यूक्रेन पर अमेरिका के साथ बातचीत जारी रखना जरूरी: क्रेमलिन

मॉस्को । क्रेमलिन ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन मुद्दे पर अमेरिका के साथ संवाद जारी रखना आवश्यक और महत्वपूर्ण है।

अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उद्यमी जारेड कुशनर की रूस यात्रा की संभावनाओं पर टिप्पणी करते हुए क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि जैसे ही तारीखें तय होंगी, रूस ऐसी यात्रा की उम्मीद करता है।

पेस्कोव ने कहा कि रूस, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस टिप्पणी से सहमत है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ने से रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है और उसके फैसले लेने की गुंजाइश लगातार सिमटती जा रही है। यह जानकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने दी।

ट्रंप ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन किसी समझौते के लिए तैयार हैं, जबकि यूक्रेन उतना तैयार नजर नहीं आता। जब उनसे पूछा गया कि अमेरिका के नेतृत्व में चल रही वार्ताओं से अब तक संघर्ष का समाधान क्यों नहीं हो पाया, तो उन्होंने जवाब दिया, “जेलेंस्की।”

इस बीच, पेस्कोव ने बताया कि रूस को अब तक अमेरिका की ओर से न्यू स्ट्रैटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी (न्यू स्टार्ट) के तहत हथियारों पर लगी पाबंदियों को एक और साल के लिए बढ़ाने के रूस के प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

गौरतलब है कि 2010 में रूस और अमेरिका के बीच हस्ताक्षरित न्यू स्टार्ट संधि, तैनात परमाणु हथियारों और रणनीतिक डिलीवरी प्रणालियों की संख्या पर सीमा तय करती है। यह दोनों परमाणु महाशक्तियों के बीच फिलहाल एकमात्र सक्रिय परमाणु हथियार नियंत्रण समझौता है।

फरवरी 2021 में मॉस्को और वाशिंगटन ने इस संधि को पांच वर्षों के लिए बढ़ाकर फरवरी 2026 तक लागू रखने पर सहमति जताई थी।

सितंबर में राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था कि यदि अमेरिका भी ऐसा करने को तैयार है, तो रूस इस संधि का पालन जारी रखने के लिए तैयार है।

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

admin

Read Previous

जालंधर: अदालत ने दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी के वीडियो को हटाने और ब्लॉक करने का दिया आदेश

Read Next

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में ब्राउन शुगर जब्त, दो गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com