मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने स्कूलों के नाम पर दिल्ली को लूटा, सबके सामने आएगा सच : मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली । दिल्ली के क्लासरूम कंस्ट्रक्शन घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को समन भेजे जाने पर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने जिस तरह से स्कूलों के नाम पर दिल्ली को लूटा है, वह अब सबके सामने आएगा।

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक बयान में कहा, “देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार में मंत्री रहे मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को आज एसीबी ने तलब किया है, उसका पर्दाफाश हो गया है। आप जरा सोचिए, स्कूलों में कक्षा-कक्ष निर्माण से जुड़ा इतना बड़ा घोटाला हुआ। यहां तक कि अस्थायी आश्रयों का बिल भी 8,800 रुपए प्रति वर्ग फुट के हिसाब से दिया गया। उन्होंने दो हजार करोड़ रुपए अपने 34 चहेतों को दे दिए और खुद ही आर्किटेक्ट से रेट तय कराया। उन्होंने दिल्ली की जनता के करोड़ों रुपए लूटने का काम किया।”

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया ने जिस तरह से दोनों हाथों से दिल्ली को लूटा था, अब हिसाब देने का समय आ गया है। हमें तसल्ली है कि अब एसीबी इस मामले की जांच करेगी और मनीष सिसोदिया व सत्येंद्र जैन ने जिस तरह से स्कूलों के नाम पर दिल्ली को लूटा है, वह अब सबके सामने आएगा।”

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने सरकारी स्कूलों के क्लासरूम कंस्ट्रक्शन मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को समन भेजा है। एसीबी ने सत्येंद्र जैन को 6 जून और मनीष सिसोदिया को 9 जून को पेश होने को कहा है।

दरअसल, क्लासरूम कंस्ट्रक्शन मामले में ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ बीते 30 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई थी।

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने बताया कि आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को सरकारी स्कूलों में 12,748 कक्षाओं के निर्माण में कथित 2,000 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के मामले में समन जारी किया है। उन दोनों पर बीते 30 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई थी। सत्येंद्र जैन को 6 जून और मनीष सिसोदिया को 9 जून को पेश होने के लिए बुलाया गया है।

बता दें कि यह मामला करीब 2000 करोड़ रुपए के कथित घोटाले से जुड़ा है। करीब 12,748 क्लासरूम और इमारतों के निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप है।

एसीबी की जांच में खुलासा हुआ है कि क्लासरूम के निर्माण की लागत को असामान्य रूप से बढ़ाया गया। साथ ही यह भी पता चला कि क्लासरूम्स को सेमी-पर्मानेंट स्ट्रक्चर के रूप में बनाया गया। इसके अलावा, जिन ठेकेदारों को इसका ठेका मिला था, उनके संबंध ‘आप’ पार्टी से जुड़े थे।

–आईएएनएस

ओमान में आज से शुरू होगी अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता

वाशिंगटन । शुक्रवार को परमाणु वार्ता के लिए यूएस और ईरान ओमान में मिलेंगे। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम कूटनीति पर...

राहुल गांधी और कांग्रेस देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं: सांसद मनोज तिवारी

वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने संसद की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर फिर से गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा...

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, महिला को उसकी मर्जी के बिना गर्भावस्था जारी रखने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी अदालत किसी महिला को, खासकर नाबालिग को, उसकी मर्जी के बिना...

दिल्ली पुलिस के जवान की लाइसेंसी पिस्टल से गर्लफ्रेंड ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। यहां दिल्ली पुलिस में तैनात एक सिपाही की...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पांच आरोपियों को 11 फरवरी तक पुलिस कस्टडी, मुख्य आरोपी अभी तक फरार

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों...

यूएन प्रमुख ने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के खत्म होने को अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा के लिए ‘गंभीर क्षण’ बताया

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियारों को सीमित करने वाली संधि ‘न्यू स्टार्ट’ की अवधि...

‘अबोध बालक’ बयान पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘ज्ञान की कोई सीमा नहीं, अज्ञान की कोई उम्र नहीं होती’

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने नेता सदन जेपी नड्डा के उस बयान पर अपनी बात रखी, जिसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने...

डीएमके मंत्री के उत्तर भारतीयों पर बयान को लेकर चिराग पासवान बोले- बस, सुर्खियों के लिए है…

नई दिल्ली । डीएमके मंत्री एमआरके पन्नीरसेल्वम के उत्तर भारतीयों को लेकर दिए गए बयान पर देश की राजनीति गरमा गई है। इस बयान की सत्तापक्ष और विपक्ष के कई...

सबरीमाला गोल्ड केस : केरल विधानसभा में फिर हंगामा, विपक्ष ने कहा- सरकार मामले को कमजोर कर रही

तिरुवनंतपुरम । केरल विधानसभा में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी हंगामा हुआ। वजह रही सबरीमाला सोने की कथित चोरी मामले की जांच को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के...

सिख कभी गद्दार नहीं हो सकते, गद्दार तो गांधी परिवार है : मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली । दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को संसद के मकर द्वार पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू...

सुप्रीम कोर्ट ने हयात रीजेंसी होटल नीलामी मामले में दोहरे मापदंड पर उठाए सवाल, सरकार-बैंकों को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के हयात रीजेंसी होटल की नीलामी मामले पर सुनवाई की। यह मामला गैर-सरकारी संगठन इंफ्रास्ट्रक्चर वॉचडॉग द्वारा दाखिल जनहित याचिका पर आधारित है।...

admin

Read Previous

आरबीआई एमपीसी की बैठक आज से शुरू, ब्याज दरों में कटौती पर होगी समीक्षा

Read Next

सिंदूर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान को आरएलडी नेता ने बताया ‘शर्मनाक’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com