भारत और स्पेन ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की, विदेश मंत्रियों की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली । विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के निमंत्रण पर स्पेन के विदेश मामलों के मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस ने बुधवार को भारत का दौरा किया। इस दौरान मंत्री अल्बारेस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

विदेश मंत्री जयशंकर और विदेश मंत्री अल्बारेस ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की, जिसमें व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, संस्कृति, पर्यटन और जन-संबंधों सहित भारत-स्पेन संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की गई। भारत और स्पेन दोनों देश राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, जिसे भारत-स्पेन संस्कृति, पर्यटन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) द्विवर्षीय वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। मंत्रियों ने द्विवर्षीय समारोहों के लिए संयुक्त रूप से लोगो का अनावरण किया।

मंत्रियों ने दोनों देशों के बीच नियमित राजनीतिक स्तर की बातचीत और संस्थागत द्विपक्षीय तंत्रों की बैठकों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी इस गति को बनाए रखने की आशा व्यक्त की। दोनों नेताओं ने प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, रक्षा औद्योगिक सहयोग, शहरी अवसंरचना और रेलवे सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

मंत्रियों ने यूरोप और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा की और साझा हित के अन्य मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों पक्षों ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की निंदा की और आतंकवाद से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इससे पहले स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि भारत और स्पेन को आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से लड़ने के लिए अपने संसाधनों और क्षमताओं को एकजुट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का इस खतरे का मुकाबला करने पर एकमत हैं।

राष्ट्रपति भवन में अल्बारेस का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और स्पेन के बीच संबंध सदियों पुराने हैं, जो व्यापार, संस्कृति और लोकतंत्र एवं बहुलवाद के साझा मूल्यों से समृद्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हमारे राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ है जिसे ‘संस्कृति, पर्यटन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

–आईएएनएस

ईरान में हमलों से उठा धुआं पहुंच सकता है पश्चिमी पाकिस्तान, एक्यूआई बिगड़ने का खतरा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के मौसम विभाग (पीएमडी) ने कहा है कि ईरान में हुए हवाई हमलों के बाद वहां से उठने वाला धुआं और प्रदूषण पाकिस्तान की हवा को भी...

यूएन ने जताई चिंता, तालिबान की पाबंदियों से अफगान महिलाओं तक मदद पहुंचाने में मुश्किल

काबुल । संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंध देश की तरक्की को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय मीडिया के...

मध्य पूर्व संकट: ईरान में भारतीय दूतावास की अपील, ‘लैंड बॉर्डर से दूर रहें, सतर्कता बरतें’

तेहरान । अमेरिका और इजरायल के ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हालात को देखते हुए भारत सरकार ने सोमवार को एक...

मिडिल ईस्ट संकट से बाधित इंडिगो की लंदन-मुंबई फ्लाइट 10 मार्च को भरेगी उड़ान

नई दिल्ली । भारत की सबसे किफायती माने जाने वाली एयरलाइन इंडिगो मिडिल ईस्ट संकट की वजह से 8 मार्च को मुंबई-लंदन उड़ान पूरी नहीं कर पाई थी। अब 10...

यूएई का दावा: ईरान की 12 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन मार गिराए

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान की ओर से दागी गई कई बैलिस्टिक मिसाइलों और...

सीबीएसई का बड़ा फैसला: कतर में 12 मार्च से होने वाली बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

दोहा । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यानी सीबीएसई, ने कतर में 12 मार्च से आयोजित होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक नया सर्कुलर जारी किया है। कतर...

ईरान में 400 से ज्यादा ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक: इजरायल

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने ईरान में 400 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। इनमें बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर और...

कट्टरपंथ फैलाने के लिए आतंकी संगठनों ने सोशल मीडिया को बनाया अपना हथियार, ये रिपोर्ट चौंका देगी

नई दिल्ली । आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी और खबरें बहुत तेजी से लोगों तक पहुंचती हैं। लोग तुरंत घटनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते...

नॉर्वे में अमेरिकी दूतावास धमाका मामला: पुलिस ने जताई ‘आतंकी साजिश’ की आशंका

ओस्लो । नॉर्वे पुलिस ने रविवार तड़के राजधानी स्थित यूएस दूतावास में हुए जोरदार धमाके के मकसद को लेकर बड़ी टिप्पणी दी है, कहा है कि ये आतंकी हमला हो...

ऊर्जा केंद्रों पर हमला खतरनाक, ये वॉर क्राइम जो इंसानियत के खिलाफ: ईरान

तेहरान । इजरायल ने रविवार को दावा किया कि उसने ईरान के तेल ठिकानों को निशाना बनाया है। तेहरान और आसपास के शहरों में स्ट्राइक की वजह से पूरा आसमान...

नेपाल: आरएसपी की ‘महिला ब्रिगेड’ ने कर दिया कमाल, भारी जनसमर्थन के साथ बनाया खास मुकाम

काठमांडू । नेपाल के हालिया संसदीय चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी (आरएसपी) ने सिर्फ राजनीतिक सफलता ही नहीं हासिल की, बल्कि महिला प्रतिनिधित्व के मामले में भी एक उल्लेखनीय उदाहरण...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पाकिस्तानी पुलिस ने औरतों को नहीं करने दिया मार्च, हिरासत में लिया

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रस्तावित रैली से पहले पुलिस ने महिला अधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत...

admin

Read Previous

पश्चिम बंगाल : एसएससी के सहायक शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने कुर्क की 57.78 करोड़ रुपए की संपत्ति

Read Next

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे डरे हुए हैं : अजय कुमार लल्लू

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com