पंजाब : एडीजीपी एसपीएस परमार ने सुखबीर बादल व एसएडी नेताओं को तलब किया, ऑडियो क्लिप पर सबूत मांगे

चंडीगढ़ । पंजाब के जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में धांधली के आरोपों को लेकर सियासी चर्चा तेज है। रविवार को पंजाब पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) एसपीएस परमार ने शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को चंडीगढ़ स्थित पुलिस मुख्यालय तलब किया है।

पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर लगे आरोपों से जुड़े सबूतों की जांच के लिए एसएडी नेताओं को तलब किया गया है। आरोप है कि एक कथित ऑडियो क्लिप में पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा और अन्य अधिकारी आपत्तिजनक तरीके से आम आदमी पार्टी (आप) को फायदा पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा करते सुनाई दे रहे हैं।

एसएडी ने 4 दिसंबर 2025 को पंजाब राज्य चुनाव आयोग में दर्ज की थी। उसी दिन पटियाला साइबर क्राइम थाने में एफआईआर 52 भी दर्ज हुई। नोटिस धारा 94 बीएनएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल ऑडियो क्लिप से संबंधित जांच के लिए मौखिक, दस्तावेजी, डिजिटल या इलेक्ट्रॉनिक सबूत 7 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजे कमरा नंबर 307, तीसरी मंजिल, पंजाब पुलिस मुख्यालय, सेक्टर-9, चंडीगढ़ में प्रस्तुत करें। एसएडी की ओर से कोर कमेटी सदस्य, मुख्य प्रवक्ता एवं लीगल विंग अध्यक्ष एडवोकेट अर्शदीप सिंह क्लेर पेश होंगे।

एसएडी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने 3 दिसंबर को सोशल मीडिया पर यह ऑडियो क्लिप पोस्ट की थी। क्लिप में कथित तौर पर पटियाला एसएसपी वरुण शर्मा एक कॉन्फ्रेंस कॉल में एसपी, एसएचओ और डीएसपी को निर्देश दे रहे हैं कि विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को उनके घरों, गांवों या नामांकन केंद्र पहुंचने के रास्ते में ही रोक लिया जाए।

बता दें कि राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने डीजीपी गौरव यादव से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। डीजीपी ने जांच एसपीएस परमार को सौंपी है। उन्होंने कहा है कि जांच पूरी होने पर धारा 193 बीएनएस के तहत अदालत में रिपोर्ट पेश की जाएगी।

–आईएएनएस

मिडिल ईस्ट संकट का असर: पाकिस्तान में बोझ सरकार उठाएगी या आम जनता?

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट तनाव का सीधा असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। ईंधन की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बाद सरकार ने दो महीने के लिए...

किसानों की आय बढ़ाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों की आय और सुरक्षा बढ़ाने को सबसे ज्यादा...

उत्तराखंड का यूसीसी अन्य राज्यों के लिए एक नींव के रूप में काम करेगा: मनु गौड़

देहरादून । उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पर यूसीसी ड्राफ्ट कमेटी के सदस्य मनु गौड़ ने कहा कि उत्तराखंड का यूसीसी अन्य राज्यों के लिए एक नींव के रूप...

सीएम ममता लगातार हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान दे रहीं : भाजपा प्रवक्ता भारती घोष

कोलकाता । भाजपा पश्चिम बंगाल मुख्यालय, 6 मुरलीधर सेन लेन से पूर्व आईपीएस अधिकारी और पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भारती घोष ने राज्य के मौजूदा गंभीर मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस...

भागलपुर में बोले सीएम नीतीश कुमार, बिहार को विकसित राज्यों में शामिल कराना सरकार का लक्ष्य

भागलपुर । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपनी समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के लिए 442 करोड़ रुपए की लागत से 144 विकासात्मक योजनाओं...

कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 प्रत्याशियों की लिस्ट

नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने केरलम (पहले केरल) समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बीच दक्षिण भारतीय...

यूएई में हिरासत में मेजर विक्रांत ने बहन सेलिना जेटली से संपर्क से किया इनकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका का किया निपटारा

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली द्वारा दायर उस याचिका का अब निपटारा हो गया है, जिसमें उन्होंने यूएई में हिरासत में रखे गए अपने भाई मेजर विक्रांत जेटली...

सरकार ने ओएनजीसी की गैस की कथित हेराफेरी के आरोप में रिलायंस और बीपी से मांगे 2.81 अरब डॉलर: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने भारत के पूर्वी तटवर्ती केजी बेसिन में स्थित ओएनजीसी के तेल क्षेत्र से कथित तौर पर गैस की हेराफेरी करने के आरोप में रिलायंस इंडस्ट्रीज...

पांच राज्यसभा सीटों पर एनडीए की जीत हुई: संजय सरावगी

पटना । बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। इस चुनाव में भी महागठबंधन को निराशा हाथ लगी है। महागठबंधन, जो इस चुनाव परिणाम...

यूएई के पेट्रोलियम सुविधा केंद्र की स्‍थित‍ि संभली, ड्रोन हमले के बाद भड़की थी आग

दुबई । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह में पेट्रोलियम सुविधा केंद्र पर ड्रोन हमले के बाद लगी आग को सोमवार को काबू में कर लिया गया है। अधिकारियों ने...

मैं सीएम की रेस में नहीं हूं, बिहार में भाजपा से होगा मुख्यमंत्री : चिराग पासवान

पटना । बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि वे सीएम...

एलपीजी गैस संकट को लेकर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद...

admin

Read Previous

तेजस्वी यादव न सत्ता और न ही विपक्ष के नेता के लायक हैं: शाहनवाज हुसैन

Read Next

बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में होगा ‘हंगामा’, कुनिका और फरहाना ने मिलकर स्टेज पर गिराई बिजलियां

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com