अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर के लिए 19 कंपनियों को 55 हेक्टेयर जमीन हुई आवंटित

लखनऊ: रक्षा के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यूपी में डिफेंस कॉरिडोर का काम तेजी से आगे बढ़ा रहा है। डिफेंस कॉरिडोर के 6 नोड में से सबसे पहले अलीगढ़ में यूपीडा ने निवेशकों को 55.4 हेक्टेयर से अधिक जमीन आवंटित कर दी है। जहां पर रक्षा क्षेत्र से जुड़ी 19 कंपनियां 1245 करोड़ से अधिक का निवेश करेंगी।

इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्द करेंगे। यहां पर बिजली घर, 4 लेन सड़क बनाने का काम भी शुरू हो चुका है। यूपी में हुए डिफेंस एक्सपो के तीन साल बाद डिफेंस कॉरिडोर का वजूद जमीन पर नजर आने लगा है। रक्षा क्षेत्र से जुड़ी दुनिया की टॉप कंपनियां यूपी में निवेश के लिए कदम रख चुकी हैं।

यूपी में डिफेंस कॉरिडोर के 6 नोडस अलीगढ़, आगरा, झांसी, कानपुर, चित्रकूट व लखनऊ हैं। इसमें अलीगढ़ सबसे पहला नोड है। जहां पर कंपनियों को जमीन आवंटित की जानी थी। यूपीडा की ओर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

यूपीडा की ओर से 19 अन्तर्राष्ट्रीय कंपनियों को 55.4 हेक्टेयर जमीन एलॉट कर दी गई है। कंपनियां यहां पर 1245.75 करोड़ रुपए का निवेश करेंगी। इसमें एंकर रिसर्च लैब एलएलपी सबसे अधिक 550 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। कंपनी को यूपीडा की ओर से 10 हेक्टेयर जमीन एलॉट की गई है। डिफेंस कॉरिडोर में यूपी सरकार को रक्षा क्षेत्र में 50 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिला था। यह निवेश अब जमीनी हकीकत बन चुका है। डिफेंस कॉरिडोर से यूपी में रोजगार बढ़ने के साथ रक्षा क्षेत्र में देश आत्मनिर्भर बनेगा।

अपर मुख्य सचिव गृह एवं यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी के अनुसार डिफेंस कॉरिडोर के पहले नोड अलीगढ़ में जमीन आवंटन का काम पूरा कर लिया गया है। यहां पर 10.21 करोड़ रूपए की लागत से 4 लेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसके साथ ही बिजली घर, पावर स्टेशन व बाउंड्रीवाल बनाने का काम भी शुरू हो चुका है। जल्दी ही प्रधानमंत्री द्वारा इसका शिलान्यास किया जाएगा। अलीगढ़ में खैर रोड पर अंडला में डिफेंस कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है।

कंपनी जमीन (हेक्टेयर) निवेश (करोड़)

एलेन एंड एलवेन 8 30.75

नित्य क्रिएशन इंडिया 1.5 12

पीबीएम इंसोलेशन प्रा.लि 0.4 4

दीप एक्सपलो इक्विपमेंट प्रा.लि. 1 10.35

श्रद्धा उद्योग 1 2.7

एडवांस फायर एंड सेफ्टी 1 3

वेरीविन डिफेंस प्रा.लि. 1.67 65

न्यू स्पेस रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी 3.5 35

जय साई अनु ओवरसीज 4.5 100

प्रिशियन प्रोडक्ट 1 2.7

नवराज मेटल वर्क्‍स 1.6 20

कोबरा इंडस्ट्रीज .25 1

एंकर रिसर्च लैब एलएलपी 10 550

पी-2 लॉजीटेक 2 90

क्रिमसन एनर्जी एक्सपोर्ट .58 11

ट्रैकट्रिक्स ऑप्टो डायनामिक 1.4 40

मिल्कर डिफेंस प्रा.लि. 4 98.25

सिंडिकेट इनोवेशन इंटरनेशनल 10 150

रॉयल सेल्स प्रा.लि. 2 20

–आईएएनएस

पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात पर टिकी दुनिया की नजर, जानें अमेरिका को लेकर क्या कह रहे विशेषज्ञ

नई दिल्ली । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय दौरे पर 4 दिसंबर को शाम 7 बजे के करीब भारत पहुंच रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए...

ट्रंप ने फिर अलापा दुनिया में युद्ध खत्म करवाने का राग, भारत-पाकिस्तान का किया जिक्र

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काफी समय से दावा करते आ रहे हैं कि उन्होंने कई युद्धों को रुकवाया है। आलम ये है कि उन्होंने खुद के लिए...

‘वेस्ट एशिया का चौराहा’ दुनिया के लिए क्यों अहम? अमेरिका ने इजरायल को दी नसीहत

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में भूगोल अक्सर युद्धों और गठबंधनों से ज्यादा ताकतवर साबित होता है, और इसका सबसे बड़ा उदाहरण सीरिया है। वह देश जिसे नक्शों में ‘चौराहा’...

बेंजामिन नेतन्याहू की माफी में एक पेंच, उनके पूर्व वकील ने बताया क्या?

तेल अवीव । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से क्षमादान की अपील करते हुए 111 पन्नों का दस्तावेज सौंपा। गेंद राष्ट्रपति के पाले में...

इमरान खान को लेकर सुलगा पाकिस्तान, पीटीआई समेत विपक्षी गठबंधन ने देशभर में दी प्रदर्शन की चेतावनी

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की अदियाला जेल में हत्या की अफवाह उड़ने के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ और बहन...

यूक्रेन पीस प्लान को लेकर पुतिन ने फिर से दोहराई मांग, बोले- बिना शर्त के सीजफायर संभव नहीं

मॉस्को । यूक्रेन में शांति स्थापित करने की कवायदों के बीच रूस ने फिर से अपनी कुछ शर्तें दोहरा दी हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने हालिया बयान...

इमरान खान सुरक्षित, रावलपिंडी जेल अधिकारियों ने मौत की अफवाहों को किया खारिज

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हिरासत में मौत की अफवाहों पर रावलपिंडी के अदियाला जेल अधिकारियों का एक बयान गुरुवार को सामने आया। अधिकारियों ने बताया...

पीस प्लान पर पुतिन के साथ चर्चा के लिए ट्रंप ने भेजे खास दूत, प्रस्तावित समझौते पर बातचीत को जेलेंस्की तैयार

वाशिंगटन । रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्ति की कवायद तेज होती नजर आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 28 सूत्रीय समझौते को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर...

बांग्लादेश में हालात तनावपूर्ण, अवामी लीग ने देशभर में शुरू किया प्रदर्शन, यूनुस से की इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली । बांग्लादेश में जैसे-जैसे चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो रही है, वैसे-वैसे हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। यूनुस की सरकार के आने के बाद से...

रूस के सहयोग से बना यूक्रेन शांति प्रस्ताव: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो

वॉशिंगटन । रूस और यूक्रेन के बीच सुलह करवाने की अमेरिका ने कवायद तेज कर दी है। अमेरिका की ओर से 28 सूत्रीय समझौता पेश किया गया। शुरुआत से ही...

यूक्रेन के लिए 28 सूत्रीय शांति योजना को लेकर ट्रंप के अल्टीमेटम पर जेलेंस्की ने दी प्रतिक्रिया

वाशिंगटन । रूस और यूक्रेन के बीच सुलह कराने के लिए अमेरिका ने पीस प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत उन शर्तों को भी रखा गया है, जिनका...

भारत-इजरायल के बीच एफटीए पर बातचीत शुरू, दोनों देशों ने साइन किया टीओआर

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर बातचीत शुरू हो गई है और ट्रेड समझौते के जरिए सरकार की कोशिश देश के व्यापार और...

editors

Read Previous

ग्वालियर में राजा मिहिर भोज की जाति पर उपजे विवाद पर साक्ष्य मांगे गए

Read Next

ओलंपिक (पुरुष हॉकी) : आस्ट्रेलिया, जर्मनी, बेल्जियम सेमीफाइनल में पहुंचे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com