पीएम मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से देशभर में गुस्सा, नेता से लेकर मंत्री तक ने दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली | बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी पर देशभर में गुस्सा फूट पड़ा है। कांग्रेस और राजद समर्थकों द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान पर भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों ने प्रतिक्रिया दी है।

पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने इस मामले पर आईएएनएस से कहा, “अगर कोई देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह का बयान दे सकता है, तो यह उस पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने सिर्फ पीएम मोदी को नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों को अपमानित किया है।”

भाजपा नेता और सांसद लोकेट चटर्जी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “इंडिया गठबंधन की तरफ से आई यह टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रधानमंत्री को लेकर पहले भी कई बार अपमानजनक बातें कही गईं, लेकिन अब ये लोग उनके बारे में बुरा-भला कह रहे हैं।”

मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, “ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग करना भारत की सभी माताओं का अपमान करने के बराबर है। यह दर्शाता है कि हमारा विपक्ष कितना हताश है। वह इतना हताश है कि उनकी हताशा अब अभद्र भाषा में बदल गई है।”

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग और अपमान पूरे बिहार राज्य के लिए शर्म की बात है। दरभंगा में हुई घटना की पूरे देश में निंदा हो रही है।”

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, “यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है यह जो पूरा प्रकरण है उसका रिहर्सल किया गया फिर अपशब्द कही गई। यह बदजुबानी की पराकाष्ठा है। इससे जनता बेहद नाराज है।”

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और उन्हें अपमानित किया गया। विपक्ष की यह अभद्रता उनकी कायरता को दर्शाता है।”

ओडिशा के भाजपा प्रदेश महासचिव जतिन मोहंती ने कहा, “बिहार में जो कुछ कहा गया, वह न केवल प्रधानमंत्री पर निजी हमला है, बल्कि पूरे देश की मातृत्व संस्कृति पर आघात है। पीएम मोदी की मां एक त्याग और संघर्ष की प्रतीक थीं, उनका अपमान हर मां का अपमान है।”

उन्होंने आगे कहा, “पीएम के चेहरे पर जो पीड़ा दिखी, वह पूरे देश ने महसूस की है। पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। यह राजनीति नहीं, मानवीय गरिमा और संवेदना से जुड़ा मामला है।”

गुजरात के वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मोढवाडिया ने कहा, “पीएम मोदी के खिलाफ मंच से इस तरह की बात करना बेहद शर्मनाक और हल्की राजनीति का परिणाम है। ऐसे शब्द का प्रयोग करना घोर निंदनीय है।”

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने भी इस प्रकरण की कड़ी आलोचना करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस और राजद के मंच से अपशब्द बोलना। इससे बड़ी राजनीतिक गिरावट क्या हो सकती है? ‘मां’ शब्द अपने आप में एक मंत्र है, उसकी इतनी गरिमा है, जिसे कांग्रेस-राजद समझ ही नहीं सके।”

–आईएएनएस

‘कभी नहीं जीतते नफरत और हिंसा, हमेशा होती है साहस की जीत’, प्रियंका गांधी वाड्रा ने की ईरान की सराहना

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ईरान के लोगों की प्रशंसा की और...

ममता बनर्जी ने भवानीपुर से नामांकन दाखिल किया, जनता को दिया धन्यवाद

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दक्षिण कोलकाता स्थित अपने गृह क्षेत्र भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र में प्रस्तावकों की...

ट्रंप ने ईरान की 10-सूत्रीय योजना को किया स्वीकार, सहमत होने पर स्पष्टता नहीं : केपी फैबियन

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम के ऐलान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विदेश मामलों के विशेषज्ञ केपी फैबियन...

असम पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए पवन खेड़ा हैदराबाद फरार: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए सभी आरोप...

हर बार झूठा व भ्रामक प्रचार करती हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी : दिलीप जायसवाल

नई दिल्ली । बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पहलगाम हमले को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा...

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने लायक नहीं, देश की जनता से मांगें माफी : रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान रविशंकर प्रसाद...

कर्नाटक में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 4 जिलों में एक साथ छापेमारी

बेंगलुरु । कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मंगलवार को लोकायुक्त अधिकारियों ने राज्य के चार जिलों (बेल्लारी, चित्रदुर्ग, मैसूर और शिवमोग्गा) में एक...

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल मामले की सुनवाई, ममता बनर्जी के भाषण पर उठे सवाल

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल के चुनाव से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग के वकील ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक भाषण का हवाला...

राज्यसभा सभापति ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने का नोटिस किया खारिज

नई दिल्ली । राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए सांसदों द्वारा दिए गए प्रस्ताव (नोटिस) को स्वीकार करने...

भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति आरबीआई को ज्‍यादा नीतिगत गुंजाइश देती है: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति और ठोस विदेशी मुद्रा भंडार भारतीय रिजर्व बैंक को ज्‍यादा नीतिगत लचीलापन देते...

ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे क्षेत्रीय संघर्ष पर रूस और भारत के विदेश मंत्रियों से बातचीत की।...

भाजपा नहीं चाहती जनता जागरूक हो, शिक्षा और ज्ञान से पार्टी को परहेज : अशोक गहलोत

जयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर की ऐतिहासिक सुमेर लाइब्रेरी को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने में हो रही देरी को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार...

admin

Read Previous

हरियाणा : यमुना नदी में तेज धारा से लकड़ी निकालने गया युवक लापता, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Read Next

‘आप’ विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा से संपर्क रखने वालों के घरों में पुलिस की दबिश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com