वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने कहा- अमेरिका के साथ मतभेद सीधी बातचीत के जरिए सुलझाए जाएंगे

काराकास । वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने कहा है कि अमेरिका के साथ चल रहे मतभेदों को बातचीत और कूटनीति के जरिए सुलझाया जाएगा।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, रविवार को उत्तर-पूर्वी वेनेजुएला प्यूर्टो ला क्रूज़ रिफाइनरी में तेल कर्मचारियों के साथ एक कार्यक्रम में बोलते हुए रोड्रिग्ज ने कहा कि उनकी सरकार अमेरिका के साथ लंबे समय से चले आ रहे विवादों पर सीधे बातचीत करेगी। उन्होंने इसे बोलिवेरियन कूटनीति बताया।

रोड्रिग्ज ने कहा, “हम डरते नहीं हैं, क्योंकि एक देश के तौर पर हमें जो बात एकजुट करती है, वह इस देश के लिए शांति और स्थिरता की गारंटी देना है।”

उन्होंने कहा कि वेनेजुएला ने कभी यह नहीं सोचा था कि किसी दक्षिण अमेरिकी राजधानी पर किसी विदेशी ताकत द्वारा सैन्य हमला किया जाएगा। उन्होंने 3 जनवरी की उस घटना का ज़िक्र किया, जब अमेरिकी सेना ने काराकास पर हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को जबरन अपने कब्ज़े में ले लिया।

डेल्सी रोड्रिग्ज ने देश में एकता की अपील की और कहा कि आंतरिक मतभेदों को आपसी राजनीतिक संवाद से ही सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि इसमें किसी भी विदेशी हस्तक्षेप की कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा, “वेनेजुएला के राजनेताओं को वाशिंगटन से आदेश मिलना बंद होना चाहिए। वेनेजुएला को अपने मतभेदों और संघर्षों को खुद ही सुलझाना चाहिए।”

इससे पहले शनिवार को डेल्सी रोड्रिग्ज ने विपक्ष से बातचीत की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि देश में शांति के लिए सभी पक्षों को मिलकर समझौते करने चाहिए। यह बयान उन्होंने उस घटना के तीन सप्ताह बाद दिया, जब अमेरिका ने उनके पूर्व प्रमुख मादुरो को सत्ता से हटाया था।

उन्होंने राज्य टेलीविजन पर ला गुएरा के तटीय राज्य से बोलते हुए कहा, “जब वेनेजुएला में शांति की बात आती है तो कोई राजनीतिक या पार्टीगत मतभेद नहीं हो सकते।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारे मतभेदों के बावजूद, हमें एक-दूसरे से सम्मान के साथ बात करनी चाहिए। हमारे मतभेदों के बावजूद, हमें एक साथ आना चाहिए और समझौते तक पहुंचना चाहिए।”

–आईएएनएस

अफगानिस्तान ने लगाया आरोप, युद्धविराम के बावजूद पाकिस्तान डूरंड लाइन पर कर रहा गोलाबारी

काबुल । पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद के मद्देनजर 18 से 23 मार्च अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताई है, लेकिन अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान की सेना युद्ध...

सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने जताया दुख

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग को आज 21 द‍िन हो गए हैं। इस बीच सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद से एक भारतीय नागरिक की मौत की...

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने काबुल हवाई हमले पर उठाए गंभीर सवाल, पाकिस्तान से मांगा जवाब

काबुल/इस्लामाबाद । वैश्विक मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक नशामुक्ति पुनर्वास केंद्र पर पाकिस्तान के हालिया हवाई हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के...

हॉर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देना तेहरान की दोस्ती का प्रमाण: ईरानी राजनयिक

मुंबई । मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत सईद रज़ा मोसायब मोतलघ ने शुक्रवार को कहा कि हॉर्मुज़ स्ट्रेट के जरिए भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का तेहरान का...

ओमान की खाड़ी के पास इंडियन नेवी ने बढ़ाई अपने वॉरशिप की तादाद, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को कर रही है एस्कॉर्ट

नई दिल्ली । वेस्ट एशिया में युद्ध जैसे हालातों ने दुनिया भर में एनर्जी सिक्योरिटी पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। भारतीय फ्लैग्ड टैंकरों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'...

लारीजानी देश के समर्पित सेवक थे, यूएस-इजरायल के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए यूएन : ईरान

नई दिल्ली । ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिव अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक सुरक्षा के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, समेत कई...

जापानी पीएम का यूएस दौरा: ट्रंप के साथ करेंगी अहम बैठक, ‘रेयर अर्थ’ और ‘एआई’ पर समझौते की उम्मीद

टोक्यो । जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची बुधवार रात तीन-दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन के लिए रवाना होंगी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के...

आईडीएफ का दावा: गाजा में हमास नौसैनिक कमांडर यूनुस अलियान ढेर, बड़े हमले की साजिश नाकाम

नई द‍िल्‍ली । इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने हमले में हमास की उत्तरी गाजा ब्रिगेड के नौसैनिक दस्ते के कमांडर यूनुस मोहम्मद हुसैन अलियान के खात्मे का दावा क‍िया है।...

इजरायली रक्षा मंत्री का दावा- ‘ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी मारे गए’, तेहरान ने नहीं की पुष्टि

तेल अवीव । इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मिसाइल हमले में मारे गए हैं। हालांकि...

वियतनाम के प्रधानमंत्री और चीनी विदेश मंत्री के बीच मुलाकात

बीजिंग । वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने 16 मार्च को वियतनाम की राजधानी हनोई में चीनी विदेश मंत्री वांग यी, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री वांग श्याओहोंग और रक्षा मंत्री...

चीन और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों पर शुरुआती समानता : ली छंगकांग

बीजिंग । चीन और अमेरिका ने पेरिस में आर्थिक और व्यापारिक वार्ता की। वार्ता के बाद चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि और उप मंत्री ली छंगकांग ने...

ईरानी राष्ट्रपति ने देशवासियों से 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राजधानी तेहरान के लोगों से अपील की है कि वे उन 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल हों, जिनकी मौत इस...

admin

Read Previous

कैलिफोर्निया के कर्न काउंटी में पहले सिख अस्थायी जज ने शपथ ली

Read Next

ट्रंप ने व्हाइट हाउस बॉलरूम प्रोजेक्ट का बचाव किया, कहा- निर्माण कार्य रोकने से होगा भारी नुकसान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com