यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की नाटो महासचिव से मुलाकात, क्षेत्रीय सुरक्षा और युद्ध समाप्ति पर हुई चर्चा

कीव । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को नाटो महासचिव मार्क रूट से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात यूक्रेन के कीव में हुई। इस बैठक में यूक्रेन और पूरे यूरोप की सुरक्षा को मजबूत करने तथा युद्ध को समाप्त करने के लिए अगले संयुक्त कदमों पर चर्चा हुई।

राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस मुलाकात से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, “नाटो महासचिव मार्क रूट आज यूक्रेन में हैं। हमारी बैठक में हमने सबसे पहले यह चर्चा की है कि हमारे अगले संयुक्त कदम यूक्रेन और पूरे यूरोप को अधिक सुरक्षा कैसे दे सकते हैं, जो युद्ध को खत्म करने के और करीब ले जाएं।”

उन्होंने आगे कहा, “सबसे महत्वपूर्ण है हमारी कूटनीति, सुरक्षा गारंटी और हमारे सैनिकों के लिए हथियार। विशेष रूप से, पीयूआरएल प्रोग्राम पहले ही शुरू हो चुका है, जिसके तहत भागीदार देशों के फंड से अमेरिकी हथियार खरीदे जा रहे हैं। यूरोपीय देशों से हमें 1.5 बिलियन डॉलर मिल चुके हैं। यह एक बड़ी बात है। मैं हर भागीदार का आभारी हूं। हम और फंड जुटाने के लिए काम कर रहे हैं। हम नाटो महासचिव मार्क रूट के समर्थन की बहुत सराहना करते हैं। आपकी मदद के लिए धन्यवाद।”

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति और यूरोपीय नेताओं के साथ अहम वार्ता की थी। जेलेंस्की ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा था कि यह वार्ता युद्ध समाप्त करने और यूक्रेन व हमारे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।

राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक्स पर लिखा, “वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति और यूरोपीय नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बातचीत हुई। यह युद्ध समाप्त करने और यूक्रेन तथा उसके लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम था। हम सुरक्षा गारंटियों के ठोस पहलुओं पर पहले से ही काम कर रहे हैं। हम नेताओं के स्तर पर समन्वय जारी रखेंगे। चर्चाएं होंगी और हम इसके लिए उपयुक्त प्रारूप तैयार कर रहे हैं। आगे भी काम जारी रहेगा। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी लगातार संपर्क में हैं। सुरक्षा गारंटी मिलेगी।”

–आईएएनएस

अफगानिस्तान ने लगाया आरोप, युद्धविराम के बावजूद पाकिस्तान डूरंड लाइन पर कर रहा गोलाबारी

काबुल । पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद के मद्देनजर 18 से 23 मार्च अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताई है, लेकिन अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान की सेना युद्ध...

सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने जताया दुख

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग को आज 21 द‍िन हो गए हैं। इस बीच सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद से एक भारतीय नागरिक की मौत की...

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने काबुल हवाई हमले पर उठाए गंभीर सवाल, पाकिस्तान से मांगा जवाब

काबुल/इस्लामाबाद । वैश्विक मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक नशामुक्ति पुनर्वास केंद्र पर पाकिस्तान के हालिया हवाई हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के...

हॉर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देना तेहरान की दोस्ती का प्रमाण: ईरानी राजनयिक

मुंबई । मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत सईद रज़ा मोसायब मोतलघ ने शुक्रवार को कहा कि हॉर्मुज़ स्ट्रेट के जरिए भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का तेहरान का...

ओमान की खाड़ी के पास इंडियन नेवी ने बढ़ाई अपने वॉरशिप की तादाद, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को कर रही है एस्कॉर्ट

नई दिल्ली । वेस्ट एशिया में युद्ध जैसे हालातों ने दुनिया भर में एनर्जी सिक्योरिटी पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। भारतीय फ्लैग्ड टैंकरों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'...

लारीजानी देश के समर्पित सेवक थे, यूएस-इजरायल के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए यूएन : ईरान

नई दिल्ली । ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिव अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक सुरक्षा के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, समेत कई...

जापानी पीएम का यूएस दौरा: ट्रंप के साथ करेंगी अहम बैठक, ‘रेयर अर्थ’ और ‘एआई’ पर समझौते की उम्मीद

टोक्यो । जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची बुधवार रात तीन-दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन के लिए रवाना होंगी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के...

आईडीएफ का दावा: गाजा में हमास नौसैनिक कमांडर यूनुस अलियान ढेर, बड़े हमले की साजिश नाकाम

नई द‍िल्‍ली । इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने हमले में हमास की उत्तरी गाजा ब्रिगेड के नौसैनिक दस्ते के कमांडर यूनुस मोहम्मद हुसैन अलियान के खात्मे का दावा क‍िया है।...

इजरायली रक्षा मंत्री का दावा- ‘ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी मारे गए’, तेहरान ने नहीं की पुष्टि

तेल अवीव । इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मिसाइल हमले में मारे गए हैं। हालांकि...

वियतनाम के प्रधानमंत्री और चीनी विदेश मंत्री के बीच मुलाकात

बीजिंग । वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने 16 मार्च को वियतनाम की राजधानी हनोई में चीनी विदेश मंत्री वांग यी, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री वांग श्याओहोंग और रक्षा मंत्री...

चीन और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों पर शुरुआती समानता : ली छंगकांग

बीजिंग । चीन और अमेरिका ने पेरिस में आर्थिक और व्यापारिक वार्ता की। वार्ता के बाद चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि और उप मंत्री ली छंगकांग ने...

ईरानी राष्ट्रपति ने देशवासियों से 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राजधानी तेहरान के लोगों से अपील की है कि वे उन 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल हों, जिनकी मौत इस...

admin

Read Previous

ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बैंक खातों को किया फ्रीज

Read Next

पाकिस्तानी विदेश मंत्री की 30 साल बाद ढाका यात्रा, भारत-बांग्लादेश रिश्ते बिगाड़ने की कोशिश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com