नीतीश-नायडू सभी सहमत, सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी चुने गए एनडीए के नेता

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री आवास पर बुधवार को हुई एनडीए की बैठक में सभी दलों ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका टीडीपी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे सहित एनडीए के सभी नेताओं ने समर्थन किया।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में पीएम आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक में एनडीए के 16 पार्टियों के प्रमुख नेता मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पीएम मोदी ने सर्वप्रथम जनता-जनार्दन का आभार प्रकट किया और एनडीए को लगातार तीसरा कार्यकाल देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हम विकसित भारत के संकल्प को आगे लेकर चलना चाहते हैं और इसके लिए आगे भी अटूट निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एनडीए के सभी सहयोगी दलों के नेताओं का स्वागत किया। बैठक में एनडीए के सभी नेताओं ने एक स्वर से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की भूरि-भूरि सराहना की और कहा कि उनके यशस्वी नेतृत्व में ही एनडीए को लगातार तीसरी बार स्पष्ट जनादेश मिला है।

एनडीए के सभी नेताओं ने कहा कि एनडीए की जीत में पीएम मोदी की चमत्कारिक छवि और उनके परिश्रम की पराकाष्ठा का विशेष योगदान है और इसने राज्यों के विधान सभा चुनावों में भी एनडीए को बड़ी जीत दिलाने में ठोस आधार प्रदान किया है।

एनडीए के सभी नेताओं ने कहा कि जनता का निर्णय है कि नरेंद्र मोदी जल्द से जल्द शपथ लें और एनडीए सरकार का गठन हो ताकि इन 10 वर्षों में उनके नेतृत्व में गरीब, दलित, पिछडे और वंचित समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने एवं उनके उत्थान के लिए एनडीए सरकार द्वारा जो कल्याणकारी कार्य शुरू किए गए हैं, वह अविरल चलता रहे।

सभी ने एकमत से कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विगत दस वर्षों में किए गए लोक कल्याणकारी कार्यों के कारण ही जनता ने अकेले भाजपा को पूरे विपक्षी गठबंधन से अधिक सीटों पर विजयी बनाया है और एनडीए को सरकार बनाने का स्पष्ट बहुमत दिया है। प्रधानमंत्री मोदी की ऊर्जा देश के युवाओं में उत्साह प्रदान करती है जो बिना थके काम करते हैं। देश की जनता ने फिर एक बार उन पर विश्वास जताया है और हम सब मिलकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेंगे।

बैठक में मौजूद एनडीए के सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके नेतृत्व और उनके नेतृत्व में देश द्वारा की गई प्रगति के लिए बधाई दी। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में पीएम मोदी की मेहनत और प्रयासों की सराहना की। एनडीए सहयोगियों ने कहा कि पीएम के पास विकसित भारत के लिए एक स्पष्ट दृष्टिकोण है और वे इस लक्ष्य में भागीदार हैं। उन्होंने दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने में पीएम मोदी की भूमिका की सराहना की।

एनडीए नेताओं ने गरीबी उन्मूलन की दिशा में पीएम के प्रयासों की सराहना की और अच्छा काम जारी रखने का संकल्प भी लिया।

बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जेडीयू नेता नीतीश कुमार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता एकनाथ शिंदे, टीडीपी मुखिया चंद्रबाबू नायडू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से चिराग पासवान, एनसीपी (अजित पवार गुट) से प्रफुल्ल पटेल एवं सुनील तटकरे, अपना दल (एस) से अनुप्रिया पटेल, आरएलडी से जयंत चौधरी, जेडीएस से एचडी कुमारस्वामी, जनसेना पार्टी से पवन कल्याण, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से जीतन राम मांझी, असम गण परिषद से अतुल बोरा, यूपीपीएल से प्रमोद बोरो, एसकेएम से इंद्रा हंग सुब्बा, आजसू से सुदेश महतो, जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा मौजूद रहे।

–आईएएनएस

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

निशांत कुमार के जदयू ज्वाइन करने पर गिरिराज सिंह बोले, नए युग की नई शुरुआत

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को पटना स्थित जदयू कार्यालय में विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज...

सोशल मीडिया पर गलत प्रचार को रोकने के लिए एक प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा: सीएम रेवंत रेड्डी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार सोशल मीडिया को विनियमित करने के लिए एक कानून लाने की योजना बना रही है।...

ईरानी नौसेना के जहाज को कोच्चि में डॉकिंग की अनुमति इंसानियत के आधार पर दी: एस. जयशंकर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच कोच्चि में ईरानी नौसेना के जहाज को डॉक करने की...

नेपाल के पूर्व पीएम ओली हारे, करीब 50 हजार मतों से बालेन शाह ने दी मात

काठमांडू । नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली झापा-5 सीट से हार गए हैं। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के पूर्व मेयर और रैपर बालेन शाह ने उन्हें करीब 50...

बंगाल: भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ ने पकड़ी रफ्तार, पार्टी नेताओं ने ममता सरकार पर साधा निशाना

कोलकाता । भाजपा की परिवर्तन यात्रा को पश्चिम बंगाल में लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पार्टी नेता ममता सरकार पर भ्रष्टाचार, कुशासन और एडमिनिस्ट्रेटिव नाकामियों का आरोप लगा...

admin

Read Previous

1962 के बाद पहली बार कोई सरकार तीसरी बार वापस आ रही है, जनता-जनार्दन का आभार : पीएम मोदी

Read Next

एनडीए की बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को चुना गया नेता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com