नशीली पदार्थों की तस्करी के खिलाफ डीआरआई की बड़ी कार्रवाई : करोड़ों का माल जब्त, 10 की गिरफ्तारी

मुंबई । डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई), मुंबई जोनल यूनिट ने पिछले तीन दिनों में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

हाईवे से लेकर एयरपोर्ट रनवे तक फैले ड्रग सिंडिकेट पर नकेल कसी गई, जिसमें कुल 522.138 किलोग्राम गांजा, 1.12 किलोग्राम कोकीन, 3.15 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड और 280 ग्राम एम्फैटेमिन जब्त किया गया। इनकी अनुमानित अवैध बाजार कीमत 17.55 करोड़ रुपए है। इन मामलों में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने नेशनल हाईवे-47 पर नागपुर के पास भगिम्हारी टोल प्लाजा पर एक ट्रक को रोका। जांच में कूलर, टेबल फैन और कंबल के कवर के नीचे छिपे 17 कार्टन मिले, जिनमें 100 पैकेट वाले 522.138 किलोग्राम गांजा था। इसकी बाजार कीमत 2.6 करोड़ रुपए आंकी गई। गांजा एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत जब्त कर लिया गया और ट्रक में सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

एक गुप्त रात भर के ऑपरेशन में डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट परिसर से निकल रहे एक एयरपोर्ट कैटरिंग कंपनी के फूड ट्रक को रोका। ड्राइवर द्वारा यात्री सीट के पीछे छिपाकर रखा गया 3.15 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुआ, जिसकी कीमत 3.15 करोड़ रुपए है। आगे की जांच में एयरपोर्ट इकोसिस्टम के अंदर काम करने वाले सिंडिकेट के पांच सदस्य पकड़े गए। इनमें विमान सफाई स्टाफ शामिल था, जिसने टॉयलेट बिन में छिपी ड्रग्स निकाली, ड्यूटी मैनेजर जिसने सफाई स्टाफ को टारगेटेड फ्लाइट्स पर लगाया, और सिंडिकेट का मुख्य कोऑर्डिनेटर। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया और वाहन भी जब्त किया गया।

मुंबई एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले यात्रियों पर भी नजर रखी गई। एंटेबे (युगांडा) से आई एक केन्याई महिला के पेट में सात कैप्सूल मिले, जिनमें 446 ग्राम कोकीन थी। इसकी कीमत 4.66 करोड़ रुपए है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी तरह दिल्ली से घरेलू फ्लाइट से मुंबई पहुंची एक नाइजीरियाई महिला के सामान में 673 ग्राम कोकीन बरामद हुई, जिसकी कीमत 6.73 करोड़ रुपए है। उसे भी गिरफ्तार किया गया।

एक अन्य ऑपरेशन में दिल्ली से गोवा पहुंची एक नाइजीरियाई महिला के पास से 280 ग्राम एम्फ़ैटेमिन जब्त किया गया, जिसकी कीमत 22 लाख रुपए है। यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

डीआरआई ने इन कार्रवाइयों को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत महत्वपूर्ण कदम बताया। एजेंसी ने कहा कि वह संगठित ड्रग सिंडिकेट्स को खत्म करने, तस्करी की नई रणनीतियों को नाकाम करने और देश की युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

–आईएएनएस

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले की जांच लगातार टाल रही हेमंत सरकारः भाजपा

रांची । झारखंड में ट्रेजरी घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को पार्टी...

पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय दिखावटी कदम उठा रही सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला...

नीट यूजी पेपर लीक मामला : मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी, मनीषा मांढरे को न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को सीबीआई ने दो प्रमुख आरोपियों मनीषा हवलदार...

विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कहा- एसआईआर संविधान की कसौटी पर खरा

नई दिल्ली । बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या...

अहमदाबाद का मेडिकल छात्र जॉर्जिया में 12 दिनों से लापता, परिवार ने केंद्र सरकार से की हस्तक्षेप की मांग

अहमदाबाद । अहमदाबाद के एक परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात सरकार से मदद की अपील की है। परिवार का कहना है कि जॉर्जिया में मेडिकल की पढ़ाई कर...

नीट पेपर लीक मामला: आरोपी शुभम खैरनार को 6 जून तक न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली । नीट-यूजी 2026 पेपर लीक और परीक्षा में धांधली मामले में गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार की रिमांड खत्म होने के बाद रविवार को सीबीआई ने उसे दिल्ली की...

ट्विशा शर्मा केस: दोबारा पोस्टमार्टम के बाद शाम 5 बजे भोपाल में होगा शव का अंतिम संस्कार

भोपाल । ट्विशा शर्मा की कथित तौर पर आत्महत्या के 13 दिन बाद रविवार को शाम 5 बजे भदभदा विश्राम घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एम्स दिल्ली...

पेपर लीक विवाद के बीच दोबारा होगी नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा, एनटीए ने जारी की डेट

नई दिल्ली । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने घोषणा की है कि नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी और इसकी नई तारीख 21 जून 2026 तय...

सुप्रीम कोर्ट में हवाई किराये में उतार-चढ़ाव पर सुनवाई, अदालत ने नियमों पर सवाल उठाए

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में निजी एयरलाइंस द्वारा त्योहारों और छुट्टियों के समय हवाई किराये में होने वाले अचानक उतार-चढ़ाव और अतिरिक्त शुल्कों को नियंत्रित करने के लिए नियामक...

नीट पेपर लीक मामला: आरोपी धनंजय लोखंडे को 6 दिन की सीबीआई कस्टडी

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी धनंजय लोखंडे को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 6 दिनों की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया...

नीट पेपर लीक मामले पर बोले आरपी सिंह, निष्पक्ष जांच कराके दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा के प्रवक्ता आरपी सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि सीबीआई...

admin

Read Previous

तेलंगाना नगर निगम चुनावों में भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी : रामचंद्र राव

Read Next

झारखंड: खूंटी में आदिवासी नेता हत्याकांड का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com