राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को झटका, प्रियंका हुईं बीमार, अब नहीं हो सकेंगी शामिल

लखनऊ । कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसकी वजह से वो राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो सकेंगी।

प्रियंका ने अपने एक्स अकाउंट पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं को शुभकामनाएं दी।

इसके अलावा उन्हें यह आश्वासन भी दिया कि जैसे ही उनकी तबीयत में सुधार आएगा, तो वो यात्रा में शामिल हो जाएंगी।

दरअसल, राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार शाम उत्तर प्रदेेश में प्रवेश कर जाएगी। प्रियंका चंदौली जिले में शुक्रवार को यात्रा में शामिल होने वाली थी, लेकिन, अब तबीयत खराब होने की वजह से नहीं हो पाएंगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ”मैं उत्सुकतापूर्वक भारत जोड़़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन, बीमार होने की वजह सेे मुझे हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा है। जैसे ही मेरी तबीयत सुधरेगी, मैं यात्रा में शामिल होऊंगी। तब तक मैं सभी यात्रियों को अग्रिम शुभकामनाएं देती हूं। मेरे भाई राहुल और मेरे सभी सहकर्मियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

बता दें कि राहुल गांधी वर्तमान में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं, जिसका शुरुआत उन्होंने मणिपुर से की थी और अब इसका समापन मुंबई में होगा। फिलहाल, यह यात्रा में बिहार में है।

यात्रा 16 से 21 फरवरी तक और फिर 24 से 25 फरवरी तक राज्य में घूमेगी। कांग्रेस के अनुसार, 22 और 23 फरवरी यात्रा के लिए विश्राम के दिन हैं।

–आईएएनएस

ड्रग्स से लेकर लद्दाख तक कई मुद्दों पर बोले कविंदर गुप्ता, वांगचुक के बयान को बताया सकारात्मक

जम्मू । हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एनएसए के तहत की गई हिरासत रद्द किए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी।...

भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और इससे भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण...

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

चुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक भट्टाचार्य

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार...

केरल के कन्नूर में प्रदर्शन के बीच माकपा में अंदरूनी कलह उजागर

कन्नूर । केरल के कन्नूर में मंगलवार को दो विपरीत तस्वीरें सामने आईं, जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां एक ओर जनसमर्थन और...

बंगाल चुनाव: लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई-एमएल

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों...

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने ‘अवैध धर्मांतरण’ पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पेश करने का बचाव किया

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल पेश करने के कदम का बचाव किया, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

admin

Read Previous

लेबर पार्टी से दो उपचुनाव हारने के बाद ऋषि सुनक को दोहरा झटका

Read Next

74वां बर्लिन फिल्म महोत्सव शुरू, पुरस्कार समारोह 20 फरवरी को होगा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com