छत्तीसगढ़: सुकमा मुठभेड़ में हथियारों के साथ 12 नक्सलियों के शव बरामद

सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में 12 माओवादियों को मार गिराया है और बड़े हथियारों का जखीरा बरामद किया है।

सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण की तरफ से बताया गया कि जिले के दक्षिणी क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के आधार पर सुकमा डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

इस अभियान के तहत सुकमा के दक्षिण क्षेत्र में डीआरजी की टीमें रवाना की गई थीं। अभियान के दौरान सुबह लगभग 8 बजे से सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई है।

सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थलों से कुल 12 माओवादियों के शव हथियार सहित बरामद किए गए हैं, जिनमें 5 महिला माओवादी शामिल हैं।

शुरुआती तौर पर मारे गए माओवादियों में कोंटा एरिया कमेटी इंचार्ज वेट्टी मंगडू उर्फ मुक्का एवं कोंटा एरिया कमेटी सचिव माड़वी हितेश उर्फ हूंगा के रूप में पहचान हुई है। शेष माओवादियों की पहचान की जा रही है।

मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में एके47, इंसास, और एसएलआर राइफल्स जैसे हथियार भी बरामद किए गए।

बस्तर रेंज के आईडीपी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि बस्तर में माओवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। संगठन की संरचना टूट चुकी है और अब उनकी किसी भी हिंसक चाल या दहशत फैलाने की कोशिश का कोई प्रभाव नहीं रह गया है।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी सक्रिय माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं।

इससे पहले बीजापुर में सुरक्षाबलों ने गगनपल्ली-मुरकीपार के जंगल पहाड़ों में एक मुठभेड़ के दौरान दो माओवादियों को मार गिराया है।

जानकारी के अनुसार, डीआरजी बीजापुर एवं माओवादियों के बीच सुबह 5 बजे से रुक-रुक कर फायरिंग हुई।

बीजापुर जिले के थाना बासागुड़ा के गगनपल्ली-मुरकीपार के जंगल में 10-15 सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर डीआरजी बीजापुर ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि इस अभियान के दौरान शनिवार सुबह 5 बजे से डीआरजी बीजापुर और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हुई। अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से 2 माओवादियों के शव, एसएलआर रायफल, 12 बोर देशी कट्टा सहित विस्फोटक सामग्री एवं माओवादी सामग्री मौके से बरामद हुई है।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

आईआरसीटीसी घोटाला: लालू यादव ने दिल्ली हाईकोर्ट का किया रुख, 5 जनवरी को होगी सुनवाई

Read Next

विजय हजारे ट्रॉफी: पंत ने खेली कप्तानी पारी, चौथी जीत के साथ शीर्ष पर दिल्ली

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com