बांग्लादेश एयरफोर्स जेट क्रैश में 27 की मौत, 25 बच्चे शामिल

ढाका । बांग्लादेश एयर फोर्स के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है, जिनमें से 25 छात्र हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है।

दक्षिण एशियाई राष्ट्र के सशस्त्र बलों के मीडिया प्रभाग, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, वायुसेना के एफ-7 बीजीआई ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट ने सोमवार को दोपहर 1 बजकर 6 मिनट (स्थानीय समयानुसार) पर उड़ान भरी और करीब डेढ़ बजे ढाका के उत्तरा स्थित माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज की इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मंगलवार सुबह एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, ढाका स्थित ‘नेशनल बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी इंस्टीट्यूट’ के मुख्य सलाहकार के विशेष सहायक सईदुर रहमान ने हताहतों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि करीब 78 लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पांच लोगों की हालत गंभीर है।

प्रमुख बांग्लादेशी अखबार, ‘द डेली स्टार’ ने रहमान के हवाले से बताया, “मृतकों में 25 बच्चे हैं, जिनमें कई की उम्र 12 साल से कम है। अन्य दो पीड़ितों में विमान का पायलट और एक स्कूल शिक्षिका शामिल हैं।”

करीब 78 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है, जिनमें पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। 20 शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि छह शवों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। इनके डीएनए सैंपल ले लिए गए हैं। घायलों में अधिकांश बच्चे ही हैं।

आईएसपीआर के मुताबिक, इस हादसे में कुल 171 लोग घायल हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही बांग्लादेशी सेना के जवान और फायर सर्विस के आठ इंजन घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

फायर सर्विस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि एयरक्राफ्ट स्कूल की दो मंजिला इमारत से टकराया।

फायर सर्विस एंड सिविल डिफेंस के महानिदेशक ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद जाहेद कमाल ने बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्रप्रोथोम अलोसे कहा, “दो मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर तीसरी और चौथी कक्षा की पढ़ाई चल रही थी, जबकि दूसरी मंजिल पर दूसरी और पांचवीं कक्षा के बच्चे मौजूद थे। पास में ही प्रिंसिपल ऑफिस का मीटिंग रूम था और एक कोचिंग क्लास भी चल रही थी।”

आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

admin

Read Previous

हूती विद्रोहियों ने इजरायल में कई ठिकानों पर ड्रोन हमलों का दावा किया

Read Next

‘सन ऑफ सरदार 2’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज : कॉमेडी, ड्रामा और एक्शन का जबरदस्त डोज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com