नई दिल्ली: ली मेरिडियन होटल की बारहवीं मंजिल से कूदकर शख्स ने की खुदकुशी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित पांच सितारा होटल ली मेरिडियन में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। लाजपत नगर निवासी 50 वर्षीय परविंदर सिंह ने होटल के अंदर से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के बाद होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस सूत्रों के अनुसार, परविंदर सिंह क्रिसमस के दौरान इसी होटल में ठहरे थे। रविवार दोपहर फिर होटल के अंदर दाखिल हुए। रिसेप्शन पर बिना किसी पूछताछ के वह सीधे लिफ्ट की ओर बढ़े और 12वीं मंजिल पर पहुंचकर छलांग लगा दी।

होटल स्टाफ और अन्य मेहमानों ने शोर मचाया, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और सबूत जुटाने का काम शुरू कर दिया। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि परविंदर सिंह अकेले थे या कोई और उनके साथ था।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। परविंदर सिंह के परिवार से भी संपर्क किया गया है। होटल में उनकी पिछली स्टे की डिटेल्स भी ली जा रही है।”

अधिकारी ने कहा कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और जांच पूरी होने के बाद ही ठोस निष्कर्ष निकाला जाएगा।

परविंदर सिंह के पड़ोसियों का कहना है कि वह एक शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे। परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। घटना की खबर मिलते ही परिवार सदमे में है।

पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। होटल प्रबंधन ने भी घटना पर दुख जताया है और पुलिस को पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है। अभी तक आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। परिवार और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

–आईएएनएस

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

तंबाकू छोड़ते ही मिलने लगते हैं फायदे, सिर्फ 20 मिनट में दिखने लगता है असर

नई दिल्ली । तंबाकू और धूम्रपान को दुनिया भर में कई गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण माना जाता है। यही वजह है कि हर साल 31 मई को विश्व धूम्रपान...

नीट यूजी पेपर लीक मामला : मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी, मनीषा मांढरे को न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को सीबीआई ने दो प्रमुख आरोपियों मनीषा हवलदार...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

बिहार भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा

पटना । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को बिहार प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए नए प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की। यह घोषणा...

आंध्र प्रदेश: पवन कल्याण ने वन विभाग को बाघों की गतिविधियों पर सतर्क रहने का निर्देश दिया

अमरावती । आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने शुक्रवार को वन विभाग को पोलावरम जिले की सीमा से लगे वन क्षेत्र में बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कहा- एसआईआर संविधान की कसौटी पर खरा

नई दिल्ली । बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या...

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने के बाद भी उच्च स्तर पर रहेगी इनपुट लागत, खुदरा महंगाई भी ऊपर जाने का अनुमान: रिपोर्ट

नई दिल्ली । हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद इनपुट लागत इस साल उच्च स्तर पर रहने की उम्मीद है। इसके कारण मैन्युफैक्चरर्स को उच्च लागत का सामना करना पड़ेगा।...

अभिनेता परमब्रत चट्टोपाध्याय ने एफआईआर रद्द करने को कलकत्ता हाईकोर्ट में दायर की याचिका

कोलकाता । अभिनेता परमब्रत चट्टोपाध्याय ने बुधवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय की अवकाश पीठ में याचिका दायर कर उनके खिलाफ पिछले सप्ताह गरिया हाट थाने में दर्ज एफआईआर को रद्द...

वर्तमान सरकार के नेतृत्व में असम बड़े बदलाव की ओर अग्रसर है: विधायक भूपेन बोरा

गुवाहाटी । असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नव निर्वाचित भाजपा विधायक भूपेन बोरा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के राज्य के लिए दृष्टिकोण की सराहना करते हुए...

मोदी सरकार के 12 साल: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने भारत की एक दशक की विकास यात्रा को सराहा

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को पिछले एक दशक में देश के सभी क्षत्रों में हुई वृद्धि और प्रगति की प्रशंसा की, जिसमें गरीबी उन्मूलन से लेकर...

admin

Read Previous

‘यह फैसला सिर्फ आईपीएल से जुड़ा है, वर्ल्ड कप पर अभी चर्चा नहीं हुई’, बांग्लादेश के मुद्दे पर बीसीसीआई अध्यक्ष

Read Next

एलसीए तेजस की ऐतिहासिक व पहली उड़ान को हुए 25 वर्ष पूरे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com