कांग्रेस पार्टी को मिला नया अध्यक्ष, सोनिया गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपी कमान

नई दिल्ली : कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वह राजघाट पर महात्मा गांधी, शांति वन में जवाहरलाल नेहरु व शक्ति स्थल पर इंदिरा गांधी और वीर भूमि पर जाकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित सहित समता स्थल पर स्वतंत्रता सेनानी और दलित नेता जगजीवन राम को पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस पार्टी को अब 24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष मिल गया है। इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में जीत का प्रमाणपत्र मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपा और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने औपचारिक तौर पर पार्टी अध्यक्ष की कमान खड़गे को सौंप दी।

उनके पदभार के दौरान कर्नाटक के तमाम वरिष्ठ नेता सहित कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहे। खड़गे को ऐसे व़क्त में पार्टी की कमान मिली है जब 2024 लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में आम चुनाव से पहले पार्टी को एकजुट करना उनके लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

हिमाचल और गुजरात की परीक्षा के बाद 2023 में नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें उनका गृह राज्य कर्नाटक भी शामिल है। पार्टी में उनके लिए अनुभवी व युवाओं के बीच संतुलन बनाए रखना भी चुनौती होगा। कांग्रेस की मौजूदा समय में केवल दो राज्यों राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ही सरकार है।

–आईएएनएस

आतंकवाद विरोधी प्रयासों में भारत और इजरायल समानांतर राह पर: रिपोर्ट

वॉशिंगटन । भारत और इजरायल की साझेदारी मुख्य रूप से आतंकवाद से निपटने, लोगों की जान बचाने और आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने पर केंद्रित एक व्यावहारिक सहयोग है। एक...

होर्मुज संकट का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा नकारात्मक असर: यूएन प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही बाधित होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़...

बॉन्डी आतंकी हमले की जांच में ऑस्ट्रेलियाई बंदूक कानूनों के लिए एक समान दृष्टिकोण अपनाने की मांग तेज

कैनबरा । सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुए घातक आतंकी हमले के बाद गठित एक महत्वपूर्ण यननहूदी-विरोधी जांच ने ऑस्ट्रेलिया में सभी स्तरों की सरकारों से बंदूक कानूनों पर एक...

किंग चार्ल्स तृतीय ने अमेरिका और ब्रिटेन के बीच नए सिरे से गठबंधन का किया आग्रह

वाशिंगटन । ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने अमेरिका और ब्रिटेन के बीच की दोस्ती को और मज़बूत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में जो...

व्हाइट हाउस के डिनर प्रोग्राम में गोलीबारी से ‘चिंतित’ नहीं थे ट्रंप, एजेंसियों की तुरंत कार्रवाई की प्रशंसा

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान गोलीबारी के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जब ये घटना हुई, वे चिंतित...

पेजेश्कियन ने दोहराया ‘ईरान दबाव और धमकियों के आगे झुकेगा नहीं’

तेहरान । अस्थाई संघर्ष विराम और कूटनीतिक प्रयासों के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने खाड़ी देशों के साथ रिश्ते मजबूत करने पर जोर दिया है। इसके साथ ही...

ईरान-अमेरिका सीजफायर को लेकर चर्चा के बीच तेहरान ने अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट का संचालन किया शुरू

तेहरान । अमेरिका और इजरायल की तरफ से 28 फरवरी को हमला शुरू होने के बाद से ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था, जिसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट...

ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच युद्ध विराम को तीन सप्ताह के लिए बढ़ाने की घोषणा की

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच युद्ध विराम को तीन सप्ताह के लिए बढ़ाने की घोषणा की। इसके साथ ही इसे एक "ऐतिहासिक" कदम...

ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम को बिना किसी समय सीमा के बढ़ाया, नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी

वॉशिंगटन । डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरान के साथ अपने युद्धविराम को बढ़ा दिया है, जबकि व्यापक नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखी गई है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि बातचीत...

इजरायल और लेबनान युद्धविराम के बीच अमेरिका में राजदूत स्तरीय दूसरी वार्ता करेंगे

वॉशिंगटन । अमेरिकी मीडिया के अनुसार, इज़राइल और लेबनान वॉशिंगटन स्थित अमेरिकी विदेश विभाग में अपनी दूसरी राजदूत-स्तरीय वार्ता करने की उम्मीद है। इजरायल और लेबनान की ओर से एक...

ईरान ने कई बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर फिर सोशल पोस्ट के जरिए हमला बोला है। इस बार कोई लंबी चौड़ी बात नहीं लिखी महज एक पंक्ति में धमकी...

अमेरिका ने ओमान की खाड़ी में ईरान के जहाज को किया जब्त, ईरानी सेना ने मुंहतोड़ जबाव देने की दी चेतावनी

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, अमेरिकी नौसेना ने ओमान की खाड़ी में अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी को दरकिनार करने की कोशिश कर रहे ईरानी झंडे वाले...

admin

Read Previous

रॉकेट लॉन्चर हमला : तरनतारन का दौरा कर सकती है एनआईए

Read Next

स्लाइड्स में अब दोस्तों के साथ कोलैबोरेट कर सकेंगे यूजर्स, गूगल ने की घोषणा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com