भारत ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर नहीं किया हमला, पाकिस्तान का दावा निकला झूठा

नई दिल्ली । भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता ही जा रहा है। पाकिस्तान के हमलों का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। हालांकि, दोनों देशों के बीच बिगड़ते हालात ने सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों और झूठे दावों की झड़ी लगा दी है। सोशल मीडिया के माध्यम से भारत को नुकसान पहुंचाने और साजिश रचने के लिए तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं।

ऐसा ही एक दावा ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन हमले को लेकर किया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि भारत ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन हमला किया है। पीआईबी के फैक्ट चेक ने इस दावे की पोल खोलकर रख दी है।

पीआईबी ने फैक्ट चेक में बताया कि सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भारत ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन हमला किया है, जबकि यह दावा पूरी तरह फर्जी है। एक्स हैंडल पर फर्जी वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने के लिए ऐसे कंटेंट बनाए जाते हैं। कृपया सतर्क रहें। ऐसे वीडियो फॉरवर्ड न करें।”

इसके अलावा, एक पाकिस्तान समर्थक सोशल मीडिया हैंडल ने भारतीय पायलट को पकड़ने का दावा किया, जो फर्जी निकला। पीआईबी ने फैक्ट चेक में पुष्टि करते हुए कहा कि भारतीय महिला वायुसेना पायलट को पकड़ा नहीं गया है। पाकिस्तान समर्थक सोशल मीडिया हैंडल दावा कर रहे हैं कि भारतीय महिला वायुसेना पायलट, स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह को पाकिस्तान में पकड़ लिया गया है, जबकि यह दावा फर्जी है।

इतना ही नहीं, एक अन्य यूजर ने दावा किया है कि पाकिस्तान साइबर हमले के कारण भारत का 70 फीसदी बिजली ग्रिड खराब हो गया है। यह दावा भी फर्जी निकला है।

पीआईबी ने अपने एक्स हैंडल पर फर्जी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “ध्यान दें: ऑनलाइन झूठा दावा प्रसारित हो रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान द्वारा किए गए साइबर हमले के कारण भारत का 70 फीसदी बिजली ग्रिड खराब हो गया है। यह दावा फर्जी है।”

–आईएएनएस

मनरेगा: केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 17,744 करोड़ रुपये जारी किए

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महात्मा गांधी नरेगा के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को...

हिसार में दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना की कुलदीप वत्स ने की निंदा, पुलिस पर कार्रवाई की मांग

झज्जर । कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने हिसार में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस पूरे मामले को...

चंडीगढ़: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पशु एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सांसद निधि के तहत पशु एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। यह 'सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स' (पशुओं के प्रति...

विपक्ष की सोच सिर्फ घर की बहन-बेटी तक सीमित, गरीब परिवार की महिलाओं को सांसद नहीं देखना चाहते : सम्राट चौधरी

‎पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पारित नहीं होने पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे नारी...

झारखंड : गिरिडीह में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुराल वाले फरार

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत गुवाखदर गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान रजीना खातून...

‘हां, हम पत्नी के पैर छूते हैं’, लोकसभा में रवि किशन ने विपक्षियों को दी खास सलाह

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा में भाग लेते हुए शुक्रवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा कि 'हां हम पत्नी के पैर...

गौतम अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली । देश के जाने-माने अरबपति उद्योगपति और अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया...

परिसीमन: भारत ने आंतरिक मामलों में दखल देने की पाकिस्तान की कोशिशों को किया खारिज

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को भारत में चल रही परिसीमन प्रक्रिया को लेकर पाकिस्तान की ओर से दिए गए बयान को सख्ती से खारिज कर दिया। इस्लामाबाद...

बिहार: भ्रष्टाचार मामलों में 13 आरोपियों ने अदालत में किया सरेंडर

पटना । भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार की विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस बीच राज्य भर में अलग-अलग भ्रष्टाचार मामलों में फरार चल रहे 13 आरोपियों...

विजय ने टीवीके का घोषणापत्र किया जारी, कल्याणकारी योजनाओं और 1.5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा

चेन्नई । अभिनेता से राजनेता बने विजय ने गुरुवार की शाम तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) का घोषणापत्र जारी किया। इसमें व्यापक कल्याणकारी योजनाओं,...

बिहार: राजद विधायक ओसामा शहाब पर जमीन कब्जाने की कोशिश करने का लगा आरोप, एफआईआर दर्ज

पटना । बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब पर एक जमीन हथियाने और निर्माण कार्य में व्यवधान डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई...

संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किया गया सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान

मुंबई । हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी। इसी...

admin

Read Previous

जम्मू-कश्मीर : गोलाबारी से राजौरी, बासी नगर में कई घर क्षतिग्रस्त, महबूबा मुफ्ती ने जताया एडीसी की मौत पर दुख

Read Next

भारत-पाकिस्तान तनाव का असर, भारतीय शेयर बाजार इस सप्ताह गिरावट के साथ बंद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com