सेंगर के साये ने यूपी भाजपा को फिर उम्मीदवार बदलने को मजबूर किया

25 जून, 2021

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को तीन महीने में दूसरी बार पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशी बदलने पर मजबूर होना पड़ा है, क्योंकि वे पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के रिश्तेदार को दुष्कर्म का दोषी ठहराया गया है।

भाजपा ने उन्नाव में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अरुण सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन दुष्कर्म पीड़िता ने इस संबंध में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस फैसले के खिलाफ अपील की।

अपनी अपील में, दुष्कर्म पीड़िता ने कहा कि अरुण सिंह 28 जुलाई, 2019 को उसकी कार से हुई दुर्घटना के संबंध में दर्ज मामले में सह-आरोपियों में से एक है, जिसमें उसकी दो मौसी की मौत हो गई थी, जबकि वह और उसका वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

अरुण सिंह ने दावा किया कि हालांकि शुरूआत में उनका नाम इस मामले में था लेकिन सीबीआई ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी। उन्होंने कहा, “मेरे प्रतिद्वंद्वियों के इशारे पर मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं।”

पार्टी ने शकुन सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। शकुन पूर्व एमएलसी अजीत सिंह की पत्नी हैं, जिनकी 2005 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिंह राज्य के जाने-माने माफिया डॉन थे।

उन्नाव जिलाध्यक्ष राज किशोर रावत ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें प्रत्याशी बदलने का निर्देश दिया था।

इससे पहले, अप्रैल में, भाजपा ने कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को जिला पंचायत वार्ड सदस्य के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामित किया था, लेकिन उनकी उम्मीदवारी के खिलाफ इसी तरह के हंगामे हुए थे।

उन्नाव की बांगरमऊ सीट से बीजेपी के पूर्व विधायक सेंगर पर 2017 में पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

दिल्ली की एक अदालत ने दिसंबर 2019 में सेंगर को इस मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

मार्च 2020 में, एक विशेष अदालत ने सेंगर, उनके भाई अतुल सिंह और पांच अन्य को 2018 में उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की मौत से जुड़े दो मामलों में 10 साल की कैद की सजा सुनाई।

निचली अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद कुलदीप सेंगर को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया और राज्य विधानसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव 3 जुलाई को होगा।

–आईएएनएस

तृणमूल के दो सांसदों और एक विधायक ने बंगाल के सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाग लिया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में पूर्वी मिदनापुर जिले के कोलाघाट में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के दो बागी लोकसभा सदस्यों और एक विधायक ने...

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

झारखंडः जल जीवन मिशन की निगरानी के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग का निर्देश, जल संरक्षण के लिए बनेगी दीर्घकालिक योजना

रांची । झारखंड सरकार ने जल जीवन मिशन की योजनाओं की निगरानी को और प्रभावी बनाने, भू-जल स्तर सुधारने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के...

यौन हिंसा के मामलों में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, जीरो एफआईआर से पुनर्वास तक के लिए जारी किए 19 निर्देश

रांची । झारखंड हाईकोर्ट ने यौन हिंसा और दुष्कर्म पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और पुनर्वास व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार और पुलिस...

भाजपा की आपत्ति के बाद मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज, सूचना छिपाने का आरोप

भोपाल । मध्य प्रदेश में राज्यसभा के चुनावों के रिटर्निंग ऑफिसर ने मंगलवार को कांग्रेस की एकमात्र उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र खारिज कर दिए। इससे पहले दिन में,...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

वायुसेना प्रमुख की फ्रांस यात्रा, मजबूत हुई दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। इस दौरान दोनों देशों के बीच दशकों...

एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस: सीएम संगमा

शिलांग । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि आगामी नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (एनईसी) की वार्षिक बैठक में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

रियासी । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 'नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर...

तृणमूल में फूट: नए गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाया, ममता बनर्जी बनी रहेंगी पार्टी प्रमुख

कोलकाता । हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के एक महीने बाद तृणमूल कांग्रेस में विभाजन की खबर अब आधिकारिक हो गई है। विधानसभा में तृणमूल...

admin

Read Previous

अयोध्या में योगी बोले, पहले रामभक्तों पर चली थीं गोलियां, अब बरसते हैं फूल

Read Next

ओला स्कूटर को एक दिन में मिलती है एक लाख बुकिंग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com