जिला पंचायत के बाद ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी भाजपा का परचम


लखनऊ : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी भाजपा ने परचम फहराया है। शनिवार को हुए क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने 825 में से 735 क्षेत्र पंचायतों में चुनाव लड़कर 635 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की है।

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भी भाजपा का दबदबा है। 825 सीटों में से अब अब तक के आए नतीजों में भाजपा ने 635 सीटों पर जीत दर्ज कराई है। यह संख्या और बढ़ेगी।

इनमें 334 पहले ही निर्विरोध चुने गए थे। 476 पदों के लिए शनिवार को मतदान हुआ। सपा ने 100 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया है। निर्दलीयों ने भी 70 से अधिक सीटों पर कब्जा जमाया है।

पश्चिमी से लेकर पूर्वी तथा मध्य उत्तर प्रदेश के साथ बृज क्षेत्र और बुंदेलखंड में भी भाजपा ने ब्लाक प्रमुख चुनाव में अपना परचम लहरा दिया। गोंडा में तो 16 में से 12 ब्लॉकों में प्रमुख पद पर महिलाएं जीतकर आई हैं। इनमें से किसी ने पहली बार सियासत में कदम रखा है तो कोई दूसरी पारी खेलेगा। सिर्फ चार विकासखंडों में पुरुष उम्मीदवार ब्लॉक प्रमुख पद पर आसीन हुए हैं।

लखनऊ, वाराणसी, गाजियाबाद, आगरा, बदायूं, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, गौतमबुद्ध नगर, पीलीभीत, कन्नौज, बांदा, महोबा, ललितपुर, सोनभद्र जिलों की सभी क्षेत्र पंचायतों में भाजपा ने चुनाव जीता है।

भारतीय जनता पार्टी में लखनऊ की आठ ब्लाक प्रमुख सीट पर आज हुए मतदान में सात पर जीत दर्ज की है। लखनऊ में भाजपा ने चिनहट को छोड़कर अन्य सात ब्लाक प्रमुख सीट पर जीत दर्ज की है। चिनहट में निर्दलीय उम्मीदवार ऊषा यादव ने बाजी मारी। बाकी सात सीट पर भाजपा का परचम लहराया है। लखनऊ मे पहली बार समाजवादी पार्टी का खाता नहीं खुला है। समाजवादी पार्टी के पास आठ में से छह सीट थीं। समाजवादी पार्टी पहली बार आठ में से एक भी सीट नहीं जीत सकी।

–आईएएनएस

पेपर लीक विवाद के बीच दोबारा होगी नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा, एनटीए ने जारी की डेट

नई दिल्ली । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने घोषणा की है कि नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी और इसकी नई तारीख 21 जून 2026 तय...

पीएम मोदी ने यूएई पर हमले की निंदा की, कहा- भारत शांति और स्थिरता के लिए हरसंभव मदद को तैयार

अबू धाबी । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर पीएम...

सुप्रीम कोर्ट में हवाई किराये में उतार-चढ़ाव पर सुनवाई, अदालत ने नियमों पर सवाल उठाए

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में निजी एयरलाइंस द्वारा त्योहारों और छुट्टियों के समय हवाई किराये में होने वाले अचानक उतार-चढ़ाव और अतिरिक्त शुल्कों को नियंत्रित करने के लिए नियामक...

कर्नाटक हिजाब विवाद : कांग्रेस ने स्कूलों में धार्मिक प्रतीकों का किया बचाव

बेंगलुरु, 15 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक में हिजाब विवाद एक बार फिर राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के उस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया,...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा, दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी होगी ज्यादा मजबूत

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है। इससे साफ दिखता है कि भारत, यूएई के...

‘दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान

नई दिल्ली । ऊर्जा बचत और विदेशी मुद्रा भंडार के रक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-अपील पर दिल्ली सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। इस क्रम में...

रिलायंस कम्युनिकेशंस केस में सीबीआई की एक और बड़ी कार्रवाई, मुंबई समेत 7 ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को कहा कि उसने रिलायंस एडीए ग्रुप की कंपनियों में से एक रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) से जुड़े एक मामले में सात...

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद ‘आखिरी सवाल’ की रिलीज का ऐलान, मिथुन चक्रवर्ती बोले- अब ‘बंगाल फाइल्स’ भी आएगी

कोलकाता । निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग की हिंदी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की पश्चिम बंगाल में रिलीज की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म का ट्रेलर...

‘फरार’ कोलकाता पुलिस अधिकारी को पूछताछ के लिए पेश किया जाए, ईडी ने सुरक्षा निदेशक से की मांग

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार के सुरक्षा निदेशक के कार्यालय से अनुरोध किया कि कोलकाता पुलिस के फरार डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास को...

अमूल ने दूध की कीमतों में की बढ़ोतरी, प्रति लीटर 2 रुपए तक बढ़े दाम; 14 मई से लागू होंगी नई कीमतें

नई दिल्ली/अहमदाबाद । आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगने जा रहा है। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (जीसीएमएमएफ), जिसके स्वामित्व में आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड (अमूल)...

नीट पेपर लीक की सीबीआई जांच केरल तक पहुंची

तिरुवनंतपुरम । नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में जांच का दायरा अब केरल तक पहुंच गया है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) राज्य के दो जिलों के छात्रों की संभावित...

एनआईए को बड़ी सफलता, वांछित नार्को-आतंक आरोपी इकबाल सिंह को पुर्तगाल से लाया गया भारत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को बड़ी सफलता मिली है। वांछित नार्को-आतंकवादी इकबाल सिंह उर्फ ​​शेरा को गिरफ्तार करके पुर्तगाल से भारत लाया गया है। अधिकारियों ने कहा...

admin

Read Previous

स्पेन के ला पाल्मा ज्वालामुखी का विस्फोट छठे दिन भी जारी

Read Next

जुलाई में क्रमिक रूप से वाहन खुदरा बिक्री में वृद्धि:फाडा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com