नड्डा ने वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों से की विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा


26 जून, 2021

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने शनिवार को पांच राज्यों में अगले साल की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों पर चर्चा की। यहां पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में हुई बैठक में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी और किरण रिजिजू मौजूद थे।

दो घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव और अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी भी मौजूद थे।

सूत्रों ने बताया कि पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर की तैयारियों पर भगवा पार्टी के नेताओं ने चर्चा की।

हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा किया था। उन्होंने अपने दौरे के दौरान विधायकों, मंत्रियों और कार्यकतार्ओं से फीडबैक भी लिया।

पार्टी के एक सूत्र ने ने कहा, “पार्टी के शीर्ष नेताओं की आज की बैठक के साथ, भाजपा ने इन पांच राज्यों के लिए अपने ‘मिशन 2022’ पर काम करना शुरू कर दिया। इन राज्यों की योजनाओं पर चर्चा की गई और पार्टी आने वाले दिनों में अपनी चुनावी गतिविधियों को योजना के अनुसार शुरू करेगी।”

केंद्रीय मंत्रियों के साथ पांच राज्यों की चुनावी तैयारियों पर चर्चा करने के बाद, नड्डा शाम को पार्टी महासचिवों के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करेंगे।

–आईएएनएस

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

वैश्विक तनावों के बीच अगले सप्ताह रेपो रेट या आरबीआई एमपीसी के रुख में बदलाव की संभावना नहीं: विशेषज्ञ

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों ने शुक्रवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगले हफ्ते होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में इस...

रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण वार्ता के लिए पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली । रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंचे। पालम...

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

थिंपू । पश्चिम एशिया संघर्ष का असर हिमालयी देश भूटान पर भी पड़ा है। सरकार का मानना है कि अब "हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं," और यही कारण...

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था हमेशा से बड़ी समस्या रही : दिलीप घोष

खड़गपुर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।...

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के एसआईआर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अदालत ने न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हुए धरने और घेराव की घटना को बेहद...

इजरायल का दावा ‘बेरूत हमले में हिज्बुल्लाह के सीनियर कमांडर की मौत’

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह के बड़े कमांडर यूसुफ इस्माइल हाशेम को मार दिया है। आईडीएफ ने बुधवार को बताया कि हमला...

‘इस्लामाबाद पीस प्रोसेस’ में भारत के शामिल होने की खबर फर्जी: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने बुधवार को उन खबरों का सख्ती से खंडन किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि भारत ने तथाकथित “इस्लामाबाद पीस प्रोसेस” में पर्यवेक्षक...

नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर देना चाहिए : वारिस पठान

मुंबई । लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलवाद पर दिए बयान पर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा कि नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर...

रामकृपाल यादव ने शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, केंद्र सरकार से बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग

पटना । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव शामिल हुए।...

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में मुठभेड़ शुरू, दो आतंकियों के घिरे होने की खबर

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार शाम को छिपे हुए आतंकवादियों के साथ उस वक्त मुठभेड़ शुरू हो गई, जब संयुक्त सुरक्षा बलों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के...

केरल चुनाव: भाजपा प्रमुख नितिन नवीन ने एलडीएफ और यूडीएफ को ‘मैच फिक्सर’ बताया, राज्य का विकास न करने का लगाया आरोप

कोल्लम । आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को केरल के करुणागप्पल्ली में एक रोड शो में हिस्‍सा लिया। इस...

admin

Read Previous

ईसीबी ने पाकिस्तान से माफी मांगी, अगले साल पूरे दौरे का दिया भरोसा

Read Next

छोटे पर्दे की टॉप स्टाइलिस्ट अभिनेत्रियां

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com