अक्षय कुमार के काफिले की कार के एक्सीडेंट का मामला, हिरासत में मर्सिडीज चालक

मुंबई । मुंबई के जुहू इलाके में सोमवार रात बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के काफिले में शामिल एक सिक्योरिटी वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई। अक्षय और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना एयरपोर्ट से घर लौट रहे थे, इस दौरान यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई, लेकिन इस हादसे की चपेट में आए ऑटो रिक्शा चालक और उसके साथ बैठे एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

जुहू पुलिस ने इस मामले में मर्सिडीज चालक राधेश्याम राय के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया और बीएनएस की धारा के तहत केस दर्ज किया है।

हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने अक्षय कुमार की सिक्योरिटी इनोवा को टक्कर मार दी। इनोवा आगे बढ़ते हुए एक ऑटो रिक्शा से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पलट गया और चालक व यात्री इसके नीचे फंस गए। स्थानीय लोग और सिक्योरिटी टीम ने तुरंत मदद की और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑटो चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ऑटो चालक के भाई मोहम्मद समीर ने बताया कि रात करीब 8 से 8.30 बजे उनका भाई रिक्शा चला रहा था। पीछे इनोवा और मर्सिडीज चल रही थीं। मर्सिडीज ने इनोवा को टक्कर मारी, जिससे इनोवा सीधे ऑटो से जा टकराई। उनका भाई और यात्री रिक्शा के नीचे फंस गए, और पूरा रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने अक्षय कुमार से गुहार लगाई कि उनके भाई का सही इलाज हो और रिक्शा के नुकसान का मुआवजा दिया जाए।

जुहू पुलिस ने इस मामले में मर्सिडीज चालक राधेश्याम राय के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125(ए), और 125(बी) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना चालक की लापरवाही के कारण हुई थी। 125(ए) और 125(बी) धाराएं आमतौर पर ऐसे मामलों में लागू होती हैं जहां वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों की अवहेलना की जाती है और इसके परिणामस्वरूप दूसरों को नुकसान होता है। धारा 281 तब लगती है जब कोई व्यक्ति सड़क पर लापरवाही से या तेजी से वाहन चलाता है और इससे किसी की जान को खतरा हो या चोट लगने की संभावना हो। इसकी सजा छह महीने तक जेल, या 1,000 रुपए तक जुर्माना, या दोनों हो सकती है।

वहीं बीएनएस धारा 125 उन मामलों में लागू होती है जब किसी की लापरवाही से दूसरों की जान या सुरक्षा खतरे में पड़ती है। इसमें दो हिस्से हैं: 125(ए) अगर चोट लगी है तो छह महीने जेल या 5,000 रुपए जुर्माना, और 125(बी) गंभीर चोट पर तीन साल जेल या 10,000 रुपये जुर्माना। 281 मुख्य रूप से सड़क पर लापरवाही पर केंद्रित है, जबकि 125 लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली हर लापरवाही पर लागू होती है।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने इस पूरे मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

–आईएएनएस

नरेंद्र मोदी आरएसएस से नहीं, भाजपा से प्रधानमंत्री, वह संघ के स्वयंसेवक जरूर हैं : मोहन भागवत

मुंबई । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम, वर्ली में आयोजित दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला 'नए क्षितिज' का शुभारंभ शनिवार को भव्य रूप...

सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल

नई दिल्ली । हरियाणा के फरीदाबाद में 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में शनिवार की शाम को सुनामी झूला गिरने से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने...

एसआईआर को लेकर सुवेंदु अधिकारी का टीएमसी पर हमला, घुसपैठियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप

पटना । मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा...

बिहार: आईजीआईएमएस से पीएमसीएच शिफ्ट किए गए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव

पटना । बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन को शनिवार को पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) से पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) शिफ्ट किया गया है।...

उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘गोदान’, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा

देहरादून । उत्तराखंड सरकार ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म 'गोदान' को राज्य में टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है। इस संबंध में...

ओमान में आज से शुरू होगी अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता

वाशिंगटन । शुक्रवार को परमाणु वार्ता के लिए यूएस और ईरान ओमान में मिलेंगे। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम कूटनीति पर...

राहुल गांधी और कांग्रेस देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं: सांसद मनोज तिवारी

वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने संसद की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर फिर से गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा...

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, महिला को उसकी मर्जी के बिना गर्भावस्था जारी रखने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी अदालत किसी महिला को, खासकर नाबालिग को, उसकी मर्जी के बिना...

दिल्ली पुलिस के जवान की लाइसेंसी पिस्टल से गर्लफ्रेंड ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। यहां दिल्ली पुलिस में तैनात एक सिपाही की...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पांच आरोपियों को 11 फरवरी तक पुलिस कस्टडी, मुख्य आरोपी अभी तक फरार

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों...

यूएन प्रमुख ने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के खत्म होने को अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा के लिए ‘गंभीर क्षण’ बताया

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियारों को सीमित करने वाली संधि ‘न्यू स्टार्ट’ की अवधि...

admin

Read Previous

टीजीएफ में शामिल हुए आमिर खान, बोले-खेल व्यक्तित्व और जीवन को बदलने की रखता है ताकत

Read Next

यूएस कांग्रेस सदस्यों ने चेताया, एआई चिप तक चीन की पहुंच अमेरिकी सुरक्षा के लिए बड़ा मुद्दा बन चुकी है

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com