सैन्य जरूरतों पर चर्चा के लिए अगले सप्ताह भारत आएंगे अफगान सेना प्रमुख

नई दिल्ली: सरकारी सशस्त्र बलों और तालिबान में चल रही भीषण लड़ाई के बीच अफगानिस्तान के सेना प्रमुख भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे सहित शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों संग बातचीत करने के लिए अगले सप्ताह दो दिनों के लिए भारत का दौरा करेंगे। अफगानिस्तान के सेना प्रमुख जनरल वली मोहम्मद अहमदजई 27 जुलाई से 29 जुलाई तक भारत में रहेंगे और इस दौरान वह यहां के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित शीर्ष गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे।

सरकार के शीर्ष अधिकारी इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। हालांकि, सूत्रों ने कहा है कि अफगानिस्तान के सेना प्रमुख को रसद समर्थन मिलने और सैन्य उपकरणों की चाह है। भारत लंबे समय से अफगानिस्तान के कैडेटों को सैन्य अकादमियों में प्रशिक्षण दे रहा है।

इसके साथ ही यह दौरा एक ऐसे समय में किया जा रहा है, पाकिस्तान तालिबान के साथ मिलकर अफगानिस्तान में भारतीय संपत्तियों को निशाना बनाना शुरू किया है। भारत ने अफगानिस्तान में सड़कों, बांधों और संसद भवन सहित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में 3 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश किया है।

इस महीने की शुरूआत में राष्ट्रीय सुलह के लिए उच्च परिषद (एचसीएनआर) का नेतृत्व करने वाले अफगान राजनेता अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने भारत का दौरा किया था। वह सरकारी बलों और तालिबान के बीच जारी लड़ाई के बावजूद शांति के लिए प्रयासरत हैं।

अब्दुल्ला और तालिबान प्रतिनिधियों के नेतृत्व में एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल कतर के दोहा में शांति वार्ता कर रहा है।

भारत के लिए मुख्य चिंता का विषय पाकिस्तान में बसे आतंकी समूहों द्वारा तालिबान-नियंत्रित क्षेत्र का उपयोग करना है। भारत विकासशील स्थिति को लेकर अफगान सरकार के संपर्क में है।

सुरक्षा चिंताओं के बीच भारत 11 जुलाई को कंधार में वाणिज्य दूतावास से अपने कर्मचारियों को वापस ले आया।

–आईएएनएस

सेशेल्स के साथ भारत ने संबंधों को दी नई मजबूती, 1250 करोड़ की लाइन ऑफ क्रेडिट समेत कई समझौतों पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 27 से 29 जून तक की सेशेल्स राजकीय यात्रा के दौरान भारत और सेशेल्स ने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए...

ऐसा नहीं कि गुजरात में गरीबी नहीं, पर इसका असली मतलब पूर्वांचल में समझ आया: अमित शाह

गांधीनगर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा शुरू किए गए सुधारों ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए कल्याणकारी...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

‘दिल्ली में जनता को बिजली देने में नाकाम सरकार’, आतिशी का बयान

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बिजली वितरण कंपनियों के सीएजी ऑडिट और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आतिशी...

बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में तेज की जांच, डीआइजी कर रहे निगरानी

पटना । बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और...

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

admin

Read Previous

कर्नाटक हाईवे पर कार ने मां, बच्चे को कुचला

Read Next

ट्रांसजेंडर मां की हत्या के मामले में बच्चे ने ‘पिता’ के खिलाफ दी गवाही

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com