएंगे। इंडिगो ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है।

नेपाल में पिछले कुछ दिनों से जेन-जी के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसके कारण काठमांडू का त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद करना पड़ा।

प्रदर्शनकारी सरकार के भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंधों के खिलाफ सड़कों पर उतरे। इस हिंसा में कुछ लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल हुए हैं।

मौजूदा स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सेना को तैनात किया गया है।

इंडिगो के इस कदम से कई यात्री प्रभावित हुए हैं, खासकर वे जो नेपाल से भारत या अन्य देशों की यात्रा की योजना बना रहे थे। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा उसकी प्राथमिकता है।

एयरलाइंस ने सलाह दी है कि यात्री समय-समय पर आधिकारिक अपडेट्स चेक करते रहें ताकि वे अपनी यात्रा की योजना बना सकें।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया विरोध

Read Next

नेपाल हिंसक प्रदर्शन : काठमांडू में फंसे भारतीय नागरिक, जर्मन पर्यटक ने कहा- ‘मारे जा रहे निर्दोष लोग’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com