जालंधर: अदालत ने दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी के वीडियो को हटाने और ब्लॉक करने का दिया आदेश

जालंधर । पंजाब के जालंधर की एक अदालत ने गुरुवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी की विशेषता वाले एक ‘छेड़छाड़ किए गए’ वीडियो को हटाने और ब्लॉक करने का आदेश दिया। इस वीडियो को दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने शेयर किया था।

वीडियो क्लिप में कथित तौर पर उन्हें नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर के बारे में विवादास्पद टिप्पणी करते हुए दिखाया गया था। इसको सांप्रदायिक तनाव भड़काने के लिए डिजिटल रूप से छेड़छाड़ किया हुआ पाया गया।

साइबर अपराध पुलिस के एक आवेदन पर कार्रवाई करते हुए, जालंधर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने कहा कि वीडियो का प्रसार राज्य में सार्वजनिक व्यवस्था और धार्मिक सद्भाव के लिए खतरा पैदा करता है। न्यायालय ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के नियम 3 (डी) का हवाला देते हुए मेटा (फेसबुक और इंस्टाग्राम), एक्स और टेलीग्राम को आपत्तिजनक सामग्री हटाने का निर्देश दिया।

अदालत ने फैसला सुनाया, “कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री को तत्काल और किसी भी हालत में अदालत के आदेश की प्राप्ति के 24 घंटों के भीतर हटाने का निर्देश दिया जाता है।” इसके साथ ही अदालत ने 10 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट मांगी।

अदालत के आदेश को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने मीडिया को बताया कि जालंधर अदालत ने उस मामले में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है, जिसमें कपिल मिश्रा ने एक फर्जी वीडियो जारी कर गुरुओं का अपमान किया था।

उन्होंने कहा कि अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा साझा किया गया वीडियो छेड़छाड़ किया हुआ पाया गया था।

पिछले सप्ताह जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने कहा कि इकबाल सिंह की शिकायत पर आतिशी के संपादित और छेड़छाड़ किए गए वीडियो को अपलोड और प्रसारित करने के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है।

सोशल मीडिया पर कई पोस्ट अपलोड किए गए हैं जिनमें एक छोटा वीडियो क्लिप है, जिसमें कथित तौर पर दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी सिख गुरुओं के खिलाफ अपमानजनक और ईशनिंदा वाली टिप्पणियां करती हुई दिखाई दे रही हैं। इन पोस्ट के साथ बेहद भड़काऊ कैप्शन भी दिए गए हैं।

जालंधर पुलिस आयुक्त कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा था कि जांच वैज्ञानिक तरीके से की गई है और आतिशी की आवाज वाला वीडियो क्लिप कपिल मिश्रा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डाउनलोड किया गया था और फोरेंसिक जांच के लिए मोहाली स्थित फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक को भेजा गया था।

यहां तक कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी आतिशी के विधानसभा वीडियो के साथ ‘छेड़छाड़’ को लेकर भाजपा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे ‘पंजाब में सांप्रदायिक अशांति भड़काने की एक सोची-समझी साजिश’ बताया था।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि धर्मनिरपेक्ष पंजाब सरकार इस तरह के राजनीतिक हथकंडों को सफल नहीं होने देगी और वीडियो को गलत सबटाइटल के साथ पोस्ट किया गया था, जो ‘बेअदबी’ (अपवित्रता) का कृत्य है, और उन्होंने आगे कहा कि फोरेंसिक जांच से यह स्पष्ट रूप से साबित हो गया है कि आतिशी ने ‘गुरु’ शब्द का प्रयोग नहीं किया था।

–आईएएनएस

‘घूसखोर पंडत’ विवाद : हाईकोर्ट में याचिका का निपटारा, मनोज बाजपेयी की फिल्म का बदलेगा टाइटल

नई दिल्ली । नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म 'घूसखोर पंडत' के टाइटल को लेकर उठे विवाद के बाद कंपनी ने दिल्ली हाईकोर्ट में बड़ा बयान दिया है। नेटफ्लिक्स ने कोर्ट को...

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने जनकपुरी हादसे के पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की

नई दिल्ली । दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने रविवार को जनकपुरी हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिवार के घर जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात...

दिल्ली हाई कोर्ट से विवेक ओबेरॉय को मिली पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा, बिना इजाजत फोटो के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई

मुंबई । बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर रहे हैं। सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, रजनीकांत, अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय, अभिषेक...

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के सभी बिंदुओं को जल्द स्पष्ट किया जाएगा : चिराग पासवान

पटना । भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भरोसा जताया कि सरकार जल्द ही इस समझौते के सभी बिंदुओं को स्पष्ट कर देगी। वहीं जेडीयू प्रवक्ता...

नरेंद्र मोदी आरएसएस से नहीं, भाजपा से प्रधानमंत्री, वह संघ के स्वयंसेवक जरूर हैं : मोहन भागवत

मुंबई । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम, वर्ली में आयोजित दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला 'नए क्षितिज' का शुभारंभ शनिवार को भव्य रूप...

सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल

नई दिल्ली । हरियाणा के फरीदाबाद में 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में शनिवार की शाम को सुनामी झूला गिरने से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने...

एसआईआर को लेकर सुवेंदु अधिकारी का टीएमसी पर हमला, घुसपैठियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप

पटना । मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा...

बिहार: आईजीआईएमएस से पीएमसीएच शिफ्ट किए गए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव

पटना । बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन को शनिवार को पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) से पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) शिफ्ट किया गया है।...

उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘गोदान’, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा

देहरादून । उत्तराखंड सरकार ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म 'गोदान' को राज्य में टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है। इस संबंध में...

ओमान में आज से शुरू होगी अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता

वाशिंगटन । शुक्रवार को परमाणु वार्ता के लिए यूएस और ईरान ओमान में मिलेंगे। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम कूटनीति पर...

राहुल गांधी और कांग्रेस देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं: सांसद मनोज तिवारी

वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने संसद की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर फिर से गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा...

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, महिला को उसकी मर्जी के बिना गर्भावस्था जारी रखने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी अदालत किसी महिला को, खासकर नाबालिग को, उसकी मर्जी के बिना...

admin

Read Previous

चिराग पासवान ने तेज प्रताप के एनडीए में शामिल होने की अटकलों पर टिप्पणी से इनकार किया

Read Next

यूक्रेन पर अमेरिका के साथ बातचीत जारी रखना जरूरी: क्रेमलिन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com