2021-09-24 बिहार: अपनी ही पार्टी में अलग-थलग पड़ गए हैं तेजप्रताप !

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पटना में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में राजद नेता तेजप्रताप यादव के नहीं आने तथा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा शिविर में तेजस्वी यादव की प्रशंसा करने और तेजप्रताप के नाम नहीं लेने के बाद राज्य की सियासत में यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि तेजप्रताप अपनी ही पार्टी में अलग-थलग पड़ गए हैं। हालांकि राजद का कोई भी नेता इस मामले में खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। पटना में दो दिन पहले राजद के प्रशिक्षण शिविर में ऐसे तो करीब-करीब सभी नेता पहुंचे, लेकिन लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव नजर नहीं आए।

शिविर में पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद दिल्ली से जब वर्चुअली कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तब भी उन्होंने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और अपने छोटे पुत्र तेजस्वी यादव का नाम तो लिया, लेकिन तेजप्रताप के बारे में कुछ नहीं बोले। इसके बाद इन अटकलों को और बल मिल गया है।

लालू प्रसाद ने तो प्रशिक्षण शिविर में तेजस्वी की प्रशंसा करते हुए कहा कि राजद के नेता और कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी के नेतृत्व को स्वीकार किया है। तेजस्वी यादव बढ़िया काम कर रहे हैं और बिहार चुनाव में बहुत मेहनत की है।

इस बीच, लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप ने अपना अलग संगठन बना लिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से तनातनी के बाद तेजप्रताप ने ‘छात्र जनशक्ति परिषद’ नाम का संगठन बनाया है।

तेजप्रताप ने संगठन बनाने की घोषणा के साथ ही कहा कि यह संगठन बिहार के बाहर भी काम करेगा। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी संगठन सक्रिय रहेगा।

इधर, राजद के एक नेता हालांकि इन अटकलों को सही नहीं मानते। राजद के एक नेता ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर कहते हैं कि राजद में कहीं कोई गुट नहीं है। तेजस्वी हों या तेजप्रताप हों, सभी साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तेजप्रताप कहीं व्यस्त होंगे इसलिए प्रशिक्षण शिविर में नहीं आ सके।

उल्लेखनीय है कि हसनपुर से विधायक तेजप्रताप यादव और जगदानंद के बीच पिछले दिनों राजद की छात्र इकाई को लेकर विवाद हुआ था।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

editors

Read Previous

भारत-नेपाल सीमा से एसएसबी ने चीनी नागरिक सहित दो लोगों को पकड़ा

Read Next

हम महमुदूल्लाह के लिए टेस्ट जीतना चाहते थे : शादमान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com