आम्रपाली दुबे ने हिजाब विवाद पर दिया बयान, कहा- ‘अगर भावनाओं को ठेस पहुंची है तो होनी चाहिए कार्रवाई’

मुंबई । बिहार में ‘हिजाब विवाद’ गर्माया हुआ है। यह मामला तब सामने आया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 दिसंबर को आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के कार्यक्रम में एक महिला डॉक्टर नुसरत परवीन का हिजाब हटाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और विवाद ने तूल पकड़ लिया।

विपक्षी पार्टियों ने मुख्यमंत्री के व्यवहार की निंदा की और माफी की मांग की। वहीं, एनडीए के कुछ नेता इस घटना का बचाव करते नजर आए। इस बीच विवाद पर भोजपुरी फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने भी अपनी राय जाहिर की।

आम्रपाली दुबे ने कहा, ”मेरा मानना है कि कपड़े हर व्यक्ति की अपनी पसंद का हिस्सा हैं। लेकिन अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए। किसी भी परिस्थिति में दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।”

आम्रपाली दुबे के पहले हिजाब विवाद पर दिग्गज लेखक और कवि जावेद अख्तर ने भी इस घटना की कड़ी आलोचना की और कहा कि मुख्यमंत्री को महिला से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”जो भी मुझे थोड़ा बहुत भी जानता है, वह जानता है कि मैं पर्दा की पारंपरिक अवधारणा के कितना खिलाफ हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं किसी भी तरह से यह स्वीकार कर लूं कि नीतीश कुमार ने एक मुस्लिम महिला डॉक्टर के साथ जो किया, वो सही किया है। मैं इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं। सीएम नीतीश कुमार को उस महिला से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।”

दरअसल, यह विवाद बिहार के आयुष डॉक्टर नियुक्ति कार्यक्रम में शुरू हुआ, जब एक मुस्लिम महिला डॉक्टर हिजाब पहनकर नियुक्ति पत्र लेने आई। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला के चेहरे से हिजाब हटा दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और इसे लेकर कई सवाल उठने लगे कि क्या हिजाब पहनना सरकारी नियमों के अनुकूल है या नहीं।

यह विवाद बिहार में ही नहीं बल्कि देश-विदेश में भी चर्चा का विषय बन गया। बिहार की विपक्षी पार्टियों राजद और कांग्रेस ने भी नीतीश कुमार पर निशाना साधा। यहां तक कि विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग भी कर डाली।

–आईएएनएस

ममता बनर्जी का शासनकाल युगांडा के ईदी अमीन के शासनकाल की याद दिलाता है : प्रतुल शाहदेव

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो कुछ भी हो रहा है और ममता बनर्जी का जो शासनकाल है, वह युगांडा के ईदी...

आम आदमी पार्टी अब ‘आम लोगों की पार्टी’ नहीं रह गई : प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेतृत्व पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने निशाना साधा। भाजपा सांसद प्रवीण ने राज्यसभा में उपनेता पद से राघव चड्ढा को...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

केजरीवाल से जुड़े चार्टर्ड प्लेन विवाद पर अवध ओझा का तंज, तो क्या नेता बैलगाड़ी पर चलें

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के टिकट से दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ चुके शिक्षाविद अवध ओझा ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के चार्टर्ड प्लेन में सफर को...

राजीव रंजन का राहुल गांधी पर तंज, कहा-दूसरों के कहने पर राहुल ले रहे गलत फैसले

पटना । जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमेशा गलत फैसले लेते आ रहे हैं और...

पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर राहुल गांधी जनता में फैला रहे भ्रमः गिरिराज सिंह

पटना । पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर सीमा शुल्क में छूट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को...

ईरान में फंसे सैकड़ों भारतीय छात्रों ने सरकार से सुरक्ष‍ित घर वापसी की लगाई गुहार

नई दिल्ली । ईरान के मौजूदा हालात के बीच सैकड़ों भारतीय छात्र अलग-अलग बॉर्डर इलाकों में फंसे हुए हैं, जहां से उनकी सुरक्षित वापसी एक बड़ी चुनौती बन गई है।...

चंडीगढ़ ब्लास्ट पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, ‘पंजाब सरकार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने चाहिए’

नई दिल्ली । भाजपा राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर हुए ब्लास्ट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि बड़ी घटना नहीं होने से...

एआई फॉर एजुकेशन-एआई इन एजुकेशन, कक्षा 3 से 8 के छात्रों के लिए नया पाठ्यक्रम

नई दिल्ली । केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित सीबीएसई का नया पाठ्यक्रम लॉन्च...

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में बेटियों का दबदबा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 99.80 प्रतिशत अंक

जयपुर । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने मंगलवार को आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। यह पहली बार है जब बोर्ड...

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई को पूरा विश्वास, पश्चिम बंगाल में आएगी ममता बनर्जी की सरकार

मुंबई । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने हाल ही में 284 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर...

तेल संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए भारत-रूस के बीच बातचीत जारी : राजदूत डेनिस अलीपोव

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष बढ़ता जा रहा है। संघर्ष की वजह से तेल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। कई देशों में तेल का...

admin

Read Previous

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन को इलिनोइस में नेशनल गार्ड तैनात करने से रोका

Read Next

लालू परिवार की तरह गांधी परिवार में भी मतभेद शुरू: शाहनवाज हुसैन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com