दिल्ली की हवा में घुला ‘जहर’, एक्यूआई 400 के पार, ग्रैप-3 लागू

नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर से बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई है। यहां की हवा इतनी प्रदूषित हो गई है कि लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया है।

ऐसे में स्थिति को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रैप-3 लागू करने का फैसला लिया है। बिगड़ती हवा को देखते हुए अब यहां कई चीजों पर पाबंदी लगाई जा सकती है।

आंकड़ों की मानें, तो 10 नवंबर को जहां दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 362 दर्ज किया गया था, वहीं 11 नवंबर की सुबह 9 बजे यह बढ़कर 425 तक पहुंच गया, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस खतरनाक बढ़ोतरी की वजह शांत हवाएं, स्थिर वातावरण और अनुकूल न होने वाली मौसम की परिस्थितियां हैं। हवा का न बहना और प्रदूषक कणों का जमीन के पास जमा रहना इस स्थिति को और खराब कर रहा है। ऐसे में तुरंत प्रभाव से ग्रैप के स्टेज 1 और 2 के बाद स्टेज 3 लागू करने का फैसला लिया गया है।

राजधानी के हालात को देखते हुए केंद्र सरकार की वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की उपसमिति ने बड़ा फैसला लिया है। समिति ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) के स्टेज-3 को तुरंत लागू करने का आदेश दिया है। स्टेज-3 तब लागू किया जाता है, जब एक्यूआई 401 से 450 के बीच पहुंच जाता है। इसलिए पूरे दिल्ली-एनसीआर में तुरंत प्रभाव से ग्रैप-3 लागू किया गया है।

इसका मतलब है कि अब स्टेज-1 और स्टेज-2 के तहत जो पाबंदियां पहले से लागू थीं, उनके साथ अब ज्यादा सख्त कदम उठाए जाएंगे। इनमें निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़ी गतिविधियों पर पाबंदी, सड़क पर धूल कम करने के लिए पानी का छिड़काव, डीजल जेनरेटर के इस्तेमाल पर रोक और ट्रक जैसे भारी वाहनों की आवाजाही पर सख्त रोक जैसे कदम उठाए जा सकते हैं।

इसके अलावा, सरकार शैक्षणिक संस्थान, स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को बंद करने का भी आदेश जारी कर सकती है।

–आईएएनएस

हज यात्रा का हवाई किराया बढ़ने पर ओवैसी ने जताई नाराजगी, कहा-यह उचित नहीं

नई दिल्ली । एआईएमआईएम अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हज यात्रा के हवाई किराए के बढ़ने पर नाराजगी जताई है। ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में...

भूमि विवादों के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के निपटारे के लिए अलग...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत में नीतियां स्पष्ट और निरंतर हैं और इससे तेजी से क्रियान्वयन बढ़ा रहा...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

बंगाल चुनाव: फाल्टा में वोटिंग के बीच ईवीएम से छेड़छाड़, भाजपा का आरोप- ब्लॉक किया गया पार्टी का बटन

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि ईवीएम पर पार्टी...

महिला के संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार है मासिक धर्म, जानें नियमित करने के तरीके

नई दिल्ली । मासिक धर्म को हर महीने होने वाली साधारण प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है, लेकिन यह केवल सामान्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि महिला के शरीर के शुद्धिकरण...

‘एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं’, राघव चड्ढा ने ‘आप’ छोड़ने की बताई वजह

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस फैसले के बाद से लगातार उन पर कई सवाल...

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लिखे पत्र का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता होगी समाप्त: संजय सिंह

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उन सभी 7 राज्यसभा सांसदों को बर्खास्त करने की अपील की है, जो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता...

admin

Read Previous

जनता मिलन : सीएम धामी ने सुनी समस्याएं, फीडबैक व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

Read Next

फिल्म ‘ऊंचाईं’ के 3 साल पूरे, मेकर्स ने मनाया जश्न

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com