भारत और ऑस्ट्रेलिया ने क्लीन एनर्जी सेक्टर में सहयोग बढ़ाने का किया फैसला : प्रह्लाद जोशी

नई दिल्ली । केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया ने क्लीन एनर्जी सेक्टर में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है। साथ ही दोनों देश एक-दूसरे की सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाकर मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी साझा करने को भी बढ़ावा देंगे।

केंद्रीय मंत्री जोशी ने राष्ट्रीय राजधानी में ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट के जरिए जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री जोशी ने एक्स पर लिखा,”ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन के साथ एक शानदार मीटिंग हुई। उन्होंने प्रतिभाशाली लोगों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया और हमारी चर्चा क्लीन एनर्जी में सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित रही।”

उन्होंने आगे बताया कि बोवेन ने सुझाव दिया कि भारत को ऊर्जा परिवर्तन में ऑस्ट्रेलिया को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानना ​​चाहिए।

इस पर केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि हम इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने लिखा, “हमने एक-दूसरे देश की सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाकर मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी शेयरिंग को प्रोत्साहित करने का फैसला लिया है।”

केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि उन्होंने इंडिया-ऑस्ट्रेलिया ग्रीन हाइड्रोजन टास्कफोर्स’ रिपोर्ट भी लॉन्च की, जो कि दोनों देशों के सहयोग के लिए सॉलिड फाउंडेशन और क्लियर डायरेक्शन पेश करती है।

केंद्रीय मंत्री जोशी ने लिखा, “एक सस्टेनेबल एनर्जी के भविष्य को आकार देने के लिए हम मजबूत साझेदारी की ओर बढ़ रहे हैं।”

इससे पहले बोवेन ने नई दिल्ली में अपने एक भाषण में भारत को डिजिटल और टेक्नोलॉजी का ग्लोबल लीडर बताया।

उन्होंने कहा, “हमारे पास अविश्वसनीय रूप से पूरक शक्तियां हैं। ऑस्ट्रेलिया क्लीन एनर्जी इनोवेशन, आरएंडडी और एजुकेशन में गहरी विशेषज्ञता रखता है। भारत डिजिटल और तकनीक में एक ग्लोबल लीडर और एक महाशक्ति है। ऑस्ट्रेलिया भारत की तकनीकी उपलब्धियों का सम्मान करता है। भारत को कई मायनों में दुनिया का नेतृत्व करते हुए देखा है। जब कौशल की बात आती है तो हमारे दोनों देशों के पास प्रचुर प्रतिभा है, हमें अधिक रिन्यूएबल क्षमता को अनलॉक करने की आवश्यकता है।”

–आईएएनएस

अफगानिस्तान ने लगाया आरोप, युद्धविराम के बावजूद पाकिस्तान डूरंड लाइन पर कर रहा गोलाबारी

काबुल । पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद के मद्देनजर 18 से 23 मार्च अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताई है, लेकिन अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान की सेना युद्ध...

सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने जताया दुख

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग को आज 21 द‍िन हो गए हैं। इस बीच सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद से एक भारतीय नागरिक की मौत की...

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने काबुल हवाई हमले पर उठाए गंभीर सवाल, पाकिस्तान से मांगा जवाब

काबुल/इस्लामाबाद । वैश्विक मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक नशामुक्ति पुनर्वास केंद्र पर पाकिस्तान के हालिया हवाई हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के...

हॉर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देना तेहरान की दोस्ती का प्रमाण: ईरानी राजनयिक

मुंबई । मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत सईद रज़ा मोसायब मोतलघ ने शुक्रवार को कहा कि हॉर्मुज़ स्ट्रेट के जरिए भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का तेहरान का...

ओमान की खाड़ी के पास इंडियन नेवी ने बढ़ाई अपने वॉरशिप की तादाद, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को कर रही है एस्कॉर्ट

नई दिल्ली । वेस्ट एशिया में युद्ध जैसे हालातों ने दुनिया भर में एनर्जी सिक्योरिटी पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। भारतीय फ्लैग्ड टैंकरों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'...

लारीजानी देश के समर्पित सेवक थे, यूएस-इजरायल के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए यूएन : ईरान

नई दिल्ली । ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिव अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक सुरक्षा के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, समेत कई...

जापानी पीएम का यूएस दौरा: ट्रंप के साथ करेंगी अहम बैठक, ‘रेयर अर्थ’ और ‘एआई’ पर समझौते की उम्मीद

टोक्यो । जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची बुधवार रात तीन-दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन के लिए रवाना होंगी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के...

आईडीएफ का दावा: गाजा में हमास नौसैनिक कमांडर यूनुस अलियान ढेर, बड़े हमले की साजिश नाकाम

नई द‍िल्‍ली । इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने हमले में हमास की उत्तरी गाजा ब्रिगेड के नौसैनिक दस्ते के कमांडर यूनुस मोहम्मद हुसैन अलियान के खात्मे का दावा क‍िया है।...

इजरायली रक्षा मंत्री का दावा- ‘ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी मारे गए’, तेहरान ने नहीं की पुष्टि

तेल अवीव । इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मिसाइल हमले में मारे गए हैं। हालांकि...

वियतनाम के प्रधानमंत्री और चीनी विदेश मंत्री के बीच मुलाकात

बीजिंग । वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने 16 मार्च को वियतनाम की राजधानी हनोई में चीनी विदेश मंत्री वांग यी, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री वांग श्याओहोंग और रक्षा मंत्री...

चीन और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों पर शुरुआती समानता : ली छंगकांग

बीजिंग । चीन और अमेरिका ने पेरिस में आर्थिक और व्यापारिक वार्ता की। वार्ता के बाद चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि और उप मंत्री ली छंगकांग ने...

ईरानी राष्ट्रपति ने देशवासियों से 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राजधानी तेहरान के लोगों से अपील की है कि वे उन 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल हों, जिनकी मौत इस...

admin

Read Previous

बिहार: एसआईआर से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, चुनाव आयोग और प्रशांत भूषण में हुई तीखी बहस

Read Next

धोखाधड़ी के केस में शिल्पा शेट्टी को नहीं मिली लॉस एंजेलिस जाने की अनुमति, रद्द किया प्लान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com