रांची में फ्लाईओवर रैंप विवाद ने तूल पकड़ा, आदिवासी संगठनों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

रांची । झारखंड की राजधानी रांची शहर के सिरमटोली में आदिवासियों के धार्मिक महत्व वाले ‘सरना स्थल’ के पास फ्लाईओवर रैंप के निर्माण का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार शाम आदिवासी महिला-पुरुषों ने रैंप हटाने की मांग को लेकर शहर के जयपाल सिंह स्टेडियम से जुलूस निकाला और अल्बर्ट एक्का चौक पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला भी फूंका।

इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों ओर से काफी देर तक धक्कामुक्की हुई। प्रदर्शन के कारण रांची मेन रोड पर करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री सोरेन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस मुद्दे पर 22 मार्च को 40 से ज्यादा आदिवासी संगठनों के आह्वान पर रांची बंद रही थी।

सिरमटोली में आदिवासियों के धार्मिक महत्व का सबसे बड़ा सरना स्थल है, जहां हर साल उनके सबसे बड़े त्योहार सरहुल के मौके पर रांची और आस-पास के इलाकों से निकाली जाने वाली विशाल शोभायात्राओं का समागम होता है। विरोध कर रहे आदिवासी संगठनों का कहना है कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर का रैंप ‘सरना स्थल’ के पास बना दिए जाने से सरहुल सहित अन्य धार्मिक आयोजन प्रभावित होंगे। रैंप बनाए जाने से सरना स्थल तक जाने वाली जगह छोटी पड़ गई है। यह उनकी आस्था और परंपराओं पर आघात है।

आदिवासी संगठनों के विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने पिछले महीने निर्माणाधीन रैंप को छोटा करने का निर्णय लेते हुए इसका एक बड़ा हिस्सा तुड़वा दिया था, लेकिन आंदोलन करने वाले लोग फ्लाईओवर के रैंप को पूरी तरह हटाने की मांग पर अड़े हैं।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहीं झारखंड की पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि खुद को “अबुआ सरकार” (अपनी सरकार) कहने वाली हुकूमत राज्य के आदिवासियों की भावनाओं को कुचल रही है। रैंप निर्माण का विरोध करने पर हम लोगों पर मुकदमा किया गया, लेकिन इससे हम डरने वाले नहीं हैं।

प्रदर्शनकारियों के तल्ख तेवर को देखते हुए प्रशासन ने अल्बर्ट एक्का चौक को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया था। रांची के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा सहित शहर के कई थानों के प्रभारी और अधिकारी चौक के पास मौजूद रहे।

–आईएएनएस

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू होगा

जम्मू । जम्मू-कश्मीर विधानसभा का 27 दिन लंबा बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इस बार सत्र के हंगामेदार रहने की उम्मीद है, क्योंकि विपक्ष मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...

पश्चिम बंगाल: पार्क स्ट्रीट स्थित रेस्तरां ने यूट्यूबर को बीफ परोसने पर माफी मांगी

कोलकाता । पार्क स्ट्रीट स्थित लोकप्रिय बार-कम-रेस्तरां ओलीपब ने यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती को गलती से मटन के बजाय बीफ परोसने के बाद औपचारिक माफी जारी की है। इस घटना के...

आम बजट युवाओं और स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा देने वाला : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद भवन में बजट पेश किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आम बजट 2026-27 को एक लोक-कल्याणकारी और...

एमएसएमई के लिए भारत सरकार का बजट बहुत अच्छा: जीतन राम मांझी

नई दिल्ली । केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा है कि एमएसएमई के माध्यम से भारत की आर्थिक...

पीएम मोदी के जालंधर दौरे से पहले पंजाब डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

जालंधर । पंजाब पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी जालंधर दौरे की तैयारियां तेज कर दी हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स'...

बिहार: दरभंगा में एवियन इन्फ्लुएंजा की पुष्टि, हाई अलर्ट जारी

पटना । बिहार के दरभंगा जिले में बड़ी संख्या में कौवों की मौत के बाद एवियन इन्फ्लुएंजा (एच1एन1) की आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो गई है। इससे निवासियों में दहशत...

कर्नाटक: मैसूरु में एनसीबी का बड़ा एक्शन, ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

बेंगलुरु । नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कर्नाटक के मैसूरु में एक बड़े अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट और एक गुप्त ड्रग निर्माण लैब का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी ने शुक्रवार...

एक बार फिर बदलेगा एनसीआर का मौसम, बारिश-आंधी से गिरेगा तापमान, हवा हुई साफ

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 जनवरी और 1 फरवरी को...

दिल्ली महिला आयोग के ठप रहने पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका, तत्काल बहाली की मांग

नई दिल्ली । दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के लंबे समय से काम न करने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है। यह याचिका राजद सदस्य...

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांछित सुनील यादव को नजफगढ़ से गिरफ्तार किया

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की सेंट्रल रेंज क्राइम ब्रांच ने एक खतरनाक भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुनील यादव के रूप में हुई है।...

उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि, प्राथमिक शिक्षा में भी बढ़े छात्र: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति...

admin

Read Previous

गाजा में आटे का संकट गहराया, यूएन एजेंसी ने जताई चिंता

Read Next

पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान : शाहनवाज हुसैन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com