गाजियाबाद: भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों के बेसमेंट में घुसा पानी, विद्युत आपूर्ति भी ठप

गाजियाबाद । गाजियाबाद में बुधवार रात से हो रही बारिश का सिलसिला गुरुवार सुबह तक जारी रहा। बरसात ने शहर की व्यवस्था को पूरी तरह से हिला कर रख दिया। शहर के कई इलाकों में भारी जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे न सिर्फ यातायात प्रभावित हुआ है, बल्कि बिजली आपूर्ति भी बुरी तरह ठप हो गई है।

सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र सिद्धार्थ विहार रहा, जहां प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसाइटी के बेसमेंट में फिर से पानी भर गया। रात के समय हुई तेज बारिश के कारण प्रतीक ग्रैंड सिटी के बेसमेंट-2 में सीवर और बारिश का गंदा पानी भर गया, जिससे कई लग्जरी गाड़ियां आधी से ज्यादा पानी में डूब गईं।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, सुबह 4 बजे से सोसाइटी की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। हैरानी की बात यह है कि अधिकतर रेज़िडेंट्स को बेसमेंट में पानी भरने की कोई सूचना तक नहीं दी गई, जिससे उन्हें समय पर अपनी गाड़ियां हटाने का मौका भी नहीं मिला।

नाराज लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। पिछले चार वर्षों से हर मानसून में इसी तरह की स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। निवासियों ने सोसाइटी मेंटेनेंस और प्रोजेक्ट डेवलपर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करोड़ रुपये की कीमत वाले फ्लैट्स और महंगी पार्किंग लेने के बावजूद उन्हें हर बार इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

साथ ही, बेसमेंट में जलभराव को लेकर कोई समय रहते अलर्ट या चेतावनी भी नहीं दी जाती। सिर्फ प्रतीक ग्रैंड सिटी ही नहीं, बल्कि गौशाला अंडरपास, क्रॉसिंग रिपब्लिक और लोनी क्षेत्र में भी जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कई सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया है, जिससे आमजन का निकलना मुश्किल हो गया है।

हाईवे किनारे सर्विस लेन तक पानी में डूबी नजर आईं। कुछ इलाकों में तो गाड़ियां पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं। बिजली आपूर्ति भी लगातार बाधित हो रही है। जलभराव के चलते कई इलाकों में बिजली विभाग ने एहतियातन बिजली सप्लाई बंद कर दी है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। इससे लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी

आईएएनएस

एलपीजी गैस संकट को लेकर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद...

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

दिसंबर के फ्लाइट संकट के बाद इंडिगो में बड़ा बदलाव, सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली । मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इंडिगो को संचालित...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

ईसीआई मतदाताओं या चुनाव कर्मचारियों के खिलाफ हिंसा के प्रति जीरो टॉलरेंस रखेगा: ज्ञानेश कुमार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्तों डॉ....

तेहरान का आसमान हुआ काला, जहरीली बारिश से बचने की लोगों को दी गई सलाह

तेहरान । ईरान की राजधानी का आसमान काले धुएं के गुबार में डूब गया है। हवा जहरीली हो गई है, और यह आम लोगों की जान के लिए आफत का...

निशांत कुमार के जदयू में आने से संगठन होगा मजबूत: ललन सिंह

पटना । केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में आने पर कहा कि यह अच्छी बात है और...

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स के लिए पीएम मोदी का आभार जताया

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली के लोगों को 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के ऐतिहासिक प्रोजेक्ट समर्पित करने...

ए. आर. रहमान को ‘रामायण’ में मौका मिल रहा है तो भेदभाव नहीं: सलीम मर्चेंट

नई दिल्ली । हाल ही में मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान के एक बयान ने फिल्म जगत में नई बहस छेड़ दी है। रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था...

महिलाओं के संघर्ष और बलिदान को नमन; सीएम रेखा गुप्ता ने नारी शक्ति की ऊर्जा को सराहा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला बुद्धिजीवियों के राष्ट्रीय सम्मेलन 'भारती-नारी से नारायणी' समारोह में शामिल हुई। इस कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं के योगदान, साहस और...

‘टटीरी’ सॉन्ग पर बुरे फंसे बादशाह, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश

पानीपत । 'टटीरी' सॉन्ग को लेकर रैपर और सिंगर बादशाह बुरी तरीके से फंस चुके हैं। अब नौबत यह आ गई है कि हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ लुकआउट...

दुबई एयरपोर्ट पर हवाई उड़ानें आंशिक रूप से बहाल

दुबई । एमिरेट्स एयरलाइंस के बाद दुबई एयरपोर्ट ने आंशिक तौर पर हवाई सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई। एमिरेट्स के...

admin

Read Previous

ट्रंप बोले, ‘कौन जाने, हो सकता है पाकिस्तान किसी दिन भारत को बेचे तेल’

Read Next

हिंदी सिनेमा की तीन ‘गोल्डन गर्ल्स’ ने साझा किए खास पल, खाने का उठाया लुत्फ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com