नीतीश ने बाराबंकी हादसे में बिहार के मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की

पटना: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसे में बस में सवार 18 लोगों की जान चली गई। इस घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने दुख जताते हुए गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये सहायता देने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाराबंकी में हुए सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत पर दुख और गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने बुधवार को कहा कि अभी तक इस हादसे में बिहार के 12 लोगों की मौत एवं 10 लोगों के घायल होने की सूचना है।

मुख्यमंत्री ने बिहार के रहने वाले मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मदद देने की घोषणा करते हुए कहा कि इस हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज एवं बिहार लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से समन्वय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर बिहार से अधिकारी भी भेजे जा रहे है।

दुर्घटना में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी मुख्यमंत्री ने की है।

इधर, राज्य के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने घटना पर दु:ख जताते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत हृदय विदारक है। उन्होंने कहा कि हमारी संवेदनाएं घटना में सभी घायलों एवं मृतकों के आश्रितों परिवारों के साथ है।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के स्तर से इस दुर्घटना में घायलों के बेहतर इलाज एवं प्रावधान के अनुसार उन्हें समुचित राहत की व्यवस्था सुनिश्चित कराने पर प्रबंध किए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार अधिकांश लोग बिहार के रहने वाले थे जो वापस अपने घरों को आ रहे थे।

–आईएएनएस

तेलंगाना के सीएम ने सभी दक्षिणी राज्यों से केंद्र के कदम का एकजुट होकर विरोध करने का आह्वान किया

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को अन्य दक्षिणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री से लोकसभा सीटों में 'आनुपातिक मॉडल' लागू करने के...

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर एकनाथ शिंदे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, ‘देश के लाडले भाई’ कहकर किया संबोधित

मुंबई । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनका आभार जताया है और इस पहल को ऐतिहासिक बताया...

प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया फोन, पश्चिम एशिया संकट पर की चर्चा

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन कॉल किया। पीएम मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

हम सबके जीवन की आशा थी।

हिंदी फिल्मों की महान गायिका आशा भोसले केवल गायिका नहीं थी बल्कि लाखों करोड़ों लोगों के जीवन की आशा भी थी। उनकी गायिकी ने लोगों के जीवन में उल्लास, उमंग,...

महिला आरक्षण बिल को लेकर किसी विवाद की गुंजाइश नहीं: किरन रिजिजू

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने महिला आरक्षण बिल को लेकर साफ कहा कि यह मामला किसी भी तरह से राजनीति का मुद्दा नहीं बनना चाहिए बल्कि इसे...

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में हिंसक प्रदर्शन, 25 उपद्रवी गिरफ्तार

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के सोपोर कस्बे में पुलिस ने मंगलवार को कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक शिक्षक के...

नोएडा में तनाव के बाद सख्ती: औद्योगिक क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात, 300 से अधिक हिरासत में

नोएडा । नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में हाल ही में हुए उग्र प्रदर्शन और बवाल के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के...

अमेरिका-ईरान वार्ता विफल होने के बाद निक्की हेली बोलीं- तेहरान के साथ बातचीत समय की बर्बादी है

वाशिंगटन । भारतीय मूल की रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने कहा कि अमेरिका का ईरान के साथ बातचीत से पीछे हटना सही था। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'ब्लॉकेड प्लान'...

बंगाल में मुसलमानों की गरिमा पर सवाल उठाने वाले को बर्दाश्त नहीं करेंगेः ओवैसी

रानीगंज । पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे पहुंचे एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को रानीगंज में दरगाह गोशे बंगला पर पहुंचकर चादर चढ़ाई। इसके बाद मीडिया...

बीजद ने बदला नेतृत्व, सुलता देव को मिली डिप्टी लीडर व चीफ व्हिप की जिम्मेदारी

भुवनेश्वर । बीजद ने राज्यसभा में अपने संसदीय नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है। यह फेरबदल हाल ही में हुए द्विवार्षिक चुनाव और पार्टी के कई वरिष्ठ सांसदों के सेवानिवृत्त...

अशोक खरात पर ईडी का शिकंजा, नासिक समेत 11 ठिकानों पर छापेमारी

मुंबई । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नासिक के तथाकथित 'गॉडमैन' अशोक खरात के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को नासिक समेत लगभग 11 ठिकानों पर छापे मारे गए। इस...

पवन खेड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, असम सरकार ने तेलंगाना हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अब उनके खिलाफ असम सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। असम सरकार ने तेलंगाना हाई कोर्ट...

editors

Read Previous

टी20 विश्व कप : रिजवान, मलिक फ्लू से पीड़ित, सेमीफाइनल से चूक सकता है पाकिस्तान

Read Next

देश में ‘फूट डालो और राज करो’ की मानसिकता खतरे में : दिग्विजय सिंह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com